Welcome To The Jungle Sanjay Dutt Left Akshay Kumar Film Due to Date issue know detail

[ad_1]

Sanjay Dutt Left Welcome 3: ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की मोस्ट अवेटेड तीसरी इंस्टॉलमेंट ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट हैं. ये फिल्म मल्टी स्टारर है. इस फिल्म के पहले पोस्टर रिलीज के बाद से ही फैंस इसे जुड़े हर अपडेट जानने के लिए काफी बेसब्र रहते हैं. वहीं अब ‘वेलकम टू द जंगल’ से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है जिससे फैंस को झटका लग सकता है. दरअसल लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय दत्त ने इस फिल्म से किनारा कर लिया है. कई रिपोर्ट्स में एक्टर के फिल्म छोड़ने की अलग-अलग वजह सामने आ रही हैं.

डेट इश्यू की वजह से छोड़ी फिल्म?
बता दें कि अहमद खान की कॉमेडी ड्रामा ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, संजय दत्त सहित कई स्टार्स को कास्ट किया गया था.. हालांकि संजय दत्त ने फिल्म को छोड़ दिया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने संजय दत्त के फिल्म छोड़ने की वजह डेट इश्यू बताई है. रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने कहा, ”संजय दत्त को लगा कि वेलकम टू द जंगल की शूटिंग अनियोजित तरीके से हो रही है, स्क्रिप्ट में बहुत सारे बदलाव किए जा रहे हैं, जिससे उनकी शूटिंग की डायरी खराब हो रही है और इसलिए उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं.”

अब वजह जो भी हो फैंस के लिए संजय दत्त का फिल्म छोड़ना शॉकिंग ही है.

Welcome To The Jungle: संजय दत्त ने छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ! सामने आई ये बड़ी वजह

अक्षय ने फिल्म में संजय दत्त का वेलकम करते हुए पोस्ट की थी शेयर
बता दें कि दिसंबर 2023 में, अक्षय कुमार ने फिल्म में संजय दत्त का वेलकम करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने सेट से एक वीडियो शेयर किया था जिसमें अक्षय घोड़े की सवारी करते नजर आ रहे थे जबकि दत्त उनके पीछे मोटरसाइकिल पर सवार थे.

इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा था, “कितना प्यारा संयोग है कि आज हम वेलकम के 16 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, जबकि मैं फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग वेलकम टू दजंगल की शूटिंग कर रहा हूं. और इसमें संजू बाबा का वेलकम करना अमेजिंग है. आप क्या सोचते हैं?

 


वेलकम टू द जंगल’ कब होगी रिलीज?
‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में अक्षय कुमार, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, परेश रावल, लारा दत्ता, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी मीका सिंह, और भी कईं कलाकार धमाल मचाते हुए नजर आएंगें. निर्देशक अहमद खान द्वारा निर्देशित, यह फिल्म ज्योति देशपांडे और फिरोज ए. नाडियाडवाला द्वारा निर्मित है. ये फिल्म 20 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें-वाइफ रकुल प्रीत के लिए फोटोग्राफर बने जैकी भगनानी, फ्लोरल बिकनी में बीच पर कहर ढहाती नजर आईं एक्ट्रेस



[ad_2]

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »

US में H-4 वर्क परमिट पर संकट! भारतीय परिवारों की बढ़ सकती है मुश्किल

अमेरिका में रहने वाले H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों के लिए काम करने का अधिकार खतरे में पड़ सकता है. ट्रंप प्रशासन ने H-4 वीजा

Read More »

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को झटका, अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. यूएस आर्मी सेक्रेटरी ड्रैन ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स

Read More »

‘BJP और चुनाव आयोग के तरीके बदलते रहते हैं…’, राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की ड्राफ्ट लिस्ट पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा और

Read More »

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »