‘पहले EVM का मिलान, फिर पोस्टल बैलेट की गिनती’, कैसे रोकें नतीजों में धांधली, सिब्बल ने बताया

[ad_1]

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे. नतीजों से पहले कपिल सिब्बल ने चुनावों में कथित धांधली रोकने के लिए एक हफ्ते में दो बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्षी पार्टियों को तमाम सीख दी हैं. कपिल सिब्बल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सभी विपक्षी पार्टियों के पोलिंग एजेंट रिटर्निंग ऑफिसर से पहले पोस्टल बैलेट की गिनती करने और उसके बाद पोस्टल बैलेट के रिजल्ट जारी करने के लिए कहें. अगर रिटर्निंग ऑफिसर ऐसा नहीं करते तो गिनती वहीं रुकवाओ. इतना ही नहीं सिब्बल ने वोटों की गिनती से पहले ईवीएम का मिलान करने के लिए भी कहा है.

कपिल सिब्बल ने कहा, ”लोकतंत्र में सबसे महत्वपूर्ण हक क्या है, आपका वोट. वोट कैसे पड़ें, बिना भेदभाव के पड़ें, बिना प्रेशर के पड़ें, ये बुनियादी हक हैं, इसकी रक्षा इलेक्शन कमीशन को करना चाहिए. 2019 की गाइडलाइन कहती है कि आप पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू कर दो, फिर मशीन की गिनती शुरू करो, आखिरी राउंड की गिनती तक पहुंच जाओ, लेकिन तब तक आखिरी राउंड की गिनती शुरू न करो, जब तक पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी न हो. लेकिन 2023 की गाइडलाइन क्या कहती है कि आप आखिरी राउंड की भी गिनती कर सकते हो, भले ही पोस्टल बैलेट की गिनती जारी रहे. ये क्यों किया गया. इसके पीछे सोच क्या है.”

कपिल सिब्बल ने क्या कहा?
कपिल सिब्बल ने कहा, ”आपको याद होगा इस बारे में चर्चा भी हुई, बिहार में भी चर्चा हुई, पोस्टल बैलेट बाद में गिने गए और रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया. कुछ लोगों ने आरोप भी लगाया कि ये जानबूझकर किया गया, रिजल्ट चेंज करने के लिए. इसलिए हमारे पोलिंग एजेंट पहले रिटर्निंग ऑफिसर से कहें कि पहले पोस्टल बैलेट की गिनती करो, फिर रिजल्ट बताओ. फिर इसके बाद ईवीएम की गिनती करो. कर ऐसा नहीं करते रिटर्निंग ऑफिसर तो गिनती वहीं रुकवाओ. यहीं धांधलेबाजी हो सकती है.” 

उन्होंने बताया, ”पहले पोस्टल बैलेट लगभग एक सीट पर 1000 होते थे. अब इन लोगों ने 85 साल से अधिक उम्र के लोग पोस्टल बैलेट से वोट कर सकते हैं साथ ही दिव्यांग लोग भी वोट कर सकते हैं, ऐसे में एक सीट पर यह संख्या 4-5 हजार हो गई. मैं तमिलनाडु का उदाहरण देता हूं कि वहां टोटल वोटर्स 6.2 करोड़ हैं और 85 साल से अधिक उम्र के वोटर वो 16.5 लाख हैं. यह कुल वोट का 4 प्रतिशत है. अगर किसी उम्मीदवार की जीत और हार में अंतर 4-5 प्रतिशत होता है, वहां आसानी से नतीजे बदल सकते हैं.’ सिब्बल ने कहा, इसलिए सभी पार्टियां हर सीट पर पोलिंग एजेंट्स ये सुनिश्चित करें कि पोस्टल बैलेट की गिनती ईवीएम काउंटिंग की गिनती से पहले होनी चाहिए.”

उम्मीदवार पहले कॉलम को ध्यान से देखें- कपिल सिब्बल
कपिल सिब्बल ने इससे पहले विपक्षी पार्टियों के लिए एक चार्ट भी जारी किया था. उन्होंने कहा कि इस चार्ट में, सीयू (कंट्रोल यूनिट) नंबर, बीयू (बैलेट यूनिट) नंबर और वीवीपैट आईडी मौजूद होगी. उन्होंने कहा कि तीसरा कॉलम बहुत महत्वपूर्ण है. तीसरे कॉलम में 4 जून 2024 लिखा है और जिस समय मशीन खुलेगी वो नीचे लिखा है. अगर इस समय में कोई अंतर है तो आपको पता चल जाएगा कि मशीन पहले ही कहीं खुल चुकी है. फिर, कंट्रोल यूनिट का सीरियल नंबर भी लिखित प्रारूप में यहां आएगा, आपको उसका भी मिलान करना है.

सिब्बल ने आगे कहा कि जब कुल पोल वोट आए तो उसे ध्यान से देखें ताकि जब काउंटिंग में ज्यादा वोट हों तो समस्या फिर से न आए. 2 बातों का ध्यान रखें, जब तक ऊपर के कॉलम में वेरिफिकेशन न हो जाए तब तक रिजल्ट बटन न दबाएं और अगर उस समय और रिजल्ट के समय में अंतर है तो कुछ गड़बड़ है. कपिल सिब्बल ने कहा कि मैं चाहूंगा कि सभी राजनीतिक दल और वहां बैठे सभी उम्मीदवार पहले कॉलम को ध्यान से देखें और उसके बाद ही उसे खुलवाएं.

ये भी पढ़ें- Exit Poll 2024: क्या ‘INDIA’ गठबंधन के लिए अभी बाकी है उम्मीद… जानें कब-कब एग्जिट पोल की निकली हवा

[ad_2]

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »