One Nation One Election: एक देश, एक चुनाव पर खत्म हुई हाई लेवल समिति की मीटिंग, जानें- मीटिंग में किन-किन मुद्दों पर हुई बात?

One Nation One Election:HN/ एक देश एक चुनाव कमेटी की पहली बैठक शनिवार (23 सितंबर) को हुई. सूत्रों के मुताबिक, इस उच्च स्तरीय समिति की बैठक में आगे की मीटिंग के लिए एजेंडा तय किया गया. बैठक में आगे होने वाली बैठकों के एजेंडे को तय करने के साथ ही एक देश एक चुनाव समिति ने सबसे पहले इस बात पर जांच की कि एक साथ चुनाव के रास्ते में क्या अड़चने हैं और उन्हें कैसे सिलसिलेवार तरीक़े से समाप्त किया जाए.

सूत्रों के मुताबिक, हाई लेवल कमेटी एक साथ चुनाव कराने के लिए तमाम राजनीतिक दलों, विभिन्न राज्यों, चुनाव प्रक्रिया से जुड़े हुए चुनाव आयोग से सुझाव लेकर ज़रूरी उपायों की सिफ़ारिश सरकार से करेगी. एक राष्ट्र, एक चुनाव समिति के अध्यक्ष रामनाथ कोविद की अध्यक्षता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व नेता विपक्ष राज्यसभा गुलाम नबी आज़ाद, 15वें वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एनके सिंह, पूर्व लोकसभा महासचिव सुभाष कश्यप, वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे, पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी ने बैठक में हिस्सा लिया.

अधिसूचना में कही गई हैं ये बातें 
एक देश एक चुनाव के लिए बनी इस उच्चस्तरीय समिति के बारे में अधिसूचना जारी की गई है कि भारत के संविधान और क़ानून उपबंधों के अधीन विद्यमान् ढांचे को ध्यान में रखते हुए लोक सभा, राज्य की विधानसभाओं, नगर पालिकाओं और पंचायतों के एक साथ चुनाव कराने की जांच करना और सिफ़ारिश करना और उसके लिए संविधान लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के अधीन बनाए गए नियमों या फिर किसी दूसरे विधि-विधानों और नियमों में संशोधन करने की सिफ़ारिश करना है.

अधिसूचना के दूसरे पैरा में साफ़ लिखा गया है कि अगर कोई राज्य ऐसे संविधान संशोधन का समर्थन करता है तो उसकी जांच और सिफ़ारिश भी ये कमेटी कर सकती है. कमेटी के कार्यों के बारे में बताते हुए तीसरे खंड में ये बताया गया है कि त्रिशंकु सदन, अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार करना या दल-बदल या ऐसी किसी अन्य घटना के कारण एक साथ निर्वाचन के परिदृश्य में संभव-समाधान के लिए विश्लेषण जांच और सिफ़ारिश करना शामिल है.

अधिसूचना में यह भी बताया गया है कमेटी चुनाव को साथ-साथ करने के लिए फ़्रेम वर्क का सुझाव देगी और यदि उन्हें साथ-साथ आयोजित नहीं किया जा सकता है तो किस तरह से समय-सीमा और चरणबद्ध तरीक़े से उन निर्वाचनों और साथ आयोजित करने के सुझाव देना और संविधान तथा अन्य विधि द्वारा इस संबंध में किसी संशोधनों का भी सुझाव देना, ऐसे नियमों का प्रस्ताव करना जो साथ-साथ चुनाव कराने के लिए आवश्यक हो शामिल है.

कमेटी इस बात की भी सिफ़ारिश करेगी कि एक साथ चुनाव के चक्र की निरंतरता कैसे सुनिश्चित की जाए और उसकी सुरक्षा के आवश्यक उपाय के अलावा संविधान में आवश्यक संशोधनों की सिफ़ारिश करेगी जिससे एक साथ निर्वाचन या चुनाव का चक्र बाधित न हो.
अमेठी एक साथ चुनाव कराने के लिए अपेक्षित लॉजिस्टिक जनशक्ति के अतिरिक्त ईवीएम वीवीपैट पर भी सिफ़ारिश करेगी.

कमेटी लोक सभा, राज्य विधानसभाओं, नगर पालिकाओं और पंचायतों के निर्वाचन के लिए मतदाताओं की पहचान करने के लिए एक कल निर्वाचक नामावली और निर्वाचन पहचान पत्रों के उपयोग की जाँच करेगी और उनके तरीक़ों की सिफ़ारिश करेगी करेगी. कमेटी तुरंत कार्य करना आरंभ कर देगी और इसको यथाशीघ्र सिफ़ारिशें देना होंगे इसका मुख्यालय नयी दिल्ली में ही होगा. ये भी कहा गया है कि कमेटी सभी व्यक्तियों सभी संस्थाओं सभी तरह की सूचनाओं और इसके अतिरिक्त कमेटी जिससे व्यक्ति संस्था से राय लेना चाहे उसे राय लेकर अपनी सिफ़ारिशों को अंतिम रूप देगी. उम्मीद जतायी जा रही है वन नेशन वन इलेक्शन के लिए बनी कमेटी जल्द ही अपनी बैठक आयोजित करेगी. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »