Lok sabha elction 2024 result uttar pradesh to bengal congress in Hindi heartland bjp india alliance

[ad_1]

Lok Sabha Election 2024: इस लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने एनडीए को बराबर की टक्टर दी है. खासकर हिंदी पट्टी के राज्यों में जहां बीजेपी दो तिहाई से अधिक वोटों की उम्मीद लगाए बैठी थी वहां इंडिया गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया है. देश के अधिकतर एग्जिट पोल इंडिया गठबंधन को बहुत कम सीटें दे रहे थे. ऐसे में इंडिया गठबंधन ने 232 सीटें जीतकर जबरदस्त प्रदर्शन किया है. 

दिल्ली में बढ़ी राजनीति हलचल

वैसे तो इंडिया गठबंधन बहुमत के आंकड़े से दूर रही, लेकिन सूत्रों के अनुसार उन्होंने एनडीए के दलों को साधने का काम शुरू कर दिया है. दिल्ली में इस समय राजनीतिक हलचल काफी तेज है. यहां बुधवार (5 जून) को एनडीए और इंडिया गठबंधन की बैठक होने वाली है. एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए चंद्रबाबू नायूड, नीतीश कुमार दिल्ली आ रहे है तो वहीं इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव, एमके स्टालीन दिल्ली आ रहे हैं. 

कितना रहा वोटों का अंतर

देश की 543 लोकसभा सीटों में से कई सीट ऐसी है, जहां कांटे की टक्कर हुई है. 47 लोकसभा सीटों पर बढ़त का अंतर सिर्फ 2 फीसदी से भी कम है. वहीं 82 लोकसभा सीटों पर जीत का अंतर 5 फीसदी से भी कम का है.







 गठबंधन 2 फीसदी से कम  2 फीसदी-5 फीसदी 5 फीसदी से ज्यादा कुल सीटें
NDA 24 44 231 299
INDIA 23 35 170 228
अन्य 1 3 12 16

बीजेपी नहीं बचा पाई अपना गढ़

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और उसके सहयोगी दलों की स्थिति उतनी ही खराब हुई जितनी विपक्षा पार्टी के नेता दावा कर रहे थे. साल 2014 में मोदी के आने से उत्तर प्रदेश में बीजेपी को जो गढ़ बना था वह 2024 के चुनाव में पूरी तरह से बिखर गया. यहां समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन के सामने बीजेपी ने अपनी राजीतिक जमीन खो दी. उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन 80 सीटों में से 43 सीटें अपने नाम करती दिख रही है. ऐसे में 2014 के बाद यह पहली बार होगा जब बीजेपी उत्तर प्रदेश में कोई बड़ा चुनाव हार ही हो.

पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने दी बीजेपी को पटखनी

बीजेपी के लिए पश्चिम बंगाल से भी बुरी खबर सामने आ रही है. बीजेपी यहां 2019 के लोकसभा चुनाव में मिली शानदार जीत को बरकरार नहीं रख पाई. मौजूदा रिजल्ट में यहां टीएमसी को 42 में से 30 सीटें मिल सकती है.

उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां समाजवादी पार्टी 35 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. यहां कांग्रेस को सात को बीजेपी को 36 सीटें मिल सकती है. 2014 के लोकसभा चुनाव में यूपी में बीजेपी ने 71 तो 2019 में 62 सीटें जीती थी.

यूपी में इंडिया गठबंधन की शानदार जीत

उत्तर प्रदेश में रुझानों के अनुसार समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है, रुझानों के अनुसार समाजवादी पार्टी 35 सीटों पर आगे चल रही है और कांग्रेस सात सीटों पर आगे है, जिससे बीजेपी को 40 से भी कम सीटें मिल सकती हैं. 2014 और 2019 में पार्टी ने 71 और 62 लोकसभा सीटें जीती थीं.

इंडिया गठबंधन ने राजस्थान, हरियाणा, बिहार और झारखंड में भी अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में इस गठबंधन का जादू नहीं चला.

राजस्थान में बीजेपी 14 सीटें जीत सकती है तो वहीं इंडिया गठबंधन के खात में 11 सीट जा सकती है. 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए ने यहां की सभी 25 सीटें जीती थीं.

बिहार की बात करें तो यहां एनडीए ने 31 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं इंडिया गठबंधन के खाते में आठ सीटें गई है, जिसमें से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) चार सीटों पर, कांग्रेस दो सीटों पर, सीपीआई (एमएल) दो सीटों पर जीत दर्ज की है.

हरियाणा में कांग्रेस-बीजेपी को बराबर सीटें

हरियाणा में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. राज्य की 10 लोकसभा सीटों में से बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने 5-5 सीटों पर जीत दर्ज की. 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी राज्य की सभी 10 सीटें जीती थीं. झारखंड में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस ने तीन और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नो दो सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि बीजेपी के खाते में 8 सीटें गई है.  

यहां बीजेपी ने किया क्लीन स्वीप

एनडीए ने 2019 की लोकसभा चुनाव की तरह मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और छत्तीसगढ़ में अपना दबदबा कायम रखा है. एनडीए ने मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश,  दिल्ली और उत्तराखंड में फिर से क्लीन स्वीप किया है. वहीं छत्तीसगढ़ की 12 सीटों में से बीजेपी 11 पर तो कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में बीजेपी 25 में से 24 सीटों पर जीत दर्ज की. बनासकांठा सीट पर कांग्रेस की गेनीबेन ठाकोर ने जीत दर्ज की 

महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन ने एनडीए को बड़ा झटक दिया है. राज्य की 48 सीटों में से एनडीए ने 17 सीटों पर तो इंडिया ब्लॉक 28 सीटों पर जीत दर्ज की है. 

तमिलनाडु में डीएमके-कांग्रेस गठबंधन ने 30 सीटों पर जीत दर्ज की है. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दो सीटों पर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) दो सीटों पर और पट्टाली मक्कल काची, मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग एक-एक सीट पर जीत दर्ज की.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार (4 जून) को दावा किया कि प्रधानमंत्री ने शासन करने का नैतिक अधिकार खो दिया है. उन्होंने पीएम से इस्तीफे की मांग की.

ये भी पढ़ें : Lok Sabha Election Result 2024: उत्तर प्रदेश में हो गया बड़ा खेला! सुल्तानपुर से चुनाव हारीं मेनका गांधी, सपा के निषाद ने चखा जीत का स्वाद

[ad_2]

“साउथ इंडस्ट्री में महिलाओं को देखने का नजरिया गलत”, तमन्ना भाटिया का बड़ा खुलासा

जानी-मानी एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने हाल ही में साउथ सिनेमा को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिसने एक नई बहस छेड़ दी है. साउथ सिनेमा

Read More »

CM मान के कथित वीडियो पर बड़ा खुलासा, पंजाब पुलिस पर फर्जी रिपोर्ट गढ़ने का आरोप

पंजाब की राजनीति से बड़ी खबर आई है. पंजाब के सीएम भगवंत मान के कथित वीडियो से जुड़ी श्री अकाल तख्त साहिब की रिपोर्ट को

Read More »

सदी का सबसे सूखा जून! MP, महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश का भारी संकट, 85% तक कम बरसे बादल

देश में मानसून को लेकर जो हालत बनी है, वह अब सीधे तौर पर एक रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रही है. मौसम विभाग के आंकड़े

Read More »

सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान की युद्ध धमकी, भारत ने दिया सख्त और करारा जवाब

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की ओर से भारत को सिंधु जल संधि और युद्ध की धमकी देने वाले बयान पर भारत ने कड़ा

Read More »

शिवसेना UBT में बगावत की आहट! इमरजेंसी मीटिंग में तय होगा कितने सांसद हुए अलग

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना यूबीटी के सांसदों के बागी होने के बाद अब पार्टी डैमेज कंट्रोल की कोशिश में है. पार्टी नेतृत्व

Read More »

क्या कांग्रेस में विलय की तैयारी में है शिवसेना UBT? संजय राउत के बयान के बाद 6 सांसदों में बगावत की चर्चा

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर है. उद्धव ठाकरे के 6 बागी सांसदों ने पार्टी का साथ क्यों छोड़ा, इसकी असल वजह सामने आ गई

Read More »

12वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती! बस ड्राइवर के 4599 पदों पर निकली वैकेंसी, ₹26,000 तक सैलरी

अगर आप 12वीं पास हैं और ड्राइविंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए खास हो सकता है. गुजरात राज्य

Read More »

गर्मी में बार-बार फट जाता है दूध? अपनाएं ये आसान ट्रिक, लंबे समय तक रहेगा फ्रेश

How To Keep Milk Fresh Longer In Summer: गर्मियों के मौसम में दूध को ताजा रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता. तापमान बढ़ते ही दूध जल्दी खराब

Read More »

Fridge Storage Tips: फ्रिज में रखी ये चीजें सबसे जल्दी होती हैं खराब, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

Fridge Storage Tips : अक्सर कई लोगों की आदत होती है कि बाजार से सामान लाते ही उसे सीधे फ्रिज में रख देते हैं. उन्हें लगता

Read More »