Bangladesh MP Anwarul Azim Anar Murder Bengal CID Disclose Case a poacher killed him Know Details

[ad_1]

Bangladesh MP Murder Case: पश्चिम बंगाल सीआईडी ​​ने बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या में शामिल होने के आरोप में एक कसाई को गिरफ्तार किया है. इसे राज्य के उत्तर 24 परगना जिले के बोनगांव इलाके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. इस बात की जानकारी शुक्रवार (24 मई) को एक अधिकारी ने दी.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारी ने दावा किया कि पेशे से कसाई इस व्यक्ति ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि उसने शव के टुकड़े करने में अन्य आरोपियों की मदद की थी और इसके बाद शरीर के अंगों को अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगाया गया. कोलकाता से 13 मई को लापता होने के बाद बंगाल पुलिस ने बांग्लादेश के झिनाइदाह-4 क्षेत्र से अवामी लीग के सांसद अनार की हत्या की पुष्टि बुधवार को की थी.

कसाई ने अवैध रूप से बंगाल में किया प्रवेश

अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सीआईडी की टीम शुक्रवार को गिरफ्तार व्यक्ति को भांगर इलाके में ले गई, जहां शरीर के कटे हुए हिस्सों को प्लास्टिक की थैलियों में डालकर अलग-अलग जगहों पर फेंका गया था. पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपी एक बांग्लादेशी नागरिक है और पेशे से कसाई है. उसने अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था और अपनी असली पहचान छिपाकर मुंबई में रह रहा था.’’

उन्होंने कहा, ‘‘अनार की हत्या की साजिश के तहत कसाई को कुछ महीने पहले कोलकाता बुलाया गया था. आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने उन चार लोगों की मदद की थी, जिन्होंने फ्लैट के अंदर राजनेता की हत्या की थी. उसने शरीर से खाल उतारने और शव के टुकड़े करने में उनकी मदद की थी.’’ इसके साथ ही पुलिस को शक है कि सांसद हनी ट्रैप में फंसे थे. एक महिला उनको फ्लैट पर लेकर गई जिसके बाद उनकी हत्या की गई. 

अभी भी शरीर के अंगों को ढूंढ़ रही सीआईडी

अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति को आज बारासात की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 12 दिनों के लिए सीआईडी की हिरासत में भेज दिया गया. उन्होंने कहा कि सीआईडी अधिकारियों की एक टीम भांगर के कृष्णामती गांव में मृतक के अंगों की तलाश करने में जुटी है.

पांच करोड़ रुपये में ली थी सुपारी

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि सांसद के करीबी दोस्त और अमेरिकी नागरिक अख्तरुज्जमां ने अपराध में शामिल लोगों को लगभग पांच करोड़ रुपये का भुगतान किया था. उन्होंने कहा, ‘‘अपराध के बारे में स्पष्ट जानकारी प्राप्त करने के लिए हम उससे (कसाई) पूछताछ करेंगे कि वह अमेरिका में रह रहे अनार के दोस्त के संपर्क में कैसे आया और उसके साथी कौन थे.’’

उन्होंने बताया कि इस मामले के सिलसिले में बांग्लादेश पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों से पूछताछ करने के लिए पश्चिम बंगाल सीआईडी की एक टीम गुरुवार को बांग्लादेश गई है. अधिकारी ने कहा कि सांसद के दोस्त का कोलकाता में एक फ्लैट है और वह संभवत: इस समय अमेरिका में है.

पहले गला घोंटकर की हत्या, फिर किए शव के टुकड़े

पुलिस ने दावा किया कि परिस्थितिजन्य साक्ष्यों से संकेत मिलता है कि सांसद की पहले गला दबाकर हत्या की गई और उसके बाद शव के टुकड़े किए गए. लापता सांसद कथित तौर पर इलाज कराने के लिए 12 मई को कोलकाता पहुंचे थे. उनकी तलाश छह दिन बाद तब शुरू हुई जब उत्तरी कोलकाता के बारानगर के निवासी और बांग्लादेशी राजनेता के परिचित गोपाल विश्वास ने 18 मई को स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज करायी.

अनार यहां आने के बाद विश्वास के घर पर रुके थे. अपनी शिकायत में विश्वास ने कहा कि अनार 13 मई की दोपहर को चिकित्सक से मिलने के लिए अपने बारानगर आवास से निकले. उन्होंने कहा था कि वह रात के खाने के लिए घर वापस आएंगे. विश्वास ने दावा किया कि बांग्लादेश के सांसद से 17 मई से संपर्क नहीं हुआ था. इस वजह से उन्हें एक दिन बाद गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करानी पड़ी.

ये भी पढ़ें: Anwarul Azim Anar Murder case: 12 मई को कोलकाता पहुंचे, अगले ही दिन ही कत्ल, बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम मर्डर केस की टाइमलाइन

[ad_2]

मदन मित्रा की बगावत पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, अभिषेक बनर्जी को लेकर भी उठा दिया बड़ा सवाल

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी को बुधवार (15 जुलाई, 2026) को एक बार फिर से बड़ा झटका

Read More »

US से तनाव के बीच ईरान का बड़ा फैसला, सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी को दी फांसी

पश्चिम एशिया में अमेरिका के साथ एक बार फिर से बढ़ते संघर्ष और तनाव के बीच ईरान ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, लेकिन यह कार्रवाई

Read More »

पाकिस्तान में बिटकॉइन पर ‘फतवा’, क्रिप्टो कारोबार को बताया शरिया के खिलाफ

Pakistan Cryptocurrency: पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है.  देश के प्रमुख इस्लामी विद्वान मुफ्ती मुहम्मद तकी उस्मानी ने एक फतवा जारी

Read More »

127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से दुनिया में छा गया, अब क्या कर रहे हैं ड्वेन लेवरॉक?

वनडे वर्ल्ड कप 2007 भारतीय टीम के लिए भले ही निराशाजनक रहा हो, लेकिन बरमूडा के क्रिकेटर ड्वेन लेवरॉक ने अपने एक हैरतअंगेज कैच से पूरी दुनिया

Read More »

Bihar Politics: JDU की नई लिस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या नीतीश कुमार की सियासत बदल रही है?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) ने सोमवार ( 13 जुलाई) को प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की है. इस

Read More »

आमिर खान की तीसरी शादी पर सियासत तेज, JDU ने नितेश राणे पर बोला हमला

बॉलीवुड के दिग्गद अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर सियासी बयानबाजी हो रही है. महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने

Read More »

धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में सिंघवी बोले- ‘आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा कर देगी’

मध्य प्रदेश के धार की ऐतिहासिक भोजशाला से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. मंगलवार (14 जुलाई) को मामले की सुनवाई के दौरान

Read More »

मोसाद का सीक्रेट ऑपरेशन! अहमदीनेजाद को तेहरान की सत्ता दिलाने की थी प्लानिंग, फिर कैसे पलट गया पूरा खेल?

इजरायल ने ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद को गुप्त रूप से अपना एसेट की तरह तैयार करने की लंबी योजना बनाई थी, ताकि अमेरिका-इजरायल

Read More »

होर्मुज में ईरानी हमले में भारतीय की मौत, भारत का सख्त संदेश- जहाजों को निशाना बनाना तुरंत बंद करो

होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों को लेकर भारत ने मंगलवार (14 जुलाई) को कड़ी निंदा की. भारत ने कहा कि ये हमले

Read More »