Advisory for Indian Muslims: पाकिस्तानी मौलाना की भारतीय मुस्लिमों को सलाह, कहा- बांग्लादेश हिंसा में…

Advisory for Indian Muslims:HN/ बांग्लादेश में कोटा सिस्टम समाप्त करने को लेकर शुरू हुए आंदोलन में शेख हसीना की कुर्सी चली गई. इसी दौरान बांग्लादेश में जमकर हिंसा हुई और कई निर्दोष लोगों की जानें चली गई. सत्ता परिवर्तन के बावजूद बांग्लादेश की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है. अब भी आवामी लीग के नेताओं के ऊपर हिंसा का दौर जारी है. इस बीच पाकिस्तान के धर्म गुरु इंजीनियर मोहम्मद अली मिर्जा ने हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त बयान दिया है.

दरअसल, सऊदी अरब में रह रहे रेहान नाम के एक बांग्लादेशी युवक ने अली मिर्जा से सवाल किया था कि उनके देश में तानाशाह ने कब्जा जमा लिया है. ऐसे तानाशाह के खिलाफ कुरान और हदीस ने क्या पैगाम दिया है. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि इस्लाम में किसी भी सशस्त्र विद्रोह की इजाजत नहीं है. किसी भी सरकार के खिलाफ हथियार उठाना गैर इस्लामी है. इससे देश में अराजकता फैलती है. इसके अलावा सरकार में मौजूद लोगों के पास हथियार हैं और वे निर्दोष लोगों की हत्या कर देंगे. लिहाजा, मैं भारत और पाकिस्तान के लोगों से अपील करना चाहूंगा कि वे अपनी सरकारों के खिलाफ किसी भी तरह की हिंसक गतिविधियों में शामिल नहीं हों.

हजरत इमाम का सहारा लेने वालों को मौलाना ने फटकारा
मौलाना ने कहा कि कुछ लोग अपनी सरकार गलत या गैर इस्लामी बताकर विद्रोह करते हैं. अपन विद्रोह को सही ठहराने के लिए हजरत इमाम हुसैन का सहारा लेते हैं, जहां उन्होंने उस वक्त के शासक यज़ीद बिन मुआविया के खिलाफ खुरूज को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया. ऐसे मुसलमानों को फटकारते हुए मौलाना ने कहा कि आज का शासक न यजीद है न आपका नेता इमाम हुसैन हैं. लिहाजा किसी हिंसक गतिविधि को इमान हुसैन के नाम पर सही नहीं ठहराया जा सकता है.  मौलाना ने कहा कि इमाम हुसैन के जमाने के लोग पैगंबर मुहम्मद से प्रशिक्षित लोग थे. ऐसे में उनके फैसले को आज के नेताओं के फैसले से तुलना करना सरासर गलत है.

अपने अधिकारों के लिए अपनाएं अमन का रास्ता
पाकिस्तानी मौलाना ने अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीसे आवाज उठाने की सलाह दी. प्रश्न करने वाले शख्स से धर्म गुरु ने कहा कि आपके आवाज उठाने से सरकार ने आरक्षण को 30 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया. ऐसे में अब अन्य मामलों के लिए संघर्ष करें, ऐसा करने से समस्याओं का समाधान निकल जाता है. उन्होंने अमेरिका और यूरोप का हवाला देते हुए कहा कि वहां पर वर्षों के संघर्ष के बाद आज अमन कायम है. मौलाना ने कहा कि यदि आप किसी को सत्ता से हटा भी देंगे तो आप सत्ता पर नहीं आएगें, कोई अन्य पार्टी का व्यक्ति सत्ता पर आएगा और वह अपने तरीके से देश चलाएगा. हाईन्यूज़ !

फ्रिज में रखने से फलों के पोषक तत्व होते हैं कम? जानें कितने दिन तक करें स्टोर

गर्मी हो या सर्दी, ज्यादातर घरों में फल खरीदकर सीधे फ्रिज में रख दिए जाते हैं, ताकि वे ताजे बने रहें और ठंडे-ठंडे खाने को

Read More »

अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की मिली मंजूरी, BCCI से नियम बदलने की अपील

ट्रांसजेंडर क्रिकेटर अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की अनुमति मिलने के बाद भारत में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लेकर बहस तेज हो गई है.

Read More »

पाकिस्तानी गेंदबाज ने लिया अचानक संन्यास, 4 वर्ल्ड कप खेलकर कहा क्रिकेट को अलविदा

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने 34 साल की उम्र में संन्यास का एलान कर दिया है. पाक बोर्ड (PCB) ने

Read More »

अलीगंज अग्निकांड: भवन मालिक की 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति चिह्नित, कुर्की की तैयारी

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद फरार चल रहे भवन मालिक सुरेंद्र शुक्ला की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस ने सुरेंद्र की 100 करोड़

Read More »

महोबा में बारिश का कहर! 6 घंटे में डूबा बाजार, दुकानों में घुसा पानी

उत्तर प्रदेश के महोबा में लगातार 6 घंटों के मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है. यहां के कुलपहाड़ कस्बे में पानी की निकासी नहीं

Read More »

तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में 6 की मौत, 20 घायल

हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा

Read More »