Lok Sabha Elections Result 2024 Chandrababu Naidu family Can Make Narendra Modi Prime Minister for India Third Time NDA Alliance BJP

[ad_1]

Lok Sabha Elections Result 2024: NDA या इंडिया गठबंधन…. अबकी बार देश में किसकी सरकार बनेगी. इस बात जवाब NDA और इंडिया अलायंस की बैठक के बाद मिल जाएगा. क्योंकि इस बार किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है. जिस वजह से देश में एक बार फिर गठबंधन सरकार बनने के आसार है. हालांकि, लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद आंध्र प्रदेश की क्षेत्रीय दल के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू किंगमेकर की भूमिका में है.

दरअसल, चंद्रबाबू नायडू की पार्टी ने लोकसभा चुनाव बीजेपी के साथ मिलकर लड़ा है. टीडीपी को आंध्र प्रदेश में 16 सीटों पर जीत मिली है. अगर NDA गठबंधन की बात करें तो बीजेपी के बाद टीडीपी दूसरा सबसे बड़ा दल है. इसके बाद नीतीश कुमार की जेडीयू का नंबर आता है, जिसे 12 सीटों पर जीत मिली है.

क्यों जरूरी है चंद्रबाबू नायडू परिवार

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में टीडीपी को मिली भारी जीत के बाद टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने अपने परिवार के साथ जश्न मनाया. ये जीत चंद्रबाबू नायडू के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि नायडू परिवार को चुनाव से पहले मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. पिछले साल 2023 सितंबर में चंद्रबाबू नायडू को स्किल डेवलेपमेंट घोटाले में आंध्र प्रदेश सीआईडी ने गिरफ्तार किया था. छह महीने तक जेल में रहने के बाद वह रिहा हुए और इस दौरान उनकी पत्नी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के घर-घर जाकर मुलाकात की. जिनकी चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी की खबरें सुनने के बाद मौत हो गई थी. 

आंध्र प्रदेश में चला नायडू का जादू

इस बार के चुनाव में नायडू ने खुद को फिर से राजनीतिक रूप से साबित किया. उन्होंने चुनाव से पहले बीजेपी और पवन कल्याण सेना की पार्टी के साथ राज्य में गठबंधन किया. नायडू को अपनी गिरफ्तारी और सत्ता विरोधी लहर का फायदा मिला. उनकी पार्टी को आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभी सीटों में से 135 सीटों पर जीत मिली. जबकि 8 पर BJP और 21 सीटों पर जनसेना पार्टी ने जीत हासिल की. NDA गठबंधन 144 सीटों पर जीत हुई है. इसके अलावा आंध्र प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों में से 21 पर एनडीए ने बाजी मारी है.

नायडू के नाम कीर्तिमान

चंद्रबाबू नायडू के राजनीतिक करियर पर नजर डालें तो वह आंध्र प्रदेश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं. उन्होंने 13 साल 247 दिन तक मुख्यमंत्री का पद संभाला है. इसके अलावा 1996 और 1998 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने संयुक्त मोर्चा का नेतृत्व किया. साथ ही 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार को समर्थन देने से पहले वह संयुक्त मोर्चा के संयोजक भी थे. नायडू राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के संयोजक भी रहे हैं. हालांकि, 2014 में NDA की सत्ता में वापसी के बाद वह कुछ समय के लिए दूर हो गए थे.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections Result 2024: ‘जीते हम हैं, उछल दूसरे रहे’, PM पद से इस्तीफे के बाद नरेंद्र मोदी का पहला रिएक्शन

[ad_2]

127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से दुनिया में छा गया, अब क्या कर रहे हैं ड्वेन लेवरॉक?

वनडे वर्ल्ड कप 2007 भारतीय टीम के लिए भले ही निराशाजनक रहा हो, लेकिन बरमूडा के क्रिकेटर ड्वेन लेवरॉक ने अपने एक हैरतअंगेज कैच से पूरी दुनिया

Read More »

Bihar Politics: JDU की नई लिस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या नीतीश कुमार की सियासत बदल रही है?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) ने सोमवार ( 13 जुलाई) को प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की है. इस

Read More »

आमिर खान की तीसरी शादी पर सियासत तेज, JDU ने नितेश राणे पर बोला हमला

बॉलीवुड के दिग्गद अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर सियासी बयानबाजी हो रही है. महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने

Read More »

धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में सिंघवी बोले- ‘आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा कर देगी’

मध्य प्रदेश के धार की ऐतिहासिक भोजशाला से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. मंगलवार (14 जुलाई) को मामले की सुनवाई के दौरान

Read More »

मोसाद का सीक्रेट ऑपरेशन! अहमदीनेजाद को तेहरान की सत्ता दिलाने की थी प्लानिंग, फिर कैसे पलट गया पूरा खेल?

इजरायल ने ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद को गुप्त रूप से अपना एसेट की तरह तैयार करने की लंबी योजना बनाई थी, ताकि अमेरिका-इजरायल

Read More »

होर्मुज में ईरानी हमले में भारतीय की मौत, भारत का सख्त संदेश- जहाजों को निशाना बनाना तुरंत बंद करो

होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों को लेकर भारत ने मंगलवार (14 जुलाई) को कड़ी निंदा की. भारत ने कहा कि ये हमले

Read More »

Mental Health Special Theaters: इस देश में मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए बन रहे स्पेशल थिएटर, जानिए कैसे होता है इलाज

Mental Health Special Theaters : हॉस्पिटल का नाम सुनते ही सबसे पहले मशीनों की आवाज, दवाइयों, इलाज की चिंता और तनाव भरा माहौल याद आता है,

Read More »

नोएडा कलेक्ट्रेट में बम की धमकी से अफरा-तफरी, कई घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन

गौतमबुद्धनगर के जिला अधिकारी (डीएम) कार्यालय को सोमवार (13 जुलाई 2026) को ई-मेल के माध्यम से बम होने की धमकी मिलने से प्रशासनिक महकमे में

Read More »

हार के बाद BCCI का बड़ा फैसला, हर्षित-वरुण की जगह इन खिलाड़ियों को मिला मौका

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ होने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम अंग्रेजों से ही तीन मैचों की वनडे

Read More »