Kangana Ranaut wrote this can happen to your children too mentioning israel palestine then deleted the post | Kangana Ranaut ने बॉलीवुड पर निशाना साधने के बाद डिलीट किया पोस्ट, लिखा था

[ad_1]

Kangana Ranaut On Bollywood: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के नाम के साथ अब एक नई पहचान जुड़ चुकी हैं. अब वे भारतीय जनता पार्टी की ओर से सांसद बन चुकी है. हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से उन्होंने लोकसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है. हालांकि इस खुशखबरी के बीच एक्ट्रेस का ‘थप्पड़ कांड’ काफी चर्चा में है.

गुरुवार को कंगना रनौत दिल्ली जा रही थीं. उसी दौरान चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस को सीआईएसएफ की एक महिला सिपाही ने थप्पड़ जड़ दिया. मामले में महिला सिपाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे तुरंत सस्पेंड करते हुए जांच के आदेश दिए गए थे.

ऐसा आपके बच्चों के साथ भी हो सकता है

Kangana Ranaut ने बॉलीवुड पर निशाना साधने के बाद डिलीट किया पोस्ट, लिखा था- 'आपके बच्चों के साथ भी हो सकता है ऐसा

इस घटना के बाद कंगना ने एक वीडियो जारी करके कहा कि मुझे मेरे शुभचिंतकों के बहुत फोन आ रहे है. मैं सबको बता दूं कि मैं सेफ हूं. इसके बाद अब कंगना रनौत ने बॉलीवुड को निशाने पर लिया है. उन्होंने कहा कि ऐसा आपके बच्चों के साथ भी हो सकता है.

कंगना रनौत ने अपनी एक इंस्टा स्टोरी में लिखा है कि, ”सभी की निगाहें राफा गैंग पर हैं, यह आपके या आपके बच्चों के साथ भी हो सकता है. जब आप किसी पर आतंकी हमले का जश्न मनाते हैं तो उस दिन के लिए तैयार रहें जब यह आपके पास भी वापस आएगा.”

कंगना ने डिलीट की एक अन्य स्टोरी

Kangana Ranaut ने बॉलीवुड पर निशाना साधने के बाद डिलीट किया पोस्ट, लिखा था- 'आपके बच्चों के साथ भी हो सकता है ऐसा

इसके अलावा कंगना रनौत ने एक अन्य स्टोरी और इंस्टा पर लगाई थी. हालांकि बाद में उन्होंने वो स्टोरी हटा ली थी. लेकिन उसका स्क्रीनशॉट अब वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस और भाजपा सांसद ने उसमें लिखा था कि, ”प्रिय फिल्म इंडस्ट्री, आप सभी मुझ पर एयरपोर्ट पर हुए हमले पर या तो जश्न मना रहे हैं या पूरी तरह से चुप हैं, याद रखें कि क्या कल आप अपने देश की किसी सड़क पर या कहीं और निहत्थे चल रहे होंगे.

दुनिया और कुछ इजरायली/फिलिस्तीनी आपको या आपके बच्चों को सिर्फ इसलिए मारते हैं क्योंकि आपने रफाह पर नजर डालने की कोशिश की थी या इजरायली बंधकों के लिए खड़े हुए थे…तब आप देखेंगे कि मैं आपके बोलने की आजादी के अधिकारों के लिए लड़ रही हूं, अगर किसी दिन आपको आश्चर्य होगा कि मैं वहां क्यों हूं मुझे याद है तुम मैं नहीं हो.”

क्या और क्यों चर्चा में है रफाह ?

बीते कुछ दिनों से राफा शब्द काफी सुर्खियों में रहा है. गौरतलब है कि लंबे समय से इजरायल और फिलिस्तीन के बीच युद्ध चल रहा है. हाल ही में इजरायल ने फिलिस्तीन के राफा पर अटैक किया था. इस हमले में कई लोगों की मौत हो गई थी. इसमें अधिकतर छोटे बच्चे शामिल थे. बॉलीवुड सेलेब्स ने भी मृतक बच्चों के प्रति संवेदना व्यक्ति करते हुए राफा के सपोर्ट में पोस्ट किया था.

 यह भी पढ़ें: रजनीकांत का ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री के इन सुपरस्टार्स के फैंस ने भी बनवाए उनके मंदिर, लिस्ट में कई बड़े नाम हैं शामिल

[ad_2]

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »