Gautam Gambhir: गौतम गंभीर ने नवीन उल हक को बर्थडे विश किया, लिखा दिलचस्प कैप्शन; फैंस बोले- कोहली की भी एक…

Gautam Gambhir Wished Birthday Naveen Ul Haq:HN/ पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ गौतम गंभीर ने अफगानिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ नवीन उल हक को बर्थडे विश किया है. शनिवार (23 सितंबर) को नवीन अपना 24वां जन्मदिन मना रहे हैं. आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलने वाले नवीन उल टूर्नामेंट में विराट कोहली से झड़प के बाद चर्चाओं में आए थे. वहीं गौतम गंभीर ने बीते कुछ सीज़न में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मेंटॉर का किरदार अदा किया था.

गंभीर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम के ज़रिए नवीन उल हक के साथ एक तस्वीर शेयर कर अफगानी गेंदबाज़ को जन्मदिन की बधाई दी. तस्वीर में गंभीर और नवीन दोनों लखनऊ की जर्सी में दिखाई दिए. पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे नवीन उल हक! तुम्हारी तरह कुछ ही हैं. कभी मत बदलना.”

फैंस को याद आए कोहली 

गंभीर की पोस्ट पर फैंस ने विराट कोहली को याद किया. एक यूज़र ने लिखा, “कोहली की भी एक पोस्ट डाल डी होती है. देश वालों से बड़ी अब फ्रेंचाइज़ी हो गई.” एक यूज़र ने बड़े ही मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, “विराट कोहली नवीन उल हक से अच्छा बॉलर है. एक और यूज़र ने लिखा, “सर ये सब नहीं चलेगा.” इसी तरह फैंस ने गंभीर की पोस्ट पर अपने-अपने रिएक्शन दर्ज किए. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »