Lok sabha election 2024 poll of exit polls delhi Gujarat Haryana 9 States UT where bjp clean sweep in 2019 elections

[ad_1]

Lok Sabha Election 2024 Poll Of Exit Polls: देशभर में 19 अप्रैल को शुरू हुआ लोकसभा चुनाव शनिवार (1 जून) को खत्म हो चुका है. इसबीच देश के कई न्यूज चैनलों ने इस लोकसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल भी जारी कर दिया है. 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 6 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में क्लीन स्वीप किया था. आइए जानतें हैं कि इस बार के एग्जिट पोल में इन राज्यों में बीजेपी कितने सीटों पर जीत दर्ज कर सकेगी. 

क्या दिल्ली फिर बीजेपी कर पाएगी क्लीन स्वीप?

पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली की सभी सातों सीटों पर जीत दर्ज की थी. इसबार बीजेपी वहां एक उत्तर पूर्वी सीट पर मनोज तिवारी को छोड़कर सभी उम्मीदवार बदल दिए. इस लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर नजर डालें तो इंडिया टूडे एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी 6-7 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है. इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली में बीजेपी 6-7 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है. एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल में बीजेपी को दिल्ली में 4-6 सीट मिलने के आसार हैं. 

हरियाणा में बीजेपी को कितनी सीटें?

पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी हरियाणा की सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी. इस बार के एबीपी सीवोटर एग्जिट पोल की मानें तो बीजेपी यहां 4-6 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है. इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के पोल के मुताबिक यहां बीजेपी को 6-8 सीट मिल सकती है. रिपब्लिक-मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार हरियाणा में बीजेपी 7-9 सीटें जीत सकती है. न्यूज नेशन के पोल में बीजेपी को 7 सीटें, जन की बात एग्जिट पोल में 7-8 सीटें और टाइम्स नॉऊ ईटीजी के एग्जिट पोल में 7 सीटें मिल सकती है.

एग्जिट पोल में क्या हैं गुजरात के आंकड़े?

इस लोकसभा चुनाव की बात करें तो एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल के अनुसार के गुजरात में बीजेपी को 25-26 सीट मिल सकती है.  न्यूज 18 में बीजेपी को 26 सीटें, इंडिया टीवी सीएनएक्स ने 26, इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया ने 25, रिपब्लिक मैट्रिज ने 26 और टाइम्स नाऊ ने 26 सीटें दी है.

हिमाचल को लेकर क्या कहता है एग्जिट पोल?

एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल के अनुसार इस बार हिमाचल प्रदेश में बीजेपी 3-4 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है. दैनिक भास्कर ने हिमाचल में बीजेपी को 2-3 सीट दिया है. हिमाचल में टाइम्स नाऊ ने 3-4, इंडिया टीवी सीएनएक्स ने 3-4, दैनिक भास्कर ने 2-3 सीटें बीजेपी को दी है.

उत्तराखंड में फिर हो पाएगा एग्जिट पोल?

पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने यहां क्लीन स्वीप किया था. एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल के अनुसार इस बार बीजेपी फिर सभी पांचों सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है. इसके अलावा इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया, न्यूज 24 टुडेज चाणक्य और जन की बात के एग्जिट पोल में भी यहां बीजेपी फिर से क्लीप स्वीप कर सकती है. रिपब्लिक भारत मैट्रिज के अनुसार उत्तराखंड में बीजेपी को 2-4 सीटें मिल सकती है.

त्रिपुरा में कितनी सीट जीत रही बीजेपी

त्रिपुरा की दोनों लोकसभा सीटों पर पिछली बार बीजेपी ने जीत दर्ज की थी. एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल के अनुसार इसबार बीजेपी यहां की दोनों सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है. त्रिपुरा में इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया और दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल ने दोनों सीटें बीजेपी को दी है. 

एग्जिट पोल में अरुणाचल प्रदेश की सीटों का आंकड़ा

पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश की दोनों लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने पिछली बार क्लीन स्वीप किया था. एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार भी यहां बीजेपी दोनों सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है. इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया और दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के अनुसार भी यहां बीजेपी फिर से क्लीन स्वीप कर सकती है.

क्या चंडीगढ़ में बीजेपी बचा पाएगी सीट?

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने चंडीगढ़ की सीट पर कब्जा किया था. एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार यह सीट फिर से बीजेपी के खाते में जा सकती है. इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के अनुसार यह सीट फिर से बीजेपी जीत सकती है.

दमन और दीव में बीजेपी का हाल

दमन और दीव की एक मात्र लोकसभा सीट पिछली बार बीजेपी के खाते में गई थी. एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल के अनुसार इस बार फिर से बीजेपी यहां जीत दर्ज कर सकती है.

ये भी पढ़ें :  Lok Sabha Election Exit Poll 2024: प्रशांत किशोर के दावों के कितना पास कितना दूर एग्जिट पोल के नतीजे

[ad_2]

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »