‘एनिमल’ ने कमाए 900 करोड़, इधर एक झटके में तृप्ति डिमरी ने खरीद लिया करोड़ों का बंगला

संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल’ के चर्चे थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. ये फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी और कई महीने गुजर जाने के बाद भी फिल्म और उसके स्टार्स की तारीफों का सिलसिला कम नहीं हुआ है. ‘एनिमल’ की शानदार सक्सेस के बाद फिल्म में मौजूद कई सितारों की किस्मत के तो ताले ही खुल गए हैं. विलेन बनकर जहां बॉबी देओल छा गए, वहीं रणबीर कपूर ने तो धमाका ही कर दिया. अमिल कपूर और रश्मिका मंदाना ने भी अपना-अपना रोल बखूबी निभाया. लेकिन तृप्ति डिमरी ने अपने किरदार से लोगों के जहन पर अपनी छाप छोड़ दी.

तृप्ति को ‘एनिमल’ से काफी फेम मिला है. उनके लिए ये फिल्म काफी लकी साबित हुई है. इस पिक्चर के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में भी काफी इजाफा हो गया.अब उनके हाथ में कई बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स में भी मौजूद हैं. लेकिन इन सब चीज़ों के अलावा अब एक्ट्रेस ने मुंबई में अपने लिए एक घर भी खरीद लिया है. एक रिपोर्ट की मानें तो तृप्ति डिमरी का नया पता अब बांद्रा पश्चिम इलाके में कार्टर रोड पर होगा, जहां उन्होंने एक ग्राउंड प्लस दो मंजिला बंगला खरीद लिया है.

वहीं तृप्ति डिमरी के इस नए घर की कीमत को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये करीब 14 करोड़ रुपये का है. खबरों की मानें तो 70 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई गई है. 3 जूम को एक्ट्रेस ने सारी फॉर्मेलिटी पूरी भी कर दी है. लेनदेन का सारा काम भी निपट चुका है. अब मुंबई जैसे बड़े शहर में तृप्ति के पास खुद सपनों का घर है. जिस एरिया में तृप्ति ने अपना नया घर लिया है, वहां कई बड़ी-बड़ी हस्तियां रहती हैं.

ये एक पॉश एरिया है, इस इलाके में शाहरुख खान से लेकर सलमान खान और रेखा से लेकर रणबीर कपूर-आलिया भट्ट तक रहते हैं. तृप्ति डिमरी को उनके चाहने वाले बधाई दे रहे हैं. तृप्ति के काम की बात करें तो वह जल्द ही भूल भुलैया 3 में नजर आने वाली हैं. फिल्म के सेट से उनकी कई तस्वीरें भी लीक हो चुकी हैं. इसके अलावा उनके पास 5 फिल्में पाइपलाइन में हैं. हाईन्यूज़ !

भारत-जर्मनी की 90 हजार करोड़ की डील, नौसेना को मिलेंगी 6 अत्याधुनिक पनडुब्बियां

भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने गुरुवार को कहा कि भारत और जर्मनी के बीच अगली पीढ़ी की पनडुब्बियों के लिए बहुत जल्द

Read More »

विराट कोहली के 3 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन

भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली की पहचान सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज के तौर पर नहीं है. उन्होंने कप्तान के रूप में भी टेस्ट क्रिकेट में कई ऐसी उपलब्धियां हासिल

Read More »

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान- 5 साल में HRTC होगा आत्मनिर्भर

हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में सुक्खू सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री

Read More »

यूपी में राशन कोटेदारों को CM योगी का बड़ा तोहफा, अब मिलेगा 125 रुपये प्रति कुंतल लाभांश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी राशन वितरण के उचित दर विक्रेताओं से अपील की कि वह कार्य करिए, जिसमें सम्मान हो. जिसमें सम्मान न हो,

Read More »

नितिन नवीन की नई टीम में कितने मुस्लिम चेहरे? कुंवर बासित अली बने अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है. इसमें दो मुस्लिम चेहरे भी शामिल हैं. कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा

Read More »

जयपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, माइक्रोलाइट विमान से टकराई ग्राउंड गाड़ी

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार (17 अगस्त 2026) की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. NCC के माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट की ग्राउंड हैंडलिंग वाहन से

Read More »

गॉल में पडिक्कल का शतक, साई सुदर्शन की बढ़ी मुश्किलें! टीम इंडिया में किसकी होगी जगह?

भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है. देवदत्त पडिक्कल अब तक पहली पारी में टीम इंडिया के हीरो रहे

Read More »