Srikanth Box Office Collection Day 26 Rajkummar Rao Jyotika Alaya F Film Twenty Sixth day fourth Tuesday collection

[ad_1]

Srikanth Box Office Collection Day 26 : राजकुमार राव इन दिनों खूब लाइमलाइट में बने हुए हैं. फिलहाल एक्टर की दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही हैं. एक्टर की लेटेस्ट रिलीज मिस्टर एंड मिसेज माही ने 5 दिन में ही अपनी आधी लागत वसूल कर ली है. वहीं इससे पहले राजकुमार राव की ‘श्रीकांत’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ‘श्रीकांत’ की कमाई में बेशक काफी उतार-चढ़ाव बना रहा लेकिन इस फिल्म को दर्शकों ने काफी प्यार दिया है. इसी के साथ ‘श्रीकांत’ रिलीज के चौथे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है. चलिए यहां जानते हैं ‘श्रीकांत’ ने रिलीज के 26वें दिन कितना कलेक्शन किया?

‘श्रीकांत’ ने रिलीज के 26वें दिन कितना किया कलेक्शन?
राजकुमार राव की ‘श्रीकांत’ उनके करियर की बेस्ट फिल्मों में से एक है. ये फिल्म दृष्टिबाधित उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला की रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है. इस इंस्पायरिंग फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब तारीफें मिली और साथ ही राजकुमार राव की जबरदस्त एक्टिंग की भी सराहना की गई. हालांकि ये फिल्म उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म नहीं कर पाई है. लेकिन इस फिल्म ने अपनी लागत वसूल कर ली है और अब ‘श्रीकांत’ मुनाफा कमा रही है.

फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘श्रीकांत’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 17.85 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 13.65 करोड़ कमाए और तीसरे वीक का कलेक्शन 8.9 करोड़ रहा. वहीं अब ये फिल्म रिलीज के चौथे हफ्ते में है. जहां ‘श्रीकांत’ ने चौथे संडे 1.35 करोड़ कमाए तो चौथे मंडे 74.07 की गिरावट के साथ 35 लाख का कारोबार किया. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 26वें दिन यानी चौथे मंगलवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘श्रीकांत’ ने रिलीज के चौथे मंगलवार यानी 26वें दिन 35 लाख की कमाई की.
  • इसी के साथ ‘श्रीकांत’ का 26दिनों का कुल कलेक्शन 44.95 करोड़ रुपये हो गया है.

50 करोड़ से चंद कदम दूर है ‘श्रीकांत’
‘श्रीकांत’ ने घटती-बढ़ती कमाई के साथ रिलीज के 26 दिनों में 44 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. बता दें कि फिल्म पहले ही अपना बजट वसूल कर चुकी है और अब ये सिर्फ मुनाफा कमा रही है. वहीं ‘श्रीकांत’ धीमी रफ्तार से कमाई करते हुए अब 50 करोड़ी फिल्म बनने से चंद कदम दूर रह गई है. अब देखने वाली बात होगी कि ‘श्रीकांत’ ये आंकड़ा पार कर पाती है या नहीं,

बता दें कि ‘श्रीकांत’ में राजकुमार राव के अलावा ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर ने अहम रोल प्ले किया है. फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है.

ये भी पढ़ें:-Lok Sabha Election Results 2024: कंगना रनौत की जीत, स्मृति ईरानी हारीं, जानें सेलिब्रिटी कैंडिडेट्स में किसकी जीत, किसकी हार

[ad_2]

ODI में जीरो पर आउट होने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, रोहित शर्मा किस नंबर पर हैं?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत को जीतने के लिए 186 रनों का लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं हुई. रोहित

Read More »

‘जूली’ से ‘राजा’ तक रीता भादुड़ी का शानदार सफर, फिल्मों और टीवी में छोड़ी अमिट छाप

एक्ट्रेस रीता भादुड़ी ने अपनी एक्टिंग से करियर में कई ऐसे किरदार निभाए, जिनकी कहानी में भले ही कम जगह थी, लेकिन पर्दे पर उनकी

Read More »

राजस्थान में दिवाली पर सुरक्षा का हाई अलर्ट, सड़कों पर उतरेंगे आला अधिकारी

दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, यातायात के दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजस्थान पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Read More »

किशनगंज में दर्दनाक हादसा! मिट्टी के टीले में दबकर 3 मासूम बच्चियों की मौत

बिहार के किशनगंज जिले में बुधवार (04 नवंबर 2026) को दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई. दिघलबैंक पंचायत के सुल्तानगंज गांव

Read More »

ट्रंप को चुनावी झटका लगने पर ईरान का तंज, बोला- जनता ने अपना फैसला सुना दिया!

यूएस मिडटर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को हार का सामना करना पड़ रहा है. ये पार्टी काफी पीछे चल रही है. ट्रंप

Read More »

ट्रंप को चुनाव में बड़ा झटका! विरोधी इल्हान उमर ने दर्ज की शानदार जीत

US के मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी विरोधी रहीं, इल्हान उमर ने मिनेसोटा राज्य में भारी-भरकम जीत हासिल की है. ट्रंप

Read More »

मिशिगन में अब्दुल की जीत पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- अब यूपी की बारी!

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव रिजल्ट पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी दिलचस्प बयान दिया है. उन्होंने मिशिगन से डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद की जीत का

Read More »

अग्निवीरों को बड़ी राहत! 75% जवानों की सेना में होगी भर्ती, 2 साल बढ़ेगा सेवा कार्यकाल

केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई. इस

Read More »

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »