Mr and Mrs Mahi box office collection day 2 janhvi Kapoor rajkummar Rao film 2nd day collection

[ad_1]

Mr and Mrs Mahi Box Office Collection Day 2: एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘Mr and Mrs Mahi’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन किया है. बता दें कि यह फिल्म राजकुमार के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है. वहीं अब फिल्म के दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है.

दूसरे दिन अब तक की इतनी कमाई

राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की दूसरे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने दूसरे दिन यानी कि शनिवार को शाम 6 बजे तक 2.09 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है. बता दें कि दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का फाइनल आंकड़ा रात 10 बजे के बाद जारी किया जाएगा. उम्मीद है कि पहले दिन की तरह ही दूसरे दिन भी इस फिल्म की अच्छी कमाई होगी.


पहले दिन की थी 6.85 करोड़ रुपये की कमाई

राजकुमार और जाह्नवी की यह स्पोर्ट ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती हुई नजर आ रही है. इस फिल्म ने पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म की कुल कमाई 8.84 करोड़ रुपये हो चुकी है.

सिनेमा लवर्स डे पर रिलीज होने का मिला फायदा

राजकुमार और जान्हवी अभिनीत ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ को सिनेमा लवर्स डे पर रिलीज होने का फायदा मिला है. गौरतलब है कि दुनियाभर के सिनेमाहॉल में 31 मई को सिनेमा लवर्स डे के रूप में मनाया जाता है. इस दिन दर्शक सिर्फ 99 रुपये में कोई भी फिल्म देख सकते हैं. 

क्या है ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की कहानी

फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ क्रिकेट पर आधारित है. इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे राजकुमार राव अपनी पत्नी बनी जान्हवी के क्रिकेट के सपने को पूरे करने में उनकी मदद करते हैं. इस फिल्म में राजकुमार और जान्हवी के अलावा कुमुद मिश्रा, राजेश शर्मा, अभिषेक बनर्जी और जरीना वहाब भी नजर आ रहे हैं. इसका निर्देशन शरण शर्मा ने किया है. 

‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ स्टारकास्ट को मिली इतनी फीस 

‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के लिए राजकुमार राव को 6 करोड़ रुपये फीस मिली है जबकि जाह्नवी को महिमा के रोल के लिए 5 करोड़ रुपये फीस दी गई. कुमुद मिश्रा को 30 लाख रुपये और राजेश शर्मा को 40 लाख रुपये फीस मिली है. वहीं अभिषेक बनर्जी ने 35 लाख रुपये वसूले है. 

यह भी पढ़ें: Mr And Mrs Mahi Box Office Collection Day 1:‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ने पहले दिन की छप्परफाड कमाई, राजकुमार राव के करियर की बनी सबसे बड़ी ओपनर



[ad_2]

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »