Shah Rukh Khan at Narendra Modi Stadium to support KKR vs SRH IPL 2024 Qualifier 1 Match AbRam Suhana photos Videos

[ad_1]

KKR vs SRH: आईपीएल का आज 1 क्वालिफायर मैच था जिसमें शाहरुख खान की टीम केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद आमने सामने थी. अपनी टीम को सपोर्ट करने शाहरुख खान अहमदाबाद पहुंचे थे. जहां वे बेटे अबराम के साथ मैच एंजॉय करते नजर आए. वहीं उनके साथ बेटी सुहाना खान और मैनेजर पूजा ददलानी को भी देखा गया.

मैच के दौरान शाहरुख खान अपनी टीम के लिए तालियां बजा रहे थे तो वहीं उनका बेटा अबराम खुशी से उछलता दिखाई दिया. इस दौरान किंग खान की बेटी और एक्ट्रेस सुहाना खान भी मैच का लुत्फ उठाती नजर आईं. सुहाना को तालियां बजाते और उछलकर केकेआर की हौसला अफजाई करते देखा गया.

8 विकेट से जीती शाहरुख की केकेआर
आईपीएल 2024 क्वालीफायर 1 का मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम हुआ जहां शाहरुख खान की टीम केकेआर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच खेलती दिखी. केकेआर गेंदबाजों की शानदार परफॉर्मेंस से शाहरुख खान गदगद हो उठे. केकेआर के गेंदबाजों ने शुरुआत में ही सनराइजर्स हैदराबाद को 159 रनों पर आउट कर दिया था. अब केकेआर ने 8 विकेट से सनराइजर्स हैदराबाद को शिकस्त दे दी है और आईपीएल फाइनल में जगह बना ली है.

पहले भी स्टेडियम में झूमती दिखी थीं सुहाना
बता दें कि इससे पहले भी सुहाना खान को अपनी बेस्टी अनन्या पांडे और केकेआर की को-ओनर जूही चावला के साथ मैच एंजॉय करते देखा गया था. तब सुहाना उछल-उछलकर केकेआर के प्लेऑफ में पहुंचने का जश्न मनाती नजर आई थीं.


शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने भी केकेआर को जीत की बधाई दी है. प्रोडक्शन हाउस ने जवान के अंदाज में टीम को विश किया है.

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म डंकी में दिखे थे. उनके पास अब पाइपलाइन में फिल्म किंग है जिसमें उनके साथ सुहाना खान दिखाई देंगी. रिपोर्ट्स की माने तो किंग खान फिल्म में नेगेटिव रोल निभाने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: सर्जरी के बाद राखी सावंत की हालत खराब, एक्स हसबैंड रितेश सिंह ने किया दावा- ‘जान से मारने की कोशिश हुई’



[ad_2]

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »