‘जिन्हें संविधान पर भरोसा, वो आएं साथ,’ मल्लिकार्जुन खरगे ने नीतीश-नायडू को दिया ऑफर

[ad_1]

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे साफ हो चुके हैं. नतीजों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और एनडीए को बहुमत मिल गया है. इस बीच दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई. इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने इंडिया गठबंधन की तरफ से अन्य दलों को खुला आमंत्रण दिया है. 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने संदेश में कहा कि मैं इंडिया गठबंधन के सभी साथियों का स्वागत करता हूं. हम एक साथ लड़े, तालमेल से लड़े और पूरी ताक़त से लड़े. आप सभी को बधाई देता हूं. उन्होंने आगे कहा कि 18वीं लोक सभा चुनाव का जनमत सीधे तौर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ है. ऐसे में चुनाव उनके नाम और चेहरे पर लड़ा गया था और जनता ने बीजेपी को बहुमत ना देकर उनके नेतृत्व के प्रति साफ़ संदेश दिया है.

जनादेश निर्णायक रूप से PM मोदी के है खिलाफ- खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे कहा कि व्यक्तिगत रूप से ये लोकसभा चुनाव पीएम नरेंद्र मोदी के लिये यह ना सिर्फ़ राजनैतिक शिकस्त है, बल्कि नैतिक हार भी है. लेकिन हम सब उनकी आदतों से वाक़िफ़ हैं. वो इस जनमत को नकारने की हर संभव कोशिश करेंगे. खरगे ने कहा कि हम यहां से यह भी संदेश देते हैं कि इंडिया गठबंधन उन सभी राजनीतिक दलों का स्वागत करता है जो भारत के संविधान के प्रस्तावना में अटूट विश्वास रखते है और इसके आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय के उद्देश्यों से प्रतिबद्ध है.

 

BJP को मिली 240 सीटें, कांग्रेस रही 100 के भीतर

दरअसल, इस चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. उसे 240 सीटों पर जीत की कामयाबी मिली है. जबकि, हाशिये में पड़ी कांग्रेस 99 सीटों पर सिमट गई. यानी शतक से सिर्फ 1 सीट चूक गई.  फिलहाल, दोनों ही पार्टियां बहुमत के आंकड़े (272) से दूर हैं. हालांकि, बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए को 292 सीटें मिली हैं. वहीं, इंडिया अलायंस को 233 सीटें मिली हैं.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election Result 2024: ‘मेरे भाई जो तुम्हें नहीं देख पाए…’ राहुल गांधी के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा का भावुक बयान



[ad_2]

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »