Rahul Gandhi claims Agniveer Scheme trash old recruitment process in army Akhilesh Yadav Prayagraj Rally lok sabha elections 2024

[ad_1]

Rahul Gandhi On Agniveer Scheme: चुनावी समर के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी देशभर में प्रचार प्रसार कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने रविवार (19 मई) को प्रयागराज में रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान मंच पर उनके साथ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव भी मौजूद थे. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी केवल एक सीट जीतेगी और वह केवल क्योटो की सीट है.

‘अग्निवीर योजना को कूड़ेदान में फेंक देंगे’

रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने सेना में फिर से पुरानी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की बात कही. उन्होंने कहा कि अग्निवीर स्कीम हम उठा कर कूड़ेदान में फेंक देंगे और उनको पक्की नौकरी देंगे. हम गरीबों और बेरोजगार लोगों के अकाउंट में टकाटक-टकाटक पैसे डालेंगे.”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “यह संविधान को बचाने की लड़ाई है. कोई भी शक्ति संविधान को खत्म नहीं कर सकती है. बीजेपी और आरएसएस के लोग लगातार संविधान पर हमला कर रहे हैं, लेकिन मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि कोई भी ताकत संविधान को खत्म नहीं कर सकती. बीजेपी और नरेंद्र मोदी ने केवल अपने उद्योगपति मित्रों के लिए काम किया है, लेकिन हमारी सरकार आएगी तो हम गरीबों के लिए काम करेंगे.

‘हम करोड़ों लखपति बनाने जा रहे’

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, “पीएम नरेंद्र मोदी ने 22 लोगों को अरबपति बनाया है, इसलिए अब हम करोड़ों लखपति बनाने जा रहे हैं. हम गरीब परिवारों की एक महिला के खाते में हर साल 1 लाख रुपया डालेंगे. हमारी इंडिया गठबंधन की सरकार किसानों को एमएसपी (MSP) की कानूनी गारंटी देगी और किसानों का कर्ज माफ करेगी.”

‘आंगनवाडी वर्कर्स को मिलेगी दोगुनी सैलरी’

कांग्रेस मेनिफेस्टो के पहली नौकरी पक्की का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “इंडिया गठबंधन की सरकार हर शिक्षित युवा की पहली नौकरी पक्की करेगी. इसमें एक साल का अप्रेंटिसशिप का अधिकार मिलेगा और सालाना 1 लाख रुपए मिलेंगे. आज मजदूरों को 250 रुपए मिलते हैं, लेकिन हम मनरेगा में 400 रुपए की दैनिक मजदूरी देंगे. आशा, आंगनवाडी वर्कर्स को दोगुनी सैलरी मिलेगी.”

ये भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: ‘मुस्लिम वोट बैंक के लिए बंगाल की सीएम दे रहीं हमारे संतों को गाली’, विष्णुपुर रैली में बोले पीएम मोदी

[ad_2]

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »