Shophie Turner के आरोपों पर प्रियंका चोपड़ा के जेठ Joe Jonas ने तोड़ी अपनी चुप्पी, बच्चों को लेकर कही ये बात

Shophie Turner And Joe Jonas:HN/ ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के ससुराल में बीते कुछ दिनों से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. प्रियंका के जेठ-जेठानी जो जोनस और एक्ट्रेस सोफी टर्नर ने अलग होने का फैसला लिया है. खबरें हैं कि दोनों जल्द ही तलाक लेने जा रहे हैं. इसी बीच अब कपल को लेकर एक नया विवाद सामने आया है.

पीपल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोफी ने अपने पति जो के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. सोफी ने आरोप लगाया है कि जो ने बच्चों का पासपोर्ट अपने पास रखा है. ताकि वह बच्चों को आपने पास रख सके. उन्होंने बच्चों की इंग्लैंड वापसी को रोक लगा दिया है. अंग्रेजी कानून के तहत ये मां के अधिकारों का उल्लंघन है. इंग्लैंड बच्चों का असली घर है.’ ऐसे में सोफी चाहती हैं कि जो उन्हें पासपोर्ट सौंप दे और वह अपनी बेटियों को लेकर इंग्लैंड वापस चली जाए.

सोफी टर्नर के आरोपों पर जो जोनस ने तोड़ी चुप्पी
वहीं सोफी के इन आरोपों पर अब जो जोनस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि जब अपहरण जैसा शब्द का इस्तेमाल होता है, तो यह मीसलीड करने जैसा हो जाता है. बुरे वक्त में कानूनी व्यवस्था का गलत इस्तेमाल होता है. वहीं सूत्रों के हवाले से पता चला है कि जो दोनों बच्चों की जिम्मेदारियों को बांटने के लिए तैयार हैं. वे चाहते हैं कि उनकी बेटियों की परवरिश यूके और यूएस दोनों जगहों पर हो.

बता दें कि जो और सोफी के दो बच्चे हैं. पहली बेटी का नाम विला है जो तीन साल की है और दूसरी बेटी सिर्फ 14 महीनों की है.

सोफी को पहले से थी तलाक की जानकारी
वहीं बताया जा रहा है कि जो ने फ्लोरिडा में तलाक फाइल करने की तैयारी भी शुरू कर दी थी. वहीं सोफी को इस बात की जानकारी थी कि वह जो तलाक की कार्यवाही करने जा रहे हैं. वहीं फ्लोरिडा कोर्ट ने पहले ही बच्चों के माता-पिता को यह आदेश दे दिया था कि उन्हें बच्चों के साथ कहीं भी बाहर जाने की इज्जात नहीं है.

बता दें कि कुछ दिन पहले सोफी और जो ने मुलाकात की थी कि जहां तय किया था कि दोनों अपनी बेटियों की परवरिश एक साथ करेंगे. लेकिन फिर कुछ दिनों बाद सोफी ने यह तय किया कि वह अपनी बेटियों के साथ यूके में सेटल होना चाहती हैं. इस वजह से उन्होंने जो पर केस किया.

शादी के 4 साल बाद तोड़ा रिश्ता
सोफी टर्नर और जो जोनस ने दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया. वहीं डेट करने के बाद साल 2019 में दोनों ने शादी रचा ली. शादी के बाद ये कपल दो बच्चों के पेरेंट्स बने. अक्सर ये दोनों सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आते थे. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »