Lok Sabha Election Exit Poll 2024 ABP Cvoter Exit Poll NDA can win 47 seats in Karnataka Andhra Pradesh BJP JDS TDP Congress INDIA Bloc

[ad_1]

ABP Lok Sabha Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर शनिवार (1 जून, 2024) को अंतिम आर सातवें फेज की वोटिंग खत्म हो चुकी है. वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे भी आने शुरू हो गए हैं. एग्जिट पोल के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (BJP) और एनडीए गठबंधन दक्षिण राज्यों में बड़ा खेल कर सकता है. एग्जिट पोल के नतीजों में बताया गया कि कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में पार्टी को बंपर सीटें मिलती दिख रही हैं.

सी-वोटर ने एग्जिट पोल में बताया कि सिर्फ दो राज्यों में एनडीए को 47 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है. कर्नाटक में बीजेपी और जनता दल (सेक्यूलर) गठबंधन में हैं, जबकि आंध्र प्रदेश में बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. बीजेपी को दोनों राज्यों में गठबंधन का फायदा होता दिख रहा है.

कर्नाटक में कितनी सीटों पर एनडीए का कब्जा?
पिछले साल कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा था, जबकि कांग्रेस ने बंपर जीत के साथ सरकार बनाई. हालांकि, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और INDIA गठबंधन का जादू चलता नहीं दिख रहा है. एग्जिट पोल का अनुमान है कि एनडीए गठबंधन के खाते में राज्य की 28 सीटों में से 23-25 सीटें जा सकती हैं. वहीं, INDIA गठबंधन को 3-5 सीटों पर जीत मिल सकती है.

NDA: 23-25
INDIA Bloc: 3-5
Others: 0

आंध्र प्रदेश  की 25 सीटों में से एनडीए को कितने पर जीत का अनुमान?
आंध्र प्रदेश में भी एनडीए गठबंधन को बड़ा फायदा होता दिख रहा है. एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार बीजेपी को राज्य में टीडीपी से गठबंधन का फायदा मिलता दिख रहा है. एग्जिट पोल का अनुमान है कि एनडीए के खाते में 21-25 सीटें जा सकती हैं.

NDA: 21-25
INDIA Bloc: 0
Others: 0-4

INDIA अलायंस को लेकर अनुमान लगाया गया कि गठबंधन खाता भी नहीं खोल पाएगा, जबकि अन्य दलों के खाते में 0-4 सीटें जा सकती हैं.

एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल सर्वे 19 अप्रैल से 1 जून 2024 के बीच किया गया है. इसका सैंपल साइज 4 लाख 31 हजार 182 है और ये सर्वे सभी 543 लोकसभा सीटों पर किया गया, जिनमें 4129 विधानसभा सीटें भी शामिल हैं. एबीपी सी वोटर सर्वे का राज्य स्तर पर मार्जिन ऑफ एरर + और -3 प्रतिशत और क्षेत्रीय स्तर पर + और  -5 प्रतिशत है.

यह भी पढ़ें:-
Tamilnadu Exit Poll 2024: तमिलनाडु में चला मोदी का जादू या इंडिया गठबंधन रहा आगे, एबीपी सीवोटर में आए चौंकाने वाले नतीजे

[ad_2]

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »