Pushpa 2 The Rule: आज़ादी का जश्न इस बार होगा दोगुना, क्योंकि इस दिन पर्दे पर फिर राज करने आ रहा ‘पुष्पा’, ‘झुकेगा नहीं साला…’

Pushpa 2 Release Date : साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा 2-द रूल की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है. यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हाल में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट करते हुए एक ऑफिशियल पोस्टर जारी किया गया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.

देशभर के दर्शक आइकोनिक पुष्पा-द राइज के सीक्वल की रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अल्लू अर्जुन ने हाल ही में 69वें नेशनल अवॉर्ड में पुष्पा के किरदार के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता है. उनके फैंस का उत्साह ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग की झलकियों के साथ चरम पर है, जिसे अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले वैश्विक हैंडल पर शेयर किया है. न सिर्फ दर्शक, बल्कि ट्रेड जगत भी ‘पुष्पा 2’ के पूरे भारत के सिनेमाघरों में आने वाले दर्शकों के इंतज़ार में है.

पुष्पा- द राइज़ ने बॉक्स ऑफिस पर एक ऐतिहासिक लहर पैदा की थी और यह महामारी के बाद की टर्नअराउंड फिल्म थी जिसने दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस लाया था. फिल्म ने अपने जबरदस्त डायलॉग्स, कहानी और दिल जीतने वाले गाने से पूरे देश में धूम मचा दी है.पुष्पराज का अल्लू अर्जुन द्वारा निभाया गया किरदार भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा प्यार पाने वाले किरदारों में से एक बन गया है, क्योंकि वह हर भाषा या तबके के लोगों के बीच लोकप्रिय हो गया है. जाने माने निर्देशक सुकुमार द्वारा बनाई गई दुनिया ने कल्ट का स्टेटस हासिल किया है, जिसे और भी बड़े सीक्वल के लिए तैयार किया गया है. 

पुष्पा 2-द रूल दुनिया भर में कई भाषाओं में सिनेमा स्क्रीन पर रिलीज होगी. मेस्ट्रो सुकुमार द्वारा निर्देशित, माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में आइकन स्टार अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल मुख्य भूमिका में हैं.  फिल्म में नेशनल अवॉर्ड विनर देवी श्री प्रसाद में म्यूजिक दिया है. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »