दीपिका-आलिया और कटरीना के उड़ जाएंगे होश! बॉक्स ऑफिस का चक्का जाम करेंगी कृति सेनन की ये 6 फिल्में

कृति सेनन को फिल्मी दुनिया में कदम रखे हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं और इन 10 सालों में उन्होंने खुद की मजबूत पहचान बना ली है. शाहरुख खान से लेकर प्रभास जैसे बड़े-बड़े सितारों के साथ एक्ट्रेस फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. पिछले 10 सालों में कृति सेनन ने जमकर मेहनत की है और उनकी मेहनत करने का सिलसिला आगे भी जारी रहने वाला है. कृति सेनन की अब तक 15 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी हैं, जिनमें से 6 फिल्में फ्लॉप साबित हुईं, 2 फिल्में एवरेज, 1 डिजास्टर और 6 फिल्में हिट रही हैं.

हालांकि कृति के काम को देखते हुए मेकर्स को उनपर पूरा भरोसा है. एक्ट्रेस के पास फिलहाल 6 फिल्में मौजूद हैं, जिनकी रिलीज के साथ ही वो बॉक्स ऑफिस पर तूफान ले आएंगी. उम्मीद की जा रही है कि कृति इन अपकमिंग फिल्मों के जरिए दीपिका पादुकोण-आलिया भट्ट और कटरीना कैफ को तगड़ी टक्कर देंगी. चलिए जानते हैं कि कृति सेनन की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल हैं.

‘क्रू 2’ – कृति सेनन, करीना कपूर और तब्बू की फिल्म ‘क्रू’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. इस फिल्म ने 150 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस भी किया है. ऐसे में फिल्म को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद इसके दूसरे पार्ट को लेकर मेकर्स की प्लानिंग जारी है. पिक्चर ने दुनियाभर में 157.08 करोड़ का कलेक्शन किया था.

हाउसफुल 5 – इस फिल्म में एक साथ कई बड़े-बड़े स्टार्स नजर आने वाले हैं. अक्षय कुमार के साथ-साथ कृति सेनन भी इस पिक्चर में नजर आने वाली है. माना जा रहा है कि दिवाली के मौके पर ‘हाउसफुल 5’ बड़े पर्दे पर दस्तक दे देगी. इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और संजय दत्त समेत कई स्टार्स अहम रोल में नजर आएंगे.

‘दो पत्ती’ – इस फिल्म का ऐलान किया जा चुका है. फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की गई थी, जिसमें कृति सेनन के साथ-साथ काजोल भी लीड रोल में नजर आएंगी. इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा.

नो एंट्री में एंट्री – इस फिल्म के चर्चे पिछले काफी वक्त से हो रहे हैं. फिल्म ‘नो एंट्री में एंट्री’ में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर लीड रोल में नजर आएंगे. वहीं वरुण के अपोजिट कृति सेनन को कास्ट किया जा रहा है. ये फिल्म भी इस साल के अंत तक रिलीज की जा सकती है.

भेड़िया 2 – ‘भेड़िया’ को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद मेकर्स ‘भेड़िया 2’ का भी ऐलान कर चुके हैं. फिल्म के पहले पार्ट को काफी पसंद किया गया था. खासतौर पर वरुण और कृति ने अपने रोल को शानदार तरीके से निभाया था. अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकता है.

खत्म हुआ इंतजार! इस दिन शुरू होगा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’, 13 सितारे दिखाएंगे खतरनाक स्टंट

रोहित शेट्टी का पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का दर्शक काफी टाइम से इंतजार कर रहे हैं. दो साल के बाद

Read More »

वेनेजुएला में तबाही का तांडव: जुड़वा भूकंप से 589 मौतें, 3 हजार घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वेनेजुएला में विनाशकारी जुड़वा भूकंप को आए अब तक 30 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन फिर भी धराशाई हो चुकी इमारतों के मलबों

Read More »

होर्मुज से गुजर रहे जहाज पर ईरान का ड्रोन हमला, भड़के ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (26 जून 2026) को ईरान पर सीजफायर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से

Read More »

राम मंदिर मामला: ड्यूटी के बाद नहीं होती थी तलाशी, सिफारिश पर मिली थी नोट गिनने की जिम्मेदारी

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार किए गए सभी 8 आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार (26 जून) को अदालत में पेश किया. सूत्रों के मुताबिक,

Read More »

सिर्फ एक हार से बिगड़ सकता है खेल! जानिए कैसे सेमीफाइनल से बाहर हो सकती है टीम इंडिया

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक केवल इंग्लैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर पाया है. पाकिस्तान समेत चार टीम बाहर हो चुकी हैं.

Read More »

“साउथ इंडस्ट्री में महिलाओं को देखने का नजरिया गलत”, तमन्ना भाटिया का बड़ा खुलासा

जानी-मानी एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने हाल ही में साउथ सिनेमा को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिसने एक नई बहस छेड़ दी है. साउथ सिनेमा

Read More »

CM मान के कथित वीडियो पर बड़ा खुलासा, पंजाब पुलिस पर फर्जी रिपोर्ट गढ़ने का आरोप

पंजाब की राजनीति से बड़ी खबर आई है. पंजाब के सीएम भगवंत मान के कथित वीडियो से जुड़ी श्री अकाल तख्त साहिब की रिपोर्ट को

Read More »

सदी का सबसे सूखा जून! MP, महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश का भारी संकट, 85% तक कम बरसे बादल

देश में मानसून को लेकर जो हालत बनी है, वह अब सीधे तौर पर एक रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रही है. मौसम विभाग के आंकड़े

Read More »