राजस्थान-हरियाणा में बरसे अंगारे, इन शहरों में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, जानें कैसा रहेगा मौसम?

[ad_1]

उत्तर और मध्य भारत का बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी की चपेट में है. राजस्थान के चुरू और हरियाणा के सिरसा में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पार कर गया. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पारा इस मौसम के सामान्य से नौ डिग्री ऊपर दर्ज किया गया. दिल्ली में कम से कम तीन मौसम केंद्रों पर अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया.

राजस्थान में चुरू देश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 50.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके बाद हरियाणा में सिरसा-एडब्ल्यूएस में 50.3 डिग्री, दिल्ली के मुंगेशपुर और नरेला में 49.9 डिग्री और नजफगढ़ में 49.8 डिग्री, हरियाणा के सिरसा में 49.5 डिग्री, राजस्थान के गंगानगर मे 49.4 डिग्री, राजस्थान के पिलानी और फलोदी और उत्तर प्रदेश में झांसी में 49 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.

हरियाणा में स्कूल की छुट्टी बढ़ी

भीषण गर्मी के कारण हरियाणा सरकार ने सरकारी और निजी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां मंगलवार तक के लिए बढ़ा दी हैं. भीषण गर्मी के चलते बिजली की मांग बढ़  गई है और कई हिस्सों में बिजली और पानी की कमी पैदा हो गई है. केंद्रीय जल आयोग के अनुसार कि भारत के 150 प्रमुख जलाशयों में पानी का भंडारण पिछले सप्ताह उनके कुल भंडारण का केवल 24 प्रतिशत रह गया, जिससे कई राज्यों में पानी की कमी बढ़ गई और जलविद्युत उत्पादन पर असर हुआ है.

बिहार में भी बुरा हाल

बिहार भी भीषण गर्मी की चपेट में है और मंगलवार को राज्य के नौ स्थानों पर दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया. औरंगाबाद में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 47.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि आने वाले दिनों में बिहार के कई हिस्सों में भीषण गर्मी जारी रहेगी. आईएमडी के पटना कार्यालय के वैज्ञानिक आशीष कुमार ने कहा कि 47.7 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान के साथ औरंगाबाद मंगलवार को राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा.

मौसम विभाग के मुताबिक, जिन जगहों पर तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया उनमें औरंगाबाद (47.7 डिग्री सेल्सियस), डेहरी (47 डिग्री सेल्सियस), अरवल (46.9 डिग्री सेल्सियस), गया (46.8 डिग्री सेल्सियस), रोहतास के विक्रमगंज (46.5 डिग्री सेल्सियस), बक्सर (46.4 डिग्री सेल्सियस), भोजपुर (45.6 डिग्री सेल्सियस), नवादा (45.4 डिग्री सेल्सियस) और राजगीर (44.1 डिग्री सेल्सियस) शामिल हैं.

पहाड़ों पर भी बरस रही आग

आईएमडी ने बताया, जम्मू में अगले सात दिन तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा.  जम्मू में सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था. यह क्षेत्र पिछले हफ्ते से अत्यधिक गर्मी की स्थिति का सामना कर रहा है तथा 16 मई से तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा है.

आज कैसा रहेगा मौसम?

IMD के मुताबिक, आज, राजस्थान, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के अधिकांश हिस्सों, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों और बिहार और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की स्थिति बनी हुई है. मौसम कार्यालय ने कहा कि अगले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग हिस्सों में रात में भी गर्मी का प्रकोप जारी रहने की संभावना है.

कब मिलेगी राहत?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि कम से कम अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. मौसम विज्ञानियों ने कहा कि बृहस्पतिवार को भारत के उत्तर-पश्चिम हिस्सों में एक नये पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है, जिससे सप्ताहांत में क्षेत्र में छिटपुट बारिश हो सकती है.

[ad_2]

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »