Fugitive Mehul Choksi Says Unable To Return India Due To Passport Suspension in PNB Scam

[ad_1]

Mehul Choksi: भगोड़े हीरा कारोबारी और अरबों रुपये के पीएनबी घोटाले के मास्टरमाइंड मेहुल चोकसी ने भारत नहीं आने की वजह बताई है. मुंबई की एक अदालत में दायर आवेदन में चोकसी ने कहा कि वह कई वजहों से भारत नहीं लौट पा रहा है. इनमें से कुछ वजहें उसके कंट्रोल से बाहर की हैं. भगोड़े कारोबारी का कहना है कि इस आधार पर उसे ‘भगोड़ा आर्थिक अपराधी’ घोषित नहीं किया जाना चाहिए. बताया जाता है कि चोकसी डोमिनिकन रिपब्लिक में छिपा बैठा है. 

मेहुल चोकसी ने दावा किया है कि वह आपराधिक मुकदमों से बचने के लिए भारत छोड़कर नहीं भागा है. वह देश लौटने से इनकार भी नहीं कर रहा है. भगोड़े हीरा कारोबारी ने कहा है कि उसके पासपोर्ट को भारतीय अधिकारियों ने सस्पेंड कर दिया है, जिसकी वजह से वह भारत नहीं लौट पा रहा है. मेहुल चोकसी ने बुधवार (22 मई) को मुंबई में स्पेशल पीएमएलए कोर्ट के समक्ष एक आवेदन दायर किया, जिसमें उसने अपने अपराधों को लेकर बात की है और ये दावे किए. 

भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने के लिए हो रही कार्यवाही: मेहुल चोकसी

मेहुल चोकसी ने आवेदन में पासपोर्ट के सस्पेंशन और उसके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही जांच से संबंधित दस्तावेजों को तलब करने का निर्देश देने का अनुरोध किया है. चोकसी ने याचिका को वकील विजय अग्रवाल के जरिए दायर किया है. इसमें कहा गया है कि मेहुल चोकसी के खिलाफ मौजूदा कार्यवाही उसे भगोड़ा आर्थिक अपराधी (एफईओ) घोषित करने की ईडी की याचिका से जुड़ी है. ऐसे में संबंधित दस्तावेजों को तलब करने की जरूरत है, ताकि निष्पक्ष फैसला हो सके. 

कौन होता है भगोड़ा आर्थिक अपराधी?

हीरा कारोबारी की याचिका में कहा गया है कि भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018 के मुताबिक, ‘भगोड़ा आर्थिक अपराधी’ उस शख्स को माना जाता है, जिसके खिलाफ भारत की अदालत ने किसी अपराध पर गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है. मगर वह आपराधिक मुकदमे से बचने के लिए भारत छोड़कर भाग गया है या फिर उसने मुकदमे का सामना करने से बचने के लिए देश नहीं लौटने का फैसला किया है. ईडी के आवेदन में चोकसी को भगोड़ा घोषित करने के लिए दोनों शर्तें पूरी नहीं हो रही हैं. 

ईडी को बताया था क्यों नहीं लौट पा रहा भारत: मेहुल चोकसी 

याचिका में कहा गया है कि मेहुल चोकसी ने आपराधिक मुकदमे से बचने के लिए न तो भारत छोड़ा है और न ही वह आपराधिक मुकदमा के लिए भारत लौटने से इनकार कर रहा है. वह भारत नहीं लौट पा रहा है, क्योंकि कुछ वजहें उसके कंट्रोल से बाहर हैं. मेहुल चोकसी ने कहा कि फरवरी 2018 में जब ईडी ने उसे पेश होने के लिए समन जारी किया तो उसने जांच एजेंसी को जवाब दिया था. उसने कहा था कि वह भारत लौटने में असमर्थ है, क्योंकि भारतीय अधिकारियों ने उसका पासपोर्ट सस्पेंड कर दिया है.

पासपोर्ट सस्पेंड होने के बाद लौटने की उम्मीद करना गलत: मेहुल चोकसी

मेहुल चोकसी ने अपनी याचिका में पासपोर्ट ऑफिस के जरिए जारी किए गए नोटिस को भी अटैच किया है. इसमें बताया गया है कि पासपोर्ट इसलिए सस्पेंड किया गया है, क्योंकि मेहुल चोकसी भारत की सुरक्षा के लिए खतरा है. इसमें कहा गया है कि ऐसे हालातों में ईडी का ये कहना कि चोकसी भारत नहीं लौट रहा है, बिल्कुल गलत है.  इसकी वजह ये है कि उसका पासपोर्ट सस्पेंड है और ऐसे में उससे वापस लौटने की उम्मीद नहीं की जा सकती है. 

पीएनबी से 13000 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी है मेहुल चोकसी

भगोड़े कारोबारी ने अपनी याचिका में कहा है कि ऐसे में उसे भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने के मामले में इस बात को भी ध्यान में रखा जाए कि उसका पासपोर्ट सस्पेंड किया गया है. पीएमएलए के तहत दर्ज मामलों की सुनवाई कर रही अदालत ने चोकसी की याचिका पर ईडी से जवाब तलब किया और मामले की सुनवाई तीन जून तक के लिए स्थगित कर दी. मेहुल चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से 13,400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है. 

यह भी पढ़ें: भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को क्यों भारत नहीं लाया जा सका? 

[ad_2]

मदन मित्रा की बगावत पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, अभिषेक बनर्जी को लेकर भी उठा दिया बड़ा सवाल

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी को बुधवार (15 जुलाई, 2026) को एक बार फिर से बड़ा झटका

Read More »

US से तनाव के बीच ईरान का बड़ा फैसला, सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी को दी फांसी

पश्चिम एशिया में अमेरिका के साथ एक बार फिर से बढ़ते संघर्ष और तनाव के बीच ईरान ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, लेकिन यह कार्रवाई

Read More »

पाकिस्तान में बिटकॉइन पर ‘फतवा’, क्रिप्टो कारोबार को बताया शरिया के खिलाफ

Pakistan Cryptocurrency: पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है.  देश के प्रमुख इस्लामी विद्वान मुफ्ती मुहम्मद तकी उस्मानी ने एक फतवा जारी

Read More »

127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से दुनिया में छा गया, अब क्या कर रहे हैं ड्वेन लेवरॉक?

वनडे वर्ल्ड कप 2007 भारतीय टीम के लिए भले ही निराशाजनक रहा हो, लेकिन बरमूडा के क्रिकेटर ड्वेन लेवरॉक ने अपने एक हैरतअंगेज कैच से पूरी दुनिया

Read More »

Bihar Politics: JDU की नई लिस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या नीतीश कुमार की सियासत बदल रही है?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) ने सोमवार ( 13 जुलाई) को प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की है. इस

Read More »

आमिर खान की तीसरी शादी पर सियासत तेज, JDU ने नितेश राणे पर बोला हमला

बॉलीवुड के दिग्गद अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर सियासी बयानबाजी हो रही है. महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने

Read More »

धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में सिंघवी बोले- ‘आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा कर देगी’

मध्य प्रदेश के धार की ऐतिहासिक भोजशाला से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. मंगलवार (14 जुलाई) को मामले की सुनवाई के दौरान

Read More »

मोसाद का सीक्रेट ऑपरेशन! अहमदीनेजाद को तेहरान की सत्ता दिलाने की थी प्लानिंग, फिर कैसे पलट गया पूरा खेल?

इजरायल ने ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद को गुप्त रूप से अपना एसेट की तरह तैयार करने की लंबी योजना बनाई थी, ताकि अमेरिका-इजरायल

Read More »

होर्मुज में ईरानी हमले में भारतीय की मौत, भारत का सख्त संदेश- जहाजों को निशाना बनाना तुरंत बंद करो

होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों को लेकर भारत ने मंगलवार (14 जुलाई) को कड़ी निंदा की. भारत ने कहा कि ये हमले

Read More »