Cracks in NDA before Narendra Modi oath ceremony ally Ajit Pawar held BJP leader responsible for defeat

[ad_1]

NDA Government: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने हाल के लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान राज्य के भारतीय जनता पार्टी के मंत्री चंद्रकांत पाटिल द्वारा शरद पवार पर की गयी टिप्पणी को लेकर नाखुशी जतायी है. मतदान पर नकारात्मक प्रभाव का ठीकरा बीजेपी के मंत्री पर फोड़ने की कोशिश करते हुए अजित पवार ने कहा कि पाटिल को उनके चाचा के खिलाफ बयान नहीं देना चाहिए था. अजित पवार की पत्नी बारामती संसदीय क्षेत्र में सुप्रिया सुले से डेढ़ लाख से अधिक मतों के अंतर से हार गयीं.

पाटिल ने शरद पवार की मजबूत पकड़ वाले क्षेत्र बारामती में संवादाताओं को संबोधित करते हुए उन्हें (शरद पवार को) हराने की अपनी मंशा स्पष्ट कर दी थी. उन्होंने राकांपा के शीर्ष नेता पर बीजेपी-शिवसेना गठबंधन के 161 सीट जीतने के बावजूद भी शिवसेना को अपने साथ लाकर 2019 के (विधानसभा) चुनाव के जनादेश की उपेक्षा करने का आरोप लगाया था. पाटिल ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था, ‘‘मैं और मेरी पार्टी के कार्यकर्ता चाहते हैं कि बारामती में शरद पवार हार जाएं और हमारे लिए इतना ही काफी है.’’

तब अजित पवार ने पाटिल के बयान पर जवाब देते हुए कहा था, ‘‘ शरद पवार बारामती लोकसभा सीट पर प्रत्याशी नहीं हैं. यह पाटिल द्वारा दिया गया गलत बयान है. उनके द्वारा यह बयान देने के बाद हमने उनसे बारामती में चुनाव नहीं करने को कहा है.’’ अजित पवार ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘ मैंने तब यह कहा था और अब भी मैं यह कह रहा हूं. लोगों ने उनका (पाटिल का) यह बयान पंसद नहीं किया कि वह (शरद) पवार को हराने के लिए बारामती आये हैं.’’

अजित पवार के इस नए बयान को चुनावी हार का जिम्मा इस संसदीय क्षेत्र में पाटिल के बयान से पैदा हुए ‘नकारात्मक प्रभाव’ पर डालने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है. यहां बता दें कि बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए गुट केंद्र में सरकार बनाने के लिए लगातार बैठक कर रहा है और इसी बीच पवार के इस बयान को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई है.

ये भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नियुक्त किया, 9 जून को सवा सात बजे शपथ ग्रहण का न्योता दिया

[ad_2]

12वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती! बस ड्राइवर के 4599 पदों पर निकली वैकेंसी, ₹26,000 तक सैलरी

अगर आप 12वीं पास हैं और ड्राइविंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए खास हो सकता है. गुजरात राज्य

Read More »

गर्मी में बार-बार फट जाता है दूध? अपनाएं ये आसान ट्रिक, लंबे समय तक रहेगा फ्रेश

How To Keep Milk Fresh Longer In Summer: गर्मियों के मौसम में दूध को ताजा रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता. तापमान बढ़ते ही दूध जल्दी खराब

Read More »

Fridge Storage Tips: फ्रिज में रखी ये चीजें सबसे जल्दी होती हैं खराब, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

Fridge Storage Tips : अक्सर कई लोगों की आदत होती है कि बाजार से सामान लाते ही उसे सीधे फ्रिज में रख देते हैं. उन्हें लगता

Read More »

खाली स्टैंड, सड़कों पर हंगामा और टिकटों पर बवाल; फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ओपनिंग मैच सह-मेजबान मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया. शुरुआत से पहले टूर्नामेंट को लेकर काफी हाइप बनाया

Read More »

केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, अचानक संन्यास से फैंस हैरान

न्यूजीलैंड क्रिकेट के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज व पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. इंग्लैंड से जारी

Read More »

एयर इंडिया विमान हादसे की पहली बरसी पर नम आंखों से श्रद्धांजलि, क्रू मेंबर्स को याद कर भावुक हुए लोग

अहमदाबाद में पिछले साल 12 जून को हुए एअर इंडिया विमान हादसे में मारे गए 260 लोगों में से 12 चालक दल के सदस्यों को

Read More »

UP Politics: बहराइच से चुनावी बिगुल फूंकेंगे ओवैसी, सपा-BJP के सियासी गढ़ पर नजर

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी क्रम में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लेमीन

Read More »

“रूस पर सवाल उठाने वाले यूरोप को जयशंकर का करारा जवाब, बोले- आपके हथियारों से हो रही हमारी मौत”

रूस-यूक्रेन जंग में भारत शुरू से ही किसी एक गुट का हिस्सा नहीं रहा है. इसके बावजूद यूरोप ने भारत पर शक जताया. इसी के

Read More »

हैदराबाद एक्ट्रेस की मौत से मचा हड़कंप, परिवार का दावा- ब्लैकमेल और धमकियों से थीं परेशान

हैदराबाद में एक युवा एक्ट्रेस की मौत ने लोगों में चिंता पैदा कर दी है. आरोप है कि यह कदम उठाने से पहले उसे महीनों

Read More »

कांग्रेस ने मारी बाजी: 4 में से 3 राज्यसभा सीटें जीतीं, BJP एक पर सिमटी

Rajya Sabha Election Result 2026: कर्नाटक से राज्यसभा की चार सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एक बार फिर राज्यसभा के लिए

Read More »