UPA सरकार में ऐलान, NDA सरकार में बढ़ी इस रेल लाइन की रफ्तार; हरिद्वार की कम हो जाएगी दूरी
[ad_1]
Indian Railways: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ने वाली रेलवे लाइन का काम जोरों पर चल रहा है. देवबंद-रुड़की रेल लाइन का निर्माण कार्य इस साल के आखिरी तक पूरे होने की संभावना है. इस लाइन के पूरे होन के बाद दिल्ली से हरिद्वार की दूरी कम होगी और पहुंचने में एक घंटे का समय लगेगा. इस वक्त इस रेल लाइन पर स्पीड में काम चल रहा है.
लगभग 28 किमी. की इस रेलवे लाइन के बनने के बाद ट्रेन से नई दिल्ली से हरिद्वार पहुंचने में एक घंटा बचेगा. इसके अलावा सहारनपुर रूट पर भी डेढ़ से दो घंटे का समय बच जाएगा. देवबंद और रुड़की के बीच रेलवे लाइन की घोषणा साल 2006 में यूपीए शासनकाल में की गई थी. इसके बाद इसका काम कई सालों तक लटका रहा. इससे पहले कोविड काल में भी इसका काम लटका रहा.
भूमि अधिग्रहण की प्रकिया भी हुई पूरी
साल के अंत तक जब ये रेलवे ट्रैक बनकर तैयार होगा तब दिल्ली से रुड़की दूरी 33 किमी. कम हो जाएगी. मौजूदा समय में ट्रेन रुड़की वाया टपरी होकर जाती है. इसके बाद रुड़की सीधे देवबंद से जुड़ जाएगी. ट्रैक के बनने से मुख्य रेल मार्ग पर भी ट्रैफिक कम हो जाएगा.
दिल्ली से हरिद्वार जाने में इस तरह बचेगा एक घंटा
मौजूदा समय में ट्रेन दिल्ली से हरिद्वार के लिए मुजफ्फरनगर या सहारनपुर होते हुए जाती है. इसमें से टपरी और सहारनपुर मेन रूट हैं. देवबंद से टपरी वाया रुड़की की दूरी 60 किमी है और सहारनपुर से रुड़की के बीच की दूरी 76 किमी. है. इन दोनों शहरों के बीच बहुत ज्यादा घुमाव हैं जिसकी वजह से ट्रेन स्पीड में नहीं चल पाती. ये दूरी दो घंटे में पूरी हो पाती है. इस रेल ट्रैक के बनने के बाद दूरी में 28 किमी. कम हो जाएंगे. साथ ही सीधे ट्रैक से स्पीड भी मेंटेन रहेगी.
ये भी पढ़ें: Indian Railways: भारत का एक ऐसा रेलवे स्टेशन जहां जाने के लिए लगता है वीजा और पासपोर्ट, जानिए क्यों
[ad_2]
‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी
विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल
Read More »
चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा
चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1
Read More »
ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान
India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,
Read More »
विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’
क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक
Read More »
नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस
उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को
Read More »
ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’
फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने
Read More »
25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि
Read More »
EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है
Read More »
रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं
टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन
Read More »