बिहार में कांग्रेस की लगेगी नैया पार? प्रशांत किशोर ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

[ad_1]

Prashant Kishor on Rahul Gandhi: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग से पहले राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर ने बिहार में कांग्रेस की स्थिति पर प्रतिक्रिया दी है. पत्रकारों ने उनसे राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस कहीं नहीं दिखाई दे रही है.

दरअसल, प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत के दौरान ये टिप्पणी की. उन्होंने कहा, ”मैं बिहार में एक पदयात्रा निकाल रहा हूं, लेकिन अब तक कांग्रेस मुझे कहीं भी दिखाई नहीं दी है. मैं पिछले 17 महीने से पदयात्रा निकाल रहा हूं. न तो मुझे कांग्रेस का झंडा दिखा और न ही कोई कार्यकर्ता दिखाई दिया है.”

प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पर कसा तंज

प्रशांत किशोर ने कहा, ”कांग्रेस बहुत बड़ी पार्टी है लेकिन अगर कोई मेहनत कर रहा है तो ये अच्छी बात है. बिहार में RJD की जिम्मेदारी तेजस्वी यादव और जगदानंद सिंह के कंधों पर है. अब ये पद उन्हें क्यों मिला है, ये तो वहीं बता सकते हैं. कांग्रेस वाले बता सकते हैं कि वो बिहार में क्या करना चाहती है.”

BJP को लेकर प्रशांत किशोर का दावा

इससे पहले प्रशांत किशोर ने देश में बीजेपी की स्थिति को लेकर बड़ा दावा किया था. राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि बीजेपी 370 पर नहीं पहुंच रही है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा, बीजेपी 270 से नीचे नहीं जा रही है.

कितनी सीटों पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस?

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार (26, मई) को बिहार में एक चुनाव सभा को संबोधित किया था. बिहार में राजद और कांग्रेस का गठबंधन है, जिसमें कुछ क्षेत्रीय दल भी शामिल है. बिहार में कांग्रेस नौ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है. बिहार में सातवें चरण में कुछ सीटों पर मतदान होना बाकी है.

यह भी पढ़ें- Adani Group Remarks: पीएम मोदी और राहुल गांधी के खिलाफ याचिका दायर, अडाणी समूह पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर की ये मांग

[ad_2]

इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग, 14 नवजातों की दर्दनाक मौत

इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के गायनेकोलॉजी वार्ड में आग लगी है. आग लगने के 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई है.

Read More »

US का ईरान पर फिलहाल नहीं होगा हमला, रूबियो ने बताया अब क्या है अगला प्लान

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने हाल के दिनों में कई देशों के विदेश मंत्रियों से कहा है कि फिलहाल अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ

Read More »

चिराग पासवान ने बनाई नई टीम, 113 नेताओं को जिम्मेदारी; 8 राज्यों पर नजर

LJP R के प्रमुख और केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री चिराग पासवान ने बुधवार (26 अगस्त) को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की. इस लिस्ट में 113

Read More »

SC जज बनकर केस प्रभावित करने वाला सुकेश चंद्रशेखर दोषी करार, कोर्ट ने सुनाया फैसला

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने ठग सुकेश चंद्रशेखर को दोषी ठहराया है. मामला सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर ACB के स्पेशल जज को प्रभावित

Read More »

रक्षाबंधन पर कम बजट में मिठाई खरीदनी है? ये किफायती ऑप्शन आएंगे काम

Budget-Friendly Sweets: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास मौका होता है. इस दिन राखी बांधने के साथ भाई-बहन एक-दूसरे

Read More »

पहली बार फ्लाइट से सफर? एयरपोर्ट पहुंचते ही सबसे पहले क्या करें, जानें आसान गाइड

पहली बार फ्लाइट से यात्रा करना थोड़ा रोमांचक होने के साथ-साथ घबराहट भरा भी होता है. एयरपोर्ट की बड़ी बिल्डिंग, चेक-इन काउंटर, सिक्योरिटी चेक और

Read More »

यशस्वी जायसवाल पर ICC का एक्शन, श्रीलंकाई खिलाड़ी भी नहीं बचा; दोनों पर लगा जुर्माना

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया बहुत मजबूत स्थिति में है, लेकिन यशस्वी जायसवाल मुश्किल में फंस सकते हैं. मुकाबले के पहले दिन उनकी असिता फर्नांडो के

Read More »

दिल्ली में बारिश का असर: चांदनी महल में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, वाहन क्षतिग्रस्त

दिल्ली में तेज बारिश का कहर जारी है. इस बीच सोमवार (24 अगस्त) को चांदनी महल थाना क्षेत्र के पहाड़ी भोजला में सुबह जर्जर इमारत

Read More »