imd weather updates Alert Cyclonic storm developing in bay of bengal heavy rain west bengal odisha

[ad_1]

IMD Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बना दबाव का क्षेत्र और ज्यादा सघन होकर एक भीषण चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है और इसके 26 मई की मध्यरात्रि के आसपास पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच जमीन से टकराने का अनुमान है. मौसम विभाग ने शुक्रवार (24 मई) को जानकारी देते हुए कहा कि चक्रवाती तूफान के जमीन से टकराने पर पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में भारी बारिश हो सकती है.

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल के कैनिंग से करीब 810 किलोमीटर दक्षिण में मध्य बंगाल की खाड़ी पर बन रहे दबाव क्षेत्र के सघन होकर 25 मई की सुबह तक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार उत्तरी दिशा में आगे बढ़ते हुए यह दबाव क्षेत्र 25 मई की शाम तक सघन होकर एक भीषण चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा.

मौसम विभाग के अनुसार इस भीषण चक्रवाती तूफान के 26 मई की मध्यरात्रि को पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपारा के तटों को पार करने की संभावना है. इस चक्रवाती तूफान के टकराने से 26 और 27 मई को पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

भारी बारिश और तेज हवा को लेकर चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने 26 और 27 मई को कोलकाता, दक्षिण और उत्तर 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर और हावड़ा जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है.

मौसम विभाग ने इन दिनों में दक्षिण 24 परगना में 90 से 100 किमी प्रति घंटे, पूर्व मेदिनीपुर में 80 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है. वहीं कोलकाता, उत्तर 24 परगना और हावड़ा में हवा की गति 60 से 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है.

मौसम विभाग ने मछुआरों को 27 मई की सुबह तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी में समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि इसके प्रभाव से 25 मई से उत्तर और दक्षिण ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है.

ओडिशा में भी भारी बारिश के आसार

आईएमडी के अनुसार 26 मई को बालासोर में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश (सात से 20 सेंटीमीटर) की चेतावनी जारी की गई है. वहीं भद्रक और केंद्रपाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा (सात से 11 सेमी) हो सकती है. मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने बताया कि ओडिशा के जिन जिलों में 26 मई को बारिश होने की संभावना है उनमें बालासोर, भद्रक और केंद्रपाड़ा शामिल है वहीं 27 मई को बालासोर, भद्रक और मयूरभंज में बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें : OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बताया क्या होगा अगला कदम?

[ad_2]

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »