Sesame Seeds: तिल का इस्तेमाल कर आप भी बन सकते हैं अपने चेहरे को खूबसूरत के बादशाह, चांद जैसा चमकेगा आपका भी चेहरा

हर कोई अपने चेहरे को खूबसूरत और ग्लोइंग बनाना चाहता है. ऐसे में लोग कई महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन फिर भी उन्हें आराम नहीं मिलता है. अगर आप भी ऐसे कई प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बाद भी चेहरे से दाग धब्बे और पिंपल्स दूर नहीं कर पा रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे को मुलायम और खूबसूरत बना सकते हैं. आइए जानते हैं इस चीज के बारे में.

त्वचा के लिए तिल के फायदे

तिल सेहत के साथ साथ त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद मानी गई है. इसका इस्तेमाल कर आप चेहरे को खूबसूरत और चमकदार बना सकते हैं. इनमें कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा के लिए भी काफी लाभदायक माने गए हैं.  तिल में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो मुक्त कणों से लड़ने में मदद करता है और डेड स्किन को दूर करता है. इसकी मदद से आप अपनी त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचा सकते हैं.

त्वचा को स्वस्थ रखने में मददगार

यह झुर्रियों और लाइन को ठीक करता है. तिल में विटामिन E, B6 और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और चेहरे को चमकदार बनाते हैं. यही नहीं तिल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो चेहरे पर होने वाले सूजन को कम करते हैं. यह मुंहासे और एक्जिमा जैसी समस्याओं के लिए फायदेमंद हो सकता है.

तिल का इस्तेमाल

तिल का तेल एक नेचुरल मॉइश्चराइजर है, जो त्वचा को हाइड्रेट और पोषण देने में मदद करता है. यह त्वचा को मुलायम और ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है. अगर आप रोजाना सोने से पहले चेहरे पर तिल के तेल की हल्के हाथ से मालिश करते हैं, तो आपको कुछ ही दिनों में असर दिखेगा. आप तिल की मदद से स्क्रब भी बना सकते हैं.

तिल का स्क्रब

इसको बनाने के लिए दो बड़े चम्मच पिसे हुए तिल में एक चम्मच दही और एक चम्मच शहद को मिलाकर अच्छी तरह पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से 5 मिनट तक चेहरे की मालिश करें. उसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें, ऐसा करने से डेड स्किन को हटाने में मदद मिलती है और त्वचा चमकदार बनती है.

तिल का पाउडर

तिल का पाउडर एक नेचुरल क्लींजर है, इसे बनाने के लिए एक बड़ा चम्मच तिल का पाउडर उसमें एक चम्मच बेसन और थोड़ा पानी मिलाकर अच्छी तरह पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं, फिर साफ पानी से धो लें. अगर आप रोजाना यह उपाय करेंगे, तो आपको कुछ ही हफ्तों में असर देखने को मिलेगा. ध्यान रहे तिल का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है. अगर आपको एलर्जी होती है, तो इसका इस्तेमाल करना बंद कर दे और डॉक्टर की सलाह जरूर ले. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »