kartik aaryan tripti dimri varun vikrant massey mouni roy On Screen Jodi of 2024 see list

[ad_1]

On Screen Jodi of 2024: पर्दे पर जब नई-नई जोड़ियां आती हैं तो किसी की कैमस्ट्री इतनी पसंद की जाती है कि फिल्म हिट हो जाती है तो कुछ जोड़ियां पसंद नहीं आती हैं. फिल्मों का हिट या फ्लॉप होना कहानी पर आधारित तो होता ही है लेकिन साथ में लीड एक्टर और एक्ट्रेसेस की कैमिस्ट्री का मिलना भी जरूरी होता है. कुछ ऐसी जोड़ियां इस साल पर्दे पर आने को तैयार हैं जिन्हें साथ में आने का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे थे.

जून से लेकर दिसंबर 2024 तक कई बेहतरीन फिल्मे आने वाली हैं. इन फिल्मों में कुछ ऐसी नई जोड़ियां देखने को मिलेंगी जिनके साथ आने का इंतजार काफी समय से था. इसमें आपके लिए पूरी एक लिस्ट लाए हैं.


कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी

फिल्म भूल भुलैया 3 की शूटिंग शुरू है और ये दिवाली 2024 तक रिलीज होगी. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ पहली बार तृप्ति डिमरी नजर आएंगी और सेट से ये कपल तस्वीरें शेयर करता रहता है.

विक्रांत मैसी और मॉनी रॉय

देवंग भवसर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ब्लैकआउट इसी साल रिलीज होगी. इस फिल्म में पहली बार आपको विक्रांत मैसी और मौनी रॉय की जोड़ी नजर आएगी.

विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी

19 जुलाई को फिल्म बैड न्यूज रिलीज होगी जिसे करण जौहर के प्रोडक्शन में बनाया जा रहा है. इस फिल्म में विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी पहली बार साथ नजर आएंगे.

आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान

29 नवंबर को फिल्म मेट्रो इन दिनों का निर्देशन अनुराग बासु कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग शुरू है और ये एक मल्टीस्टारर फिल्म होगी. इसमें सारा अली खान के साथ आदित्य रॉय कपूर पहली बार नजर आएंगे.

जॉन अब्राहम और शारवरी

निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी फिल्म वेदा 12 जुलाई को रिलीज होगी. इस फिल्म में पहली बार जॉन अब्राहम के साथ शारवरी नजर आएंगी. ये फिल्म एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी.

शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े

रॉशन एंड्रूयूस के निर्देशन में बनने वाली फिल्म देवा में शाहिद कपूर लीड रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म में शाहिद के साथ पहली बार पूजा हेगड़े नजर आएंगी. ये फिल्म इस साल 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है.

अक्षय कुमार और राधिका मदान

सुधा कोंगरा प्रसाद के निर्देशन में बनी फिल्म सरफिरा 12 जुलाई को रिलीज होगी. इस फिल्म में पहली बार अक्षय कुमार और राधिका मदान नजर आएंगे. इनकी उम्र में काफी गैप है लेकिन पर्दे पर इन्हें पहली बार देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं.

रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी

फिल्म डॉन 3: द फाइनल चैप्टर का निर्देशन और निर्माण फरहान अख्तर करेंगे. इसमें पहली बार आपको रणवीर सिंह के साथ कियारा आडवाणी की जोड़ी नजर आएगी. ये फिल्म डॉन फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट होगी.

वरुण धवन और वामिका गब्बी

31 मई 2024 को फिल्म बेबी जॉन रिलीज रिलीज हो रही है. इस फिल्म का निर्देशन कलीस ने किया है और इसमें नई जोड़ी देखने को मिलेगी. फिल्म में वरुण धवन के साथ पंजाबी एक्ट्रेस वामिका गब्बी नजर आएंगी.

यह भी पढ़ें: एक्टिंग के लिए छोड़ी नौकरी, लेकिन फिल्मों में रही फ्लॉप, फिर एक सीरीज ने इस हसीना को बना दिया रातों-रात स्टार



[ad_2]

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »