Lok Sabha Elections Results More than 75 countries Congratulate PM Modi and Alliance for their third time victory  | रूस से लेकर फ्रांस और अमेरिका तक 75 से अधिक देशों ने पीएम मोदी को दी जीत की बधाई, कहा

[ad_1]

Lok Sabha Elections Result 2024: लोकसभा चुनावों में तीसरी बार जीत दर्ज करने के लिए दुनियाभर के 75 से ज्यादा विश्व नेताओं ने पीएम मोदी को संदेश भेजे हैं. एशिया, यूरोप, अफ्रीका, पश्चिम एशिया और कैरिबियन सहित विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं ने लोकसभा चुनाव में जीत की शुभकामनाएं दी. 

लोकसभा चुनाव में जीत की शुभकामनाएं देने वाले प्रमुख नेताओं में यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल, इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू, लिथुआनिया के राष्ट्रपति गीतांस नौसेदा, सिंगापुर के पीएम लॉरेंस वोंग, नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइजू शामिल हैं.

फोन पर व्लादिमीर पुतिन ने दी बधाई

वहीं जी 20 देशों की बात करें तो इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और रूस के नेताओं ने बधाई दी. वहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समेत दुनिया के कुछ नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को व्यक्तिगत रूप से बधाई देने के लिए फोन किया.

डेनमार्क की पीएम ने भी दी शुभकामनाएं

वहीं डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट्टे फ्रेडेरिकसेन ने प्रधानमंत्री मोदी को लोकसभा चुनाव में जीत के लिए बधाई देते हुए कहा कि वह दोनों देशों के बीच “मजबूत सहयोग” जारी रखने के लिए तत्पर हैं. डेनमार्क के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री फ्रेडेरिकसेन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनावों में जीत के लिए बधाई. मैं हमारी मजबूत सहयोग को जारी रखने के लिए तत्पर हूं, जिसमें हमारी हरित रणनीतिक साझेदारी भी शामिल है. इसी प्रकार कई नेताओं ने पीएम मोदी को उनकी जीत के लिए शुभकामनाएं दी.

कुछ ऐसे थे आंकड़े

बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनावों की मतगणना मंगलवार को हुई. चुनाव आयोग ने 543 लोकसभा क्षेत्रों के परिणाम घोषित किए, जिसमें भाजपा ने 240 सीटें और कांग्रेस ने 99 सीटें जीती हैं. मतों की गिनती के बाद भाजपा 272 बहुमत के आंकड़े से 32 सीटें पीछे रह गई। 2014 में भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि उसे अपने दम पर बहुमत नहीं मिला. 

उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने पीएम समेत पूरे भारत को दी बधाई

यूरोपीय संघ आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने चुनावों में जीत के लिए पीएम मोदी को बधाई दी और कहा कि वह यूरोपीय संघ और भारत के बीच निरंतर साझेदारी की आशा करता है. लोकसभा चुनावों में जीत के लिए पीएम मोदी को बधाई देते हुए लेयेन ने कहा, “भारत के लोगों को बधाई! और पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई. 

जो बाइडेन का भी आया कॉल

यहीं नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को 2024 के लोकसभा चुनावों में उनकी जीत पर बधाई देते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के बीच दोस्ती केवल बढ़ रही है. उन्होंने फोन करके भी पीएम मोदी को गर्मजोशी से जीत की बधाई दी.

Lok Sabha Elections Result 2024, Lok Sabha Chunav Result 2024, Elections 2024, Lok Sabha Elections 2024

[ad_2]

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »