Bhaiyya Ji Box Office Collection Day 7 Manoj Bajpayee Film Seventh Day Thursday Collection net in India

[ad_1]

Bhaiyya Ji Box Office Collection Day 7: मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म ‘भैया जी’ हाल ही में  सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म से शतक लगाने वाले ‘सत्या’ एक्टर ने अपनी फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ी. हालांकि ‘भैया जी’ बॉक्स ऑफिस पर भौकाल नहीं मचा पाई. फिल्म रिलीज के पहले दिन से टिकट काउंटर पर टिके रहने के लिए संघर्ष कर रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘भैया जी’ ने रिलीज के 7वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

भैया जी’ ने रिलीज के 7वें दिन कितनी की कमाई?
‘भैया जी’ फुल टू मसाले से भरपूर एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इस मूवी के एक्शन सीन्स में मनोज बाजपेयी ने अपना दमखम दिखाया है. मनोज बाजपेयी की पत्नी शबाना रज़ा इस फिल्म की प्रोड्यूसर हैं और सिर्फ एक बंदा काफी है फेम डायरेक्टर अपूर्व सिंह कार्की ने इसे निर्देशित किया है. ‘भैया जी’ भले ही मनोज बाजपेयी के लिए बेहद खास फिल्म हो, लेकिन इस फिल्म के कलेक्शन ने एक्टर की रातों की नींद उड़ाई हुई हैं. दरअसल ‘भैया जी’ बॉक्स ऑफिस पर कछुए की चाल से कमाई कर रही है और रिलीज के सात दिन बाद भी 10 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई है.

‘भैया जी’ की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने 1.35 करोड़ से खाता खोला था. दूसरे दिन फिलम ने 1.75 करोड़ कमाए. तीसरे दिन 1.85 करोड़ का कलेक्शन किया तो चौथे दिन ‘भैया जी’ की कमाई 90 लाख रही. वहीं पांचवें दिन फिल्म ने 85 लाख का कलेक्शन किया. छठे दिन ‘भैया जी’ का कारोबार 77 लाख रुपये रहा. वहीं अब फिल्म की रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘भैया जी’ ने रिलीज के 7वें दिन 8.16 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘भैया जी’ का 8 दिनों का कुल कलेक्शन 8.16 करोड़ हो गया है.

भैया जी’ का पत्ता साफ करेगी मिस्टर एंड मिसेज माही
‘भैया जी’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बेहद धीमी रही है. फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता हो रहा है और ये आधी लागत भी वसूल नहीं कर पाई है. वहीं इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की मिस्टर एंड मिसेज माही रिलीज हो रही है. इस फिल्म का काफी बज है. ऐसे में पहले से मुट्टीभर कमाई के लिए तरस रही ‘भैया जी’ के लिए मिस्टर एंड मिसेज माही बड़ा खतरा साबित हो सकती है.

बता दें कि अपूर्व सिंह कार्की द्वारा निर्देशित ‘भैया जी’ एक बदले की कहानी पर बेस्ड फिल्म हैं. इस फिल्म में जोया हुसैन, सुविंदर विक्की, जतिन गोस्वामी, विपिन शर्मा, रमा शर्मा भी अहम भूमिका में हैं.

ये भी पढ़ें:-Cinema Lovers Day: ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ और ‘सावी’ जैसी फिल्में देखें मात्र 99 रुपये में, जानें कैसे उठा सकते हैं मौके का फायदा

[ad_2]

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »