लैला खान हत्याकांड केस में बड़ा अपडेट, दोषी परवेज टाक को हुई फांसी की सजा

[ad_1]

Laila Khan Murder Case:  एक्ट्रेस लैला खान और उनकी फैमिली के हत्याकांड के दोषी और सौतेल पिता परवेज टाक को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई. हत्या के लिए फांसी की सजा. 2011 में लैला खान उनकी मां और चार भाई-बहनों की हत्या कर दी गई थी. लैला की हत्या का मामला मुंबई कोर्ट में चल रहा था. अब इस केस में सेशन कोर्ट ने दोषी परवेज टाक को हत्या का दोषी ठहराया है और उन्हें फांसी की सजा सुनाई है. साथ ही परवेज पर सबूत मिटाने का दोषी भी पाया गया है.

क्या था मामला
लैला खान मर्डर केस 14 साल पुराना है. परवेज टाक ने लैला, उनकी मां और चार भाई-बहनों की हत्या कर दी थी और उनके शवों को फार्महाउस में गाड़ दिया था. इस घटना से पर्दा तब उठा था जब लैला के पिता ने मुंबई के ओशिवारा में किडनैपिंग का केस दर्द करवाया था. उन्होंने शिकायत में कहा था कि परवेज ने उनके परिवार के सदस्यों को किडनैप कर लिया है. हत्या के कुछ महीने बाद परवेज को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया था. शुरुआत में तो परवेज कह रहा था कि लैला और उसका परिवार दुबई में है लेकिन बाद में उसने कबूल कर लिया था कि उनसे उन लोगों की हत्या कर दी है. जिसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने परवेज को मुंबई पुलिस को सौंप दिया था.

फार्म हाउस से मिले कंकाल
परवेज के हत्या की बात कबूल किए जाने के बाद इगतपुरी में एक फार्म हाउस से लैला और उसके परिवार के कंकाल बरामद किए गए थे. परवेज ने पुलिस को बताया था कि लैला अपने परिवार के साथ इगतपुरी फार्म हाउस में छुट्टी मनाने गई थीं. जहां पर परवेज ने सभी को मारकर गड्ढे में गाड़ दिया था.

कौन थीं लैला
लैला ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म मेकअप से की थी. उनका असली नाम रेशमा पटेल था लेकिन पहली फिल्म के बाद ही उन्होंने अपना नाम बदल लिया था. लैला ने राजेश खन्ना के साथ भी काम किया था. उन्होंने फिल्म वफा: ए डेडली लव स्टोरी में उनके साथ काम किया था. इस फिल्म में लैला ने काफी बोल्ड सीन दिए थे जिसकी वजह से उनकी खूब आलोचना हुई थी. 

ये भी पढ़ें: पारस छाबड़ा की Ex गर्लफ्रेंड Akanksha Puri ने एग्स कराए फ्रीज, 35 साल की उम्र में जानें क्यों लिया ये फैसला

[ad_2]

ODI में जीरो पर आउट होने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, रोहित शर्मा किस नंबर पर हैं?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत को जीतने के लिए 186 रनों का लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं हुई. रोहित

Read More »

‘जूली’ से ‘राजा’ तक रीता भादुड़ी का शानदार सफर, फिल्मों और टीवी में छोड़ी अमिट छाप

एक्ट्रेस रीता भादुड़ी ने अपनी एक्टिंग से करियर में कई ऐसे किरदार निभाए, जिनकी कहानी में भले ही कम जगह थी, लेकिन पर्दे पर उनकी

Read More »

राजस्थान में दिवाली पर सुरक्षा का हाई अलर्ट, सड़कों पर उतरेंगे आला अधिकारी

दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, यातायात के दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजस्थान पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Read More »

किशनगंज में दर्दनाक हादसा! मिट्टी के टीले में दबकर 3 मासूम बच्चियों की मौत

बिहार के किशनगंज जिले में बुधवार (04 नवंबर 2026) को दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई. दिघलबैंक पंचायत के सुल्तानगंज गांव

Read More »

ट्रंप को चुनावी झटका लगने पर ईरान का तंज, बोला- जनता ने अपना फैसला सुना दिया!

यूएस मिडटर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को हार का सामना करना पड़ रहा है. ये पार्टी काफी पीछे चल रही है. ट्रंप

Read More »

ट्रंप को चुनाव में बड़ा झटका! विरोधी इल्हान उमर ने दर्ज की शानदार जीत

US के मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी विरोधी रहीं, इल्हान उमर ने मिनेसोटा राज्य में भारी-भरकम जीत हासिल की है. ट्रंप

Read More »

मिशिगन में अब्दुल की जीत पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- अब यूपी की बारी!

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव रिजल्ट पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी दिलचस्प बयान दिया है. उन्होंने मिशिगन से डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद की जीत का

Read More »

अग्निवीरों को बड़ी राहत! 75% जवानों की सेना में होगी भर्ती, 2 साल बढ़ेगा सेवा कार्यकाल

केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई. इस

Read More »

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »