Anurag kashyap shared cryptic post says if i have to be a bad guy so be it fans shocked | Anurag Kashyap के क्रिप्टिक पोस्ट पर यूजर्स क्यों लिख रहे

[ad_1]

Anurag Kashyap Shared Cryptic Post: अनुराग कश्यप आधुनिक भारतीय सिनेमा की दुनिया की ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने अपने अनूठे निर्देशन के चलते कई बेहतरीन फिल्में दी हैं. गैंग्स ऑफ वासेपुर से लेकर सेक्रेड गेम्स तक वह लगातार चर्चा का विषय रहे हैं. अनुराग कश्यप अपने विवादित व्यूज के चलते भी सुर्खियों में बने रहते हैं. आज यानि गुरुवार को अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा शेयर किया, जिसके बाद वह लगातार खबरों में हैं. चलिए देखते हैं कि उन्होंने सोशल मीडिया पर क्या लिखा. 

अनुराग कश्यप की पोस्ट
आज सुबह अनुराग कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐसा पोस्ट कर दिया, जिसके बाद से लोग हैरान हो रहे हैं कि आखिर चल क्या रहा है. अनुराग कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम पर एक टेक्स्ट फोटो शेयर की है. इस फोटो में लिखा है, ‘इस दुनिया में अच्छा बनकर घंटा कुछ मिलने वाला है. अब, अगर मुझे बुरा आदमी बनना पड़े, तो बनो’. अब अनुराग कश्यप की यह पोस्ट उनके कुछ फैंस को तो पसंद आ रही है. 


पोस्ट पर क्या बोले यूजर्स
पोस्ट पर एक शख्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, अनुराग कश्यप की ये मूड स्विंग पोस्ट मेरा पसंदीदा जॉनर है. वहीं दूसरे ने लिखा, अनुराग कश्यप फायर. एक और शख्स ने गैंग्स ऑफ वासेपुर का डायलॉग शेयर कर दिया. उसने लिखा, ‘फैजल से उसकी मां ने पूछा, कब खौलेगा रे तेरा खून’. एक फैन ने कहा, मुझे डाउट है कि आप कभी बुरे आदमी बन सकते हैं. आप बहुत अच्छे और दयालु हैं और हम आपसे प्यार करते हैं.  


Anurag Kashyap के क्रिप्टिक पोस्ट पर यूजर्स क्यों लिख रहे- 'कब खौलेगा रे तेरा खून', जानिए क्या है मामला

जब न्यूकमर्स पर अनुराग कश्यप ने दिया बयान
बता दें कि कुछ वक्त पहले अनुराग कश्यप ने कहा था कि वह न्यूकमर्स पर अपना समय बर्बाद करके थक गए हैं. अब जो लोग उनसे मिलना चाहते हैं, वो उनसे पैसे लेंगे. उन्होंने लोगों से मिलने के लिए रेट का भी खुलासा किया था. अनुराग कश्यप ने कहा था, ‘मैंने नए लोगों की मदद करने की कोशिश में बहुत समय बर्बाद किया और ज्यादातर औसत दर्जे के काम ही किए. इसलिए अब से मैं उन लोगों से मिलने में अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता जो सोचते हैं कि वे क्रिएटिव हैं. अब मेरे रेट डिसाइड होंगे’. 

एक घंटे के पांच लाख करेंगे चार्ज
अनुराग कश्यप ने आगे कहा था, ‘अगर कोई मुझसे 10-15 मिनट के लिए मिलना चाहता है तो 1 लाख रुपये, आधे घंटे के लिए दो लाख और 1 घंटे के लिए पांच लाख रुपये चार्ज करूंगा. मैं लोगों से मिलकर समय बर्बाद करके थक गया हूं. अगर आपको वाकई लगता है कि आप ये पैसे दे सकते हैं, तो मुझे कॉल करें नहीं तो दूर रहें, और इन सबका भुगतान पहले ही किया जाएगा’.

यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor जानबूझ कर टाइट कपड़ों में दिखना चाहती हैं? एक्ट्रेस ने खोले राज



[ad_2]

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »