SP Chief Akhilesh Yadav TMC Abhishek Banerjee Who defeated Narendra Modi in UP and West Bengal amid Lok Sabha Elections Result 2024

[ad_1]

Lok Sabha Elections Result 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजों ने हर किसी को चौंका दिया है. सबसे बड़ा झटका बीजेपी को लगा है, क्योंकि बीजेपी ने चुनाव से पहले 400 पार का नारा दिया था, लेकिन बीजेपी बहुमत के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाई. सबसे अधिक नुकसान अगर बीजेपी को किसी राज्य में हुआ है तो वह यूपी और पश्चिम बंगाल है. 

ऐसे में अब एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव और TMC नेता अभिषेक बनर्जी एक साथ दिखाई दे रहे हैं. आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में बीजेपी को कितना नुकसान उठाना पड़ा है.

उत्तर प्रदेश ने पहुंचाया बीजेपी को बड़ा नुकसान

उत्तर प्रदेश की बात करें तो 2024 का लोकसभा चुनाव बीजेपी के लिए बुरी खबर लाया साल 2019 के चुनाव में 80 में से 62 सीटें जीतने वाली बीजेपी की संख्या में बड़ी गिरावट आई और इस बार 33 सीटों पर आकर उसकी संख्या थम गई. हालांकि, पिछली बार के मुकाबले समाजवादी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया. पांच लोकसभा सीटें जीतने वाली सपा ने 2024 के चुनावी रण में 37 सीटों पर जीत हासिल की. सपा के वोट प्रतिशत पर नजर डालें तो उसे 33.59 फीसदी वोट मिले, वहीं बीजेपी का वोट शेयर इस बार 41.37 फीसदी रहा, जो सपा से करीब आठ फीसदी अधिक है.

पश्चिम बंगाल ने रोका बीजेपी का विजय रथ

यूपी की तरह पश्चिम बंगाल ने भी बीजेपी को बड़ा झटका दिया है. साल 2019 में बीजेपी ने बंगाल की 42 में से 18 सीटों पर जीत हासिल की थी और उसका 40.25% था. हालांकि, इस बार बीजेपी अपने विजयी रथ को जारी नहीं रख पाई और उसने कुल 12 सीटों पर जीत हासिल की. वहीं, TMC ने अपने प्रदर्शन को और बेहतर किया है. 2019 के लोकसभा चुनाव में 22 लोकसभा सीटें जीतने वाली ममता बनर्जी की पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है. TMC ने इस बार 29 सीटों पर विजयी हासिल की है. TMC को 45.76 फीसदी वोट मिले हैं. जबकि बीजेपी का वोट शेयर 38.73 प्रतिशत रहा है.

बंगाल-UP में कितनी सीटों पर जीती BJP?

यूपी और पश्चिम बंगाल की सभी लोकसभा सीटों को मिला दिया जाए तो यह संख्या 122 हो जाती है. दोनों राज्यों की 122 लोकसभा में से सपा और TMC के खाते में 66 सीटें आई हैं. वहीं, बीजेपी को 45 सीटों पर संतोष करना पड़ा है.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election Result 2024: NDA के साथ चमकाएंगे राजनीति या देंगे इंडिया गुट का साथ… क्या है चंद्रशेखर आजाद का स्टैंड?

[ad_2]

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »