Himanta Biswa Sarma slams RJD leader Tejashwi Yadav said he has nothing to do except singing In Lok Sabha Elections 2024

[ad_1]

Lok Sabha Elections 2024: बिहार की राजधानी पटना में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा. सीएम सरमा ने राजद नेता तेजस्वी यादव के ‘टन-टनाटन’ वाले बयान पर कहा कि उनके पास गाने के अलावा कोई काम नहीं है. उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार बीजेपी की है और चुनाव 2027 में होने वाले हैं. सीएम ने कहा कि फिलहाल, जेडीयू-बीजेपी गठबंधन की अच्छी सरकार चल रही है.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करने के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार चलाएंगे. इसलिए यह अच्छी बात है कि तेजस्वी यादव ने गाना और उसकी प्रैक्टिस करना शुरू कर दी है. इससे यह संकेत मिलता है कि स्थिर राजनीतिक माहौल में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का ध्यान शासन चलाने की बजाय मौज-मस्ती पर ज्यादा है. सीएम सरमा ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके पास बहुत कम राजनीतिक जिम्मेदारी है. इसलिए वह अपना समय गाने में बिताते हैं.  

जल्द ही 400 के आंकड़े को पार करने जा रही BJP- CM हिमंत 

लोकसभा चुनाव पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि चुनाव के पहले पांच चरणों में ही सरकार बन चुकी है. उन्होंने कहा कि छठें और सातवें चरण सिर्फ सीटों के अंतर के लिए हैं. सीएम हिमंत ने इस दौरान दावा किया कि बीजेपी जल्द ही 400 के आंकड़े को पार करने जा रही हैं.

क्या है मामला?

दरअसल, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर कहा था कि ‘माहौल है टनाटन, टनाटन, टनाटन… बीजेपी सफाचट, सफाचट, सफाचट और इंडिया गठबंधन को वोट मिल रहा ठकाठक, ठकाठक, ठकाठक’.इसीलिए वो आ रहे हैं.’

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: ‘इंडी गठबंधन वाले चाहें तो मुजरा करें…’, जानिए PM मोदी ने क्यों कही ये बात



[ad_2]

मदन मित्रा की बगावत पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, अभिषेक बनर्जी को लेकर भी उठा दिया बड़ा सवाल

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी को बुधवार (15 जुलाई, 2026) को एक बार फिर से बड़ा झटका

Read More »

US से तनाव के बीच ईरान का बड़ा फैसला, सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी को दी फांसी

पश्चिम एशिया में अमेरिका के साथ एक बार फिर से बढ़ते संघर्ष और तनाव के बीच ईरान ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, लेकिन यह कार्रवाई

Read More »

पाकिस्तान में बिटकॉइन पर ‘फतवा’, क्रिप्टो कारोबार को बताया शरिया के खिलाफ

Pakistan Cryptocurrency: पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है.  देश के प्रमुख इस्लामी विद्वान मुफ्ती मुहम्मद तकी उस्मानी ने एक फतवा जारी

Read More »

127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से दुनिया में छा गया, अब क्या कर रहे हैं ड्वेन लेवरॉक?

वनडे वर्ल्ड कप 2007 भारतीय टीम के लिए भले ही निराशाजनक रहा हो, लेकिन बरमूडा के क्रिकेटर ड्वेन लेवरॉक ने अपने एक हैरतअंगेज कैच से पूरी दुनिया

Read More »

Bihar Politics: JDU की नई लिस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या नीतीश कुमार की सियासत बदल रही है?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) ने सोमवार ( 13 जुलाई) को प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की है. इस

Read More »

आमिर खान की तीसरी शादी पर सियासत तेज, JDU ने नितेश राणे पर बोला हमला

बॉलीवुड के दिग्गद अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर सियासी बयानबाजी हो रही है. महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने

Read More »

धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में सिंघवी बोले- ‘आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा कर देगी’

मध्य प्रदेश के धार की ऐतिहासिक भोजशाला से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. मंगलवार (14 जुलाई) को मामले की सुनवाई के दौरान

Read More »

मोसाद का सीक्रेट ऑपरेशन! अहमदीनेजाद को तेहरान की सत्ता दिलाने की थी प्लानिंग, फिर कैसे पलट गया पूरा खेल?

इजरायल ने ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद को गुप्त रूप से अपना एसेट की तरह तैयार करने की लंबी योजना बनाई थी, ताकि अमेरिका-इजरायल

Read More »

होर्मुज में ईरानी हमले में भारतीय की मौत, भारत का सख्त संदेश- जहाजों को निशाना बनाना तुरंत बंद करो

होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों को लेकर भारत ने मंगलवार (14 जुलाई) को कड़ी निंदा की. भारत ने कहा कि ये हमले

Read More »