भगवान जगन्नाथ हैं मोदी भक्त! संबित पात्रा के बयान पर भड़के नवीन पटनायक, केजरीवाल बोले- अहंकार क

[ad_1]

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में सियासी दलों के बीच जुबानी जंग अपने चरम पर है. इस बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बीजेपी पर भगवान जगन्नाथ के अपमान का आरोप लगाया है. उनके इस बयान पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की भी प्रतिक्रिया सामने आई है.

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ”मैं बीजेपी के इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं. उन्होंने ये सोचना चालू कर दिया है कि वो भगवान से भी ऊपर हैं. ये अहंकार की पराकाष्ठा है. भगवान को मोदी का भक्त कहना भगवान का अपमान है.”

पात्रा के बयान से भक्तों की भावनाओं को पहुंची ठेस- सीएम पटनायक 

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ ब्रह्मांड के भगवान हैं. उन्होंने कहा कि महाप्रभु को एक इंसान का भक्त कहना, भगवान का अपमान है. उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों से दुनियाभर के जगन्नाथ भक्तों और उड़िया लोगों की भावना और आस्था को ठेस पहुंची है.

 

‘भगवान पर न करें सियासी बयानबाजी’

उन्होंने कहा, ”भगवान जगन्नाथ उड़िया अस्मिता के सबसे बड़े और महान प्रतीक हैं.” सीएम पटनायक ने कहा कि मैं पुरी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार की ओर से दिए गए बयान की कड़ी निंदा करता हूं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी से भगवान को किसी भी राजनीतिक बयानबाजी से ऊपर रखने की अपील करता हूं. सीएम पटनायक ने कहा कि ऐसा करके आपने उड़िया अस्मिता को गहरी चोट पहुंचाई है और इसे ओडिशा के लोग लंबे समय तक याद रखेंगे और इसकी निंदा करेंगे. 

कांग्रेस ने शेयर किया बयान का वीडियो

कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने पुरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी संबित पात्रा का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में संबित पात्रा उड़िया भाषा में कुछ कहते नजर आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि पात्रा ने अपने बयान में भगवान जगन्नाथ को मोदी भक्त बताया है. उन्होंने कहा कि हे प्रभु, इन्हें क्षमा करना.

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि प्रभु जगन्नाथ मोदी के भक्त हैं. भाजपाईयों को हो क्या गया है? हमारे आराध्य ईश्वर का इतना अपमान? इस घमंड का अंत होगा.

ये भी पढ़ें:

Lok Sabha Election: ‘जिन मंदिरों में जा रहीं कंगना रनौत, उनकी सफाई जरूरी,’ बोले विक्रमादित्य सिंह तो एक्ट्रेस ने किया पलटवार



[ad_2]

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »