2019 के चुनावी नतीजे से जुड़ा है NDA और I.N.D.I.A का गणित? जानें क्यों और किन सीटों पर टिकी नजर

[ad_1]

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सात में से पांच चरणों का मतदान हो चुका है. बीजेपी और एनडीए 400 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रहें हैं तो वहीं विपक्षी इंडिया गंठबंधन भी जीत का दावा ठोक रहा है. वहीं अभी भी दो चरणों के तहत 114 सीटों पर मतदान होना बाकी है. इनमें से कई सीटें ऐसी भी हैं, जिनमें पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान जीत-हार का अंतर काफी कम रहा था और मुकाबला आखिरी वोट की गिनती तक गया था. पिछले चुनावों यानी साल 2019 में 30 ऐसी लोकसभा सीटें थी, जहां पर हार-जीत के बीच में 10 हजार वोटों का अंतर रहा था.  

इन सीटों पर 10 हजार से कम था मार्जिन

जिन 30 सीटों की हम बात कर रहे हैं उनमें जम्मू और कश्मीर की अनंतनाग सीट, अंडमान और निकोबार, आरामबाग, औरंगाबाद, भोंगिर, बर्दवान-दुर्गापुर, चामराजनगर, चिदंबरम सीट शामिल है. वहीं दादर और नगर हवेली, दमन और दीव, गुंटूर, जहानाबाद, कांकेर, खूंटी, कोरापुट (एसटी), लक्षद्वीप, मछलीशहर, मालदा दक्षिण, मेरठ और मिजोरम में भी जीत और हार का अंतर 10 हजार वोटो से कम था. मुजफ्फरनगर, रोहतक, संबलपुर, श्रावस्ती, गोवा दक्षिण, श्रीकाकुलम, वेल्लोर, विजयवाड़ा के साथ ही विशाखापट्टनम और जहीराबाद सीट पर भी ऐसे ही परिणाम देखने को मिले थे. 

क्लोज कॉन्टेस्ट में किसके पास कितनी सीट

क्लोज कॉन्टेस्ट की बात करें तो एनडीए गठबंधन यहां भारी पड़ा था. इन 30 सीटोंं में से 15 तो एनडीए की झोली में गई थी. बीजेपी के पास 10, टीडीपी 3, जेडीयू और एनसीपी की क्लोज कॉन्टेस्ट में एक-एक सीटों पर जीत हुई थी. यहांं इंडिया गठबंधन को 10 सीटें मिली थीं, जिसमें कांग्रेस को 5, DMK – 1, VCK- 1, TMC को 1 सीट मिली थी. यहां अन्य में से AIMIM, BSP, BRS को 1-1 सीटें मिली थी. 

इन सीटों पर पांच हजार वोटों का रहा अंतर

पिछले यानी की 2019 के चुनाव में 14 ऐसी सीटें थी जिनमें 5 हजार से भी कम वोटों का अंतर था. इनमें NDA -8 और इंडिया गठबंधन को 4 सीटो मिली. BJP-5, TDP, JDU और NCP के खाते में 1-1 सीटें आई थी, जितने उम्मीदवार 5 हजार से भी कम वोटों से जीतकर सांसद बने थे. वहींं इंडिया गठबंधन में शामिल दलों की बात करें तो कांग्रेस-2, VCK-1, TMC-1 सीट पर जीती थी. AIMIM को भी यहां पर पांच हजार से कम के अंतर पर 1 सीट मिली थी. उससे भी बड़ी बात ये है कि उत्तर प्रदेश के मछलीशहर और लक्षद्वीप सीट पर मात्र 1 हजार वोटों से भी कम का अंतर रहा था

यह भी पढ़ें- Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल केस में सुधांशू त्रिवेदी का CM केजरीवाल से सवाल- अपॉइंटमेंट नहीं था तो लिस्ट जारी कर दीजिए

[ad_2]

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »