लोगों के सिर कलम-घरों में आग और खाने का संकट…राफा से कम बदतर नहीं भारत के इस पड़ोसी देश के हालात, UN ने की निंदा

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने म्यांमार में हुए आम लोगों के हत्या की कड़ी निंदा की है. उन्होंने म्यांमार की सेना की ओर से रखाइन राज्य और सागेंग के इलाके में लोगों की गई जान की भर्त्सना की है. म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के बाद ही से स्थिति काफी चिंताजनक है. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने न सिर्फ इस पर चिंता जताई है बल्कि सुनियोजित तरीके से इसका हल निकालने की भी अपील की है

म्यांमार के रखाइन राज्य में सेना और अराकान आर्मी के बीच हिंसा हुई जिसमें हजारों लोग बेघर हो गए हैं. हालिया दिनों में इस हिंसा में काफी तेजी आई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ज्यादातर हमले अल्पसंख्यक रोहिंग्या मुसलमानों पर हुए हैं. रोहिंग्या मुसलमानों के कई पीढ़ियां रखाइन प्रांत में लंबे अरसे से रहती आ रही हैं. बावजूद इसके, उनको नागरिकता नहीं मिल सकी है. लाखों रोहिंग्या मुसलमानों ने 2017 के बाद बांग्लादेश में शरण ली है.

करीब 2 लाख 26 हजार लोग विस्थापित

पश्चिमी म्यांमार के रखाइन प्रांत में जातीय आधार पर लोगों को निशाने पर लेना और फिर रोहिंग्या मुसलमानों का उत्पीड़न काफी परेशान करने वाला है. यूएन ने सभी समुदाय के लोगों की बेहतरी के लिए कदम उठाए जाने की बात की है. हालिया हमलों के दौरान इस समुदाय के कुछ लोगों के न सिर्फ सिर कलम किए गए बल्कि उनके घरों को भी जला दिया गया.

यूएन शरणार्थी एजेंसी की मानें तो अब तक 2 लाख 26 हजार रोहिंग्या मुसलमानों को विस्थापित होना पड़ा है. ये सभी लोग अभ ठौर-ठिकाना ढूंढ रहे हैं.संयुक्त राष्ट्र पहले भी इस तरह के वाकयात रिपोर्ट कर चुका है जहां न सिर्फ म्यांमार में लोगों को गायब किया गया बल्कि गांव के निहत्थे लोगों पर गोली चलाई गई. म्यांमार में खाने की चीजों का भी संकट हो गया है. संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि आने वाले कुछ महीनों में स्थिति और भी विकट हो सकती है.

फ्रिज में रखने से फलों के पोषक तत्व होते हैं कम? जानें कितने दिन तक करें स्टोर

गर्मी हो या सर्दी, ज्यादातर घरों में फल खरीदकर सीधे फ्रिज में रख दिए जाते हैं, ताकि वे ताजे बने रहें और ठंडे-ठंडे खाने को

Read More »

अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की मिली मंजूरी, BCCI से नियम बदलने की अपील

ट्रांसजेंडर क्रिकेटर अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की अनुमति मिलने के बाद भारत में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लेकर बहस तेज हो गई है.

Read More »

पाकिस्तानी गेंदबाज ने लिया अचानक संन्यास, 4 वर्ल्ड कप खेलकर कहा क्रिकेट को अलविदा

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने 34 साल की उम्र में संन्यास का एलान कर दिया है. पाक बोर्ड (PCB) ने

Read More »

अलीगंज अग्निकांड: भवन मालिक की 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति चिह्नित, कुर्की की तैयारी

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद फरार चल रहे भवन मालिक सुरेंद्र शुक्ला की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस ने सुरेंद्र की 100 करोड़

Read More »

महोबा में बारिश का कहर! 6 घंटे में डूबा बाजार, दुकानों में घुसा पानी

उत्तर प्रदेश के महोबा में लगातार 6 घंटों के मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है. यहां के कुलपहाड़ कस्बे में पानी की निकासी नहीं

Read More »

तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में 6 की मौत, 20 घायल

हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा

Read More »