pm narendra modi claims world got to know mahatma gandhi from movie Mallikarjun Kharge rahul gandhi Entire Political Science student needed to watch film | महात्मा गांधी की पहचान पर बोले PM मोदी तो मचा बवाल, राहुल गांधी का तंज

[ad_1]

PM Modi Mahatma Gandhi Remarks: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग से पहले चुनावी सरगर्मी काफी तेज हो गई है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (28 मई) को एबीपी न्यूज के एक इंटव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि रिचर्ड एटनबरो की 1982 की फिल्म गांधी बनने तक दुनिया को महात्मा गांधी के बारें ज्यादा पता नहीं था. अब कांग्रेस ने पीएम की इस टिप्पणी की आलोचना की है.

‘एंटायर पॉलिटिकल साइंस के छात्र को ही…’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी को जवाब देते हुए एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “सिर्फ एंटायर पॉलिटिकल साइंस के छात्र को ही महात्मा गांधी के बारे में जानने के लिये फिल्म देखने की जरूरत रही होगी.” कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम की टिप्पणी का जवाब देते हुए एक्स पर लिखा, “जिनके वैचारिक पूर्वज नाथूराम गोडसे के साथ महात्मा गांधी जी की हत्या में शामिल थे, वो बापू द्वारा दिए गए सत्य के मार्ग पर कभी नहीं चल सकते.”

‘पता नहीं पीएम कौन सी दुनिया में रहते हैं’

इसके अलावा कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी इस मुद्दे को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “पता नहीं निवर्तमान प्रधानमंत्री कौन सी दुनिया में रहते हैं, जहां 1982 से पहले महात्मा गांधी दुनिया भर में नहीं माने जाते थे. यदि किसी ने महात्मा की विरासत को नष्ट किया है तो वह स्वयं निवर्तमान प्रधानमंत्री ही हैं. वाराणसी, दिल्ली और अहमदाबाद में उनकी ही सरकार ने गांधीवादी संस्थाओं को नष्ट किया है. यही आरएसएस कार्यकर्ताओं की पहचान होती है कि वे महात्मा गांधी के राष्ट्रवाद को नहीं जानते. उनकी विचारधारा ने जो माहौल बनाया था, उसी वजह से नाथूराम गोडसे ने गांधीजी की हत्या की.

गांधी पर फिल्म बनने के बाद दुनिया ने उन्हें जाना- पीएम

एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दावा किया, “महात्मा गांधी दुनिया की एक महान आत्मा थे. क्या यह हमारी जिम्मेदारी नहीं थी कि इन 75 सालों में हम दुनिया को महात्मा गांधी के बारे में बताएं? कोई भी उनके बारे में नहीं जानता था. मुझे माफ करें, लेकिन दुनिया में पहली बार उनके बारे में जिज्ञासा तब पैदा हुई जब गांधी फिल्म बनी थी.”

पीएम मोदी ने दावा किया था, “अगर दुनिया मार्टिन लूथर किंग, नेल्सन मंडेला को जानती है, तो गांधी उनसे किसी मायने में कम नहीं थे और आपको यह स्वीकार करना होगा. मैं यह बात दुनिया भर की यात्रा करने के बाद कह रहा हूं.”

ये भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: क्या इसबार यूपी नहीं ओडिशा देगा सत्ता की चाबी? खरगे बोले- यहां 50 फीसदी भी जीते तो हुकूमत हमारी



[ad_2]

मदन मित्रा की बगावत पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, अभिषेक बनर्जी को लेकर भी उठा दिया बड़ा सवाल

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी को बुधवार (15 जुलाई, 2026) को एक बार फिर से बड़ा झटका

Read More »

US से तनाव के बीच ईरान का बड़ा फैसला, सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी को दी फांसी

पश्चिम एशिया में अमेरिका के साथ एक बार फिर से बढ़ते संघर्ष और तनाव के बीच ईरान ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, लेकिन यह कार्रवाई

Read More »

पाकिस्तान में बिटकॉइन पर ‘फतवा’, क्रिप्टो कारोबार को बताया शरिया के खिलाफ

Pakistan Cryptocurrency: पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है.  देश के प्रमुख इस्लामी विद्वान मुफ्ती मुहम्मद तकी उस्मानी ने एक फतवा जारी

Read More »

127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से दुनिया में छा गया, अब क्या कर रहे हैं ड्वेन लेवरॉक?

वनडे वर्ल्ड कप 2007 भारतीय टीम के लिए भले ही निराशाजनक रहा हो, लेकिन बरमूडा के क्रिकेटर ड्वेन लेवरॉक ने अपने एक हैरतअंगेज कैच से पूरी दुनिया

Read More »

Bihar Politics: JDU की नई लिस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या नीतीश कुमार की सियासत बदल रही है?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) ने सोमवार ( 13 जुलाई) को प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की है. इस

Read More »

आमिर खान की तीसरी शादी पर सियासत तेज, JDU ने नितेश राणे पर बोला हमला

बॉलीवुड के दिग्गद अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर सियासी बयानबाजी हो रही है. महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने

Read More »

धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में सिंघवी बोले- ‘आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा कर देगी’

मध्य प्रदेश के धार की ऐतिहासिक भोजशाला से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. मंगलवार (14 जुलाई) को मामले की सुनवाई के दौरान

Read More »

मोसाद का सीक्रेट ऑपरेशन! अहमदीनेजाद को तेहरान की सत्ता दिलाने की थी प्लानिंग, फिर कैसे पलट गया पूरा खेल?

इजरायल ने ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद को गुप्त रूप से अपना एसेट की तरह तैयार करने की लंबी योजना बनाई थी, ताकि अमेरिका-इजरायल

Read More »

होर्मुज में ईरानी हमले में भारतीय की मौत, भारत का सख्त संदेश- जहाजों को निशाना बनाना तुरंत बंद करो

होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों को लेकर भारत ने मंगलवार (14 जुलाई) को कड़ी निंदा की. भारत ने कहा कि ये हमले

Read More »