PM Modi slams INDIA Alliance over Mulayam Singh Yadav remark Ladke hai Galti ho Jati hai UP Yogi Adityanath

[ad_1]

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के प्रचार की कमान संभालते हुए मंगलवार (21 मई) को अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में चुनावी सभा के लिए पहुंचे. इस दौरान महिला शक्ति को लेकर पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर महिलाओं के जीवन को और मुश्किल बनाने का भी आरोप लगाया. 

वाराणसी में नारी शक्ति संवाद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ”इंडिया गठबंधन ने महिलाओं के आरक्षण का विरोध किया. जहां भी उनको सरकार बनाने का मौका मिला, वहां उन्होंने महिलाओं के जीवन को कठिन बनाने का काम किया.” 

मुलायम सिंह यादव के बयान पर क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने आगे कहा कि वाराणसी के लोग बिहार और उत्तर प्रदेश के जंगल राज को अच्छे से समझते हैं. इसी दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बयान को लेकर भी तंज कसा. 

योगी सरकार की सजा का जिक्र

मुलायम सिंह यादव ने साल 2014 में बलात्कार के अपराधियों को मौत की सजा देने से जुड़े एक मामले में कहा था, ‘लड़के, लड़के हैं… गलती हो जाती है.’ इस बयान पर हमलावर होते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “बेटियों को पढ़ाई छोड़कर अपने घर बैठना पड़ता था और समाजवादी पार्टी के लोग कहते थे कि लड़के हैं गलती हो जाती है. अगर समाजवादी पार्टी के लड़के आज ऐसी गलती करते हैं तो उन्हें योगी आदित्यनाथ सरकार ऐसी सजा देती है कि वो सोच भी नहीं सकते.”

पीएम मोदी ने ‘नारी शक्ति संवाद’ कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ संकट मोचन मंदिर गए और पूजा-अर्चना की. पीएम मोदी ने इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर की एक पोस्ट भी की. इसमें उन्होंने कहा, ‘वाराणसी में आज संकट मोचन हनुमान मंदिर में दर्शन और पूजन का सौभाग्य मिला. यहां काशी सहित देशभर के अपने परिवारजनों की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की.’

(इनपुट पीटीआई से भी)

ये भी पढ़ें:

Supreme Court on Article 370: आर्टिकल 370 की समीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें फिर से सुनवाई की मांग पर क्या कहा

[ad_2]

मदन मित्रा की बगावत पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, अभिषेक बनर्जी को लेकर भी उठा दिया बड़ा सवाल

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी को बुधवार (15 जुलाई, 2026) को एक बार फिर से बड़ा झटका

Read More »

US से तनाव के बीच ईरान का बड़ा फैसला, सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी को दी फांसी

पश्चिम एशिया में अमेरिका के साथ एक बार फिर से बढ़ते संघर्ष और तनाव के बीच ईरान ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, लेकिन यह कार्रवाई

Read More »

पाकिस्तान में बिटकॉइन पर ‘फतवा’, क्रिप्टो कारोबार को बताया शरिया के खिलाफ

Pakistan Cryptocurrency: पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है.  देश के प्रमुख इस्लामी विद्वान मुफ्ती मुहम्मद तकी उस्मानी ने एक फतवा जारी

Read More »

127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से दुनिया में छा गया, अब क्या कर रहे हैं ड्वेन लेवरॉक?

वनडे वर्ल्ड कप 2007 भारतीय टीम के लिए भले ही निराशाजनक रहा हो, लेकिन बरमूडा के क्रिकेटर ड्वेन लेवरॉक ने अपने एक हैरतअंगेज कैच से पूरी दुनिया

Read More »

Bihar Politics: JDU की नई लिस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या नीतीश कुमार की सियासत बदल रही है?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) ने सोमवार ( 13 जुलाई) को प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की है. इस

Read More »

आमिर खान की तीसरी शादी पर सियासत तेज, JDU ने नितेश राणे पर बोला हमला

बॉलीवुड के दिग्गद अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर सियासी बयानबाजी हो रही है. महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने

Read More »

धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में सिंघवी बोले- ‘आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा कर देगी’

मध्य प्रदेश के धार की ऐतिहासिक भोजशाला से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. मंगलवार (14 जुलाई) को मामले की सुनवाई के दौरान

Read More »

मोसाद का सीक्रेट ऑपरेशन! अहमदीनेजाद को तेहरान की सत्ता दिलाने की थी प्लानिंग, फिर कैसे पलट गया पूरा खेल?

इजरायल ने ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद को गुप्त रूप से अपना एसेट की तरह तैयार करने की लंबी योजना बनाई थी, ताकि अमेरिका-इजरायल

Read More »

होर्मुज में ईरानी हमले में भारतीय की मौत, भारत का सख्त संदेश- जहाजों को निशाना बनाना तुरंत बंद करो

होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों को लेकर भारत ने मंगलवार (14 जुलाई) को कड़ी निंदा की. भारत ने कहा कि ये हमले

Read More »