CM हाउस से पुलिस लाई ‘सीलबंद मिस्ट्री बॉक्स’, CCTV फुटेज से मिलाएगी स्वाति और विभव के बयान

[ad_1]

Swati Maliwal Assault Case: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित तौर पर हुई अभद्रता और मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचेगी. पुलिस के साथ एफएसएल की टीम होगी. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने सीएम केजरीवाल के पीएम विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है.

दरअसल, दिल्ली पुलिस अब स्वाति मालीवाल के बयान और विभव कुमार से अब तक हुई पूछताछ के आधार पर जब्त डीवीआर की फुटेज चेक करेगी. दिल्ली पुलिस ये जानना चाहती है कि जो बयान स्वाति मालीवाल ने दिया, विभव कुमार ने जो पूछताछ में बताया और सीसीटीवी के डीवीआर की घटना वाले दिन की रिकॉर्डिंग आपस में मेल खाती है या नहीं.

FSL की टीम एक बार फिर जा सकती है सीएम हाउस

वहीं, दिल्ली पुलिस की टीम सीएम आवास पहुंची और जब वो वहां से निकली तब पुलिस के हाथ एक सील बंद बॉक्स भी था जिसमें कुछ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट है. इसमें डीवीआर भी हो सकता है. इसके साथ ही एफएसएल की टीम सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन पहुंच गई है. एफएसएल की टीम दोबारा सीएम हाउस पुलिस के साथ जा सकती है. अब ये देखना महत्वपूर्ण होगा कि इन्वेस्टिगेंटिग टीम विभव को साथ लाती है या नहीं.

दिल्ली पुलिस ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास का डिजिटल वीडियो रिकॉर्ड (डीवीआर) सीज कर लिया. मालीवाल ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार ने 13 मई को सीएम आवास के भीतर उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें पीटा. पुलिस ने मामला दर्ज कर शनिवार को विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया था. बाद में एक स्थानीय अदालत ने उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया.

पुलिस ने अदालत में क्या कहा?

पुलिस ने अदालत को बताया था कि उसे जो सीसीटीवी फुटेज मुहैया कराया गया है वह ब्लैंक है. कुमार ने अपना मोबाइल फोन पुलिस को दिया लेकिन पासवर्ड नहीं बताया. इसके अलावा कुमार ने खराबी का बहाना बनाकर एक दिन पहले अपना मोबाइल फॉर्मेट कर दिया था. पुलिस ने अदालत को बताया कि फोन को फॉर्मेट करने से पहले उसके डाटा को क्लोन करना होता है. इसलिए, उनके फोन के डाटा को वापस हासिल करने के लिए उन्हें मुंबई ले जाया जाएगा क्योंकि डाटा रिट्रीव करने के लिए विशेषज्ञों के समक्ष उनकी उपस्थित जरूरी है.

ये भी पढ़ें: Delhi CM Arvind Kejriwal: ‘हम अभी तक खत्म हो गए होते…’, केजरीवाल पर किसका हाथ, मंच से किया खुलासा

[ad_2]

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »