Lok Sabha Election 2024 phase 5 Voting Union Minister Piyush Goyal appeals to people to vote

[ad_1]

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण में 20 मई को 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर वोटिंग जारी है. पांचवें चरण में कई बड़े नाम मैदान में हैं. इसमें  राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित चार केंद्रीय मंत्रियों के भाग्य का भी फैसला होगा. 

केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार पीयूष गोयल ने भी अपना वोट डाला. इस दौरान उन्होंने लोगो से मतदान करने अपील की. 

‘ज्यादा से ज्यादा करें मतदान’

वोट डालने के बाद, केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार पीयूष गोयल ने कहा, ‘मुंबई और देश के बाकी हिस्सों में पांचवें चरण का मतदान चल रहा है. जैसा कि पीएम मोदी ने कहा है कि सभी को लोकतंत्र के त्यौहार में हिंसा लेना चाहिए. मुझे विश्वास है कि मुंबई के लोग बड़ी संख्या में बाहर आएंगे और अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. 

 

उन्होंने आगे कहा, ‘आज सुबह से ही मैं उत्तर मुंबई में देख रहा हूं कि 7 बजे ही सभी जगह लंबी लाइनें हैं… मेरा मनाना है कि पिछले बार से इस बार अधिक वोटिंग होगी और जनता देश के उज्जवल भविष्य के लिए अपना निर्णय लेगी.’

मुंबई में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने भी वोट डाला. इस दौरान उन्होंने कहा, “जब हम वोट करते हैं तो बहुत गर्व महसूस होता है…मैं सबको अनुरोध करना चाहता हूं कि आप जल्द से जल्द जाकर अपना वोट डालें.”

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने की अपील 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदान करने का आग्रह किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और मतदान का एक नया रिकॉर्ड बनाएं. महिला और युवा वोटरों से मेरी यह विशेष अपील है कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें.”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आज उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में लोकसभा चुनाव के 5वें चरण का मतदान होने जा रहा है. लोकतंत्र के इस महापर्व में इन प्रदेशों के सभी मतदाताओं से बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील करता हूं. अपने एक वोट की ताकत से ऐसी सरकार बनाइए, जो हर गरीब को घर, गैस, बिजली, शौचालय और मुफ्त इलाज की सुविधा सुनिश्चित कर सम्मानजनक जीवन का अधिकार देने के काम करे.”

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: अरे मोदी जी आप वेजिटेरियन नहीं हो क्या? जानें राहुल गांधी ने PM Modi से क्यों पूछा ये सवाल



[ad_2]

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »