Rahul Vaidya Birthday: दिशा परमार को पहली नजर में ही अपना दिल दे बैठे थे राहुल वैद्य, फिर ऐसे हुई थी प्यार की शुरुआत

Rahul Vaidya Birthday: टीवी के मोस्ट फेवरेट कपल में से एक दिशा परमार और राहुल वैद्य पर फैंस भरपूर प्यार लुटाते हैं. हाल ही में इस कपल के घर नन्ही बेबी गर्ल ने जन्म लिया है. फैंस सोशल मीडिया पर इस जोड़ी को खूब प्यार दे रहे हैं. सिंगर राहुल वैद्य के बर्थडे के मौके पर आज हम बात करेंगे कि कैसे दिशा और राहुल ने एक-दूसरे को डेट करना शुरु किया था और फिर दोनों ने शादी का फैसला कर लिया था.

राहुल वैद्य का जन्म मुंबई में 23 सितंबर को 1987 में हुआ था. सिंगर की मां का नाम गीता वैद्य है जो कि हाउस वाइफ हैं. उनके पिता का नाम कृष्णा वैद्य है जो इंजीनियर हैं. बचपन से ही राहुल वैद्य की दिलचस्पी गाना गाने में थी. इसी वजह से उन्होंने छोटी सी उम्र में ही म्यूजिक ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी. राहुल वैद्य के सिंगर बनने के पीछे सबसे बड़ा हाथ उनकी मां का है.

ऐसे हुई थी इस कपल की मुलाकात

दिशा परमार और राहुल की पहली मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी. जब पहली बार राहुल ने दिशा को देखा था तो वह उन्हें देखते ही रह गए थे. इसके बाद राहुल ने दिशा के साथ और ज्यादा टाइम स्पेंड करने के लिए उन्हें एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में बुलाया था, तब दोनों ने ही साथ में समय बिताया था. फिर इन दोनों ने ही साथ में एक गाने में काम किया. इस गाने के रिलीज होने के बाद ही दिशा और राहुल एक दूसरे को डेट करने लग गए थे. हाल ही में दिशा ने दिया बेबी गर्ल को जन्म

बिग बॉस 14 में जब राहुल वैद्य गए तो उन्होंने इस घर के अंदर ही दिशा परमार को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था, फिर फैंस को कन्फर्म हुआ कि राहुल और दिशा एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है. शो से बाहर आने के बाद ही इस कपल ने शादी करने का फैसला किया. अब हाल ही में दिशा परमार ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है, जिसके बाद इस कपल की खुशी का ठिकाना ही नहीं है. फैंस भी दोनों को भर-भरकर बधाईयां दे रहे हैं.

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »