सातों सीटों पर निगाह, वोटिंग से पहले सोनिया गांधी बोलीं- ‘मेरे प्यारे दिल्लीवासियों…’

[ad_1]

Delhi Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के छठे चरण की वोटिंग से पहले कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वीडियो जारी कर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को जीत दिलाने की अपील की. उन्होंने दिल्ली के वोटर्स से अपील करते हुए कहा, “मेरे प्यारे दिल्ली वासियों, यह एक बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है. यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है. यह चुनाव बेरोजगारी, महंगाई, संवैधानिक संस्थाओं पर आक्रमण जैसे मुद्दों पर लड़ा जा रहा है. आपको इस लड़ाई में अपनी भूमिका निभानी है.”

दिल्ली की सभी सीटों पर जीत दिलवाने की अपील की

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने वीडियो में महंगाई और रोजगार जैसे मुद्दे का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “आपका हर एक वोट रोजगार बनाएगा, महंगाई कम करेगा, महिलाओं को सशक्त करेगा और एक सुनहरे भविष्य में समता और बराबरी का भारत बनाएगा. मैं आपसे अपील करती हूं कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन  के उम्मीदवारों को दिल्ली की सातों सीटों पर भारी मतों से विजयी बनाइए.”

छठे चरण के दौरान दिल्ली में होगी वोटिंग

दिल्ली की सभी सातों सीट पर छठे के चुनाव के दौरान शनिवार (25 मई) को वोटिंग होगी. इसे लेकर गुरुवार (23 मई) की शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा. दिल्ली की सभी सातों सीट पर जीत दर्ज करने को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज नेता अपने प्रत्याशियों के प्रचार में उतर चुके हैं. 

दोनों पार्टी के दिग्गज नेता दिल्ली में कर चुके हैं रैली

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर-पूर्वी दिल्ली से पार्टी के उम्मीदवार कन्हैया कुमार के लिए प्रचार करते हुए जनसभा को संबोधित किया. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पार्टी के उम्मीदवार मनोज तिवारी के लिए प्रचार कर चुके हैं. पीएम मोदी ने बुधवार (22 मई) को दिल्ली के द्वारका में भी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस का कई आरोप लगाए थे.

ये भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: ‘गाय ने दूध दिया नहीं घी खाने के लिए… 7 जन्म में नहीं बनेगी कांग्रेस की सरकार’, महेंद्रगढ़ में बोले पीएम मोदी



[ad_2]

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »