‘झाड़ू को ही वोट करेंगे राहुल गांधी, केजरीवाल करेंगे कांग्रेस को मतदान’, दिल्ली की रैली में बोले राघव चड्ढा

[ad_1]

Lok Sabha Elections 2024 Campaign: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए प्रचार अपने चरम पर पहुंच चुका है. इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बुधवार (22 मई) को दिल्ली में एक रैली की. उन्होंने कहा कि हम (AAP) साधारण, ईमानदार और पढ़े-लिखे लोग हैं. उन्होंने कहा कि मैं यहां मौजूद कांग्रेस के वोटर्स को कहना चाहता हूं कि उनके नेता राहुल गांधी जब वोट डालने जाएंगे तो झाड़ू को वोट देंगे. 

राघव चड्ढा ने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी के मतदाताओं को बताना चाहता हूं कि जब अरविंद केजरीवाल वोट करने जाएंगे तो वो कांग्रेस को वोट देंगे. उन्होंने कहा, “जब से आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सत्ता संभाली है तब से यहां के लोगों ने बिजली, पानी, दवाई और स्कूल फीस पर हर महीने लगभग 18 हजार रुपये की बचत की है और महिलाओं के बस किराए के खर्च में भी बचत हुई है. इसके बदले में हम सिर्फ आप लोगों से वोट मांग कर रहे हैं.”

सहीराम पहलवान के लिए मांगे वोट

खास बात ये कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित एक जनसभा को राघव चड्ढा के साथ-साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने भी संबोधित किया. इस दौरान लोगों से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सहीराम पहलवान को लोगों से जिताने की अपील करते हुए राघव चड्ढा ने कहा, “मैं अपने भाई का समर्थन करने आया हूं. इसलिए, नहीं कि वो हमारी पार्टी के उम्मीदवार हैं बल्कि इसलिए भी कि ये चुनाव देश और संविधान को बचाने के लिए है.”

‘साउथ दिल्ली से जीतेगी आप’

दरअसल पिछले चुनाव में राघव चड्ढा ने दक्षिण दिल्ली से चुनाव लड़ा था लेकिन वो बीजेपी के रमेश बिदूड़ी से हार गए थे. इस बार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन की जीत का दावा करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे भरोसा है कि इस बार हम यहां से अच्छे वोटों से जीतेंगे.”

ये भी पढ़ें: I.N.D.I.A. अलायंस की जीत पर क्या केजरीवाल बनेंगे PM? सवाल पर AAP नेता ने दिया ये जवाब

[ad_2]

मदन मित्रा की बगावत पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, अभिषेक बनर्जी को लेकर भी उठा दिया बड़ा सवाल

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी को बुधवार (15 जुलाई, 2026) को एक बार फिर से बड़ा झटका

Read More »

US से तनाव के बीच ईरान का बड़ा फैसला, सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी को दी फांसी

पश्चिम एशिया में अमेरिका के साथ एक बार फिर से बढ़ते संघर्ष और तनाव के बीच ईरान ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, लेकिन यह कार्रवाई

Read More »

पाकिस्तान में बिटकॉइन पर ‘फतवा’, क्रिप्टो कारोबार को बताया शरिया के खिलाफ

Pakistan Cryptocurrency: पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है.  देश के प्रमुख इस्लामी विद्वान मुफ्ती मुहम्मद तकी उस्मानी ने एक फतवा जारी

Read More »

127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से दुनिया में छा गया, अब क्या कर रहे हैं ड्वेन लेवरॉक?

वनडे वर्ल्ड कप 2007 भारतीय टीम के लिए भले ही निराशाजनक रहा हो, लेकिन बरमूडा के क्रिकेटर ड्वेन लेवरॉक ने अपने एक हैरतअंगेज कैच से पूरी दुनिया

Read More »

Bihar Politics: JDU की नई लिस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या नीतीश कुमार की सियासत बदल रही है?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) ने सोमवार ( 13 जुलाई) को प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की है. इस

Read More »

आमिर खान की तीसरी शादी पर सियासत तेज, JDU ने नितेश राणे पर बोला हमला

बॉलीवुड के दिग्गद अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर सियासी बयानबाजी हो रही है. महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने

Read More »

धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में सिंघवी बोले- ‘आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा कर देगी’

मध्य प्रदेश के धार की ऐतिहासिक भोजशाला से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. मंगलवार (14 जुलाई) को मामले की सुनवाई के दौरान

Read More »

मोसाद का सीक्रेट ऑपरेशन! अहमदीनेजाद को तेहरान की सत्ता दिलाने की थी प्लानिंग, फिर कैसे पलट गया पूरा खेल?

इजरायल ने ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद को गुप्त रूप से अपना एसेट की तरह तैयार करने की लंबी योजना बनाई थी, ताकि अमेरिका-इजरायल

Read More »

होर्मुज में ईरानी हमले में भारतीय की मौत, भारत का सख्त संदेश- जहाजों को निशाना बनाना तुरंत बंद करो

होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों को लेकर भारत ने मंगलवार (14 जुलाई) को कड़ी निंदा की. भारत ने कहा कि ये हमले

Read More »