डिप्रेशन से गुजर चुकी आमिर खान की बेटी Ira Khan ने बयां किया अपना दर्द, कहा- ‘ये ख्याल इतना डरावना होता है कि…’

Ira Khan on World Suicide Prevention Day 2023:HN/ आमिर खान की बेटी आयरा खान अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ सगाई की थी. वहीं अब आयरा ने वर्ल्ड सुसाइड प्रीवेंशन डे पर अपने डिप्रेशन के दौर पर बात की है और लोगों को किसी भी हाल में खुदकुशी जैसा कदम न उठाने की सलाह दी है.

आयरा खान आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं. दोनों के अलग होने के बाद आयरा काफी डिस्टर्ब हो गई थीं और वे डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं. उन्होंने बताया था कि वे अपने कमरे में रोती रहती थीं और खाना भी नहीं खाती थीं. लेकिन उन्होंने इन सब चीजों से ओवरकम कर लिया है. 

‘ये ख्याल ही इतना डरावना होता है कि…’
एक वायरल वीडियो में आयरा कहती हैं, ‘आज वर्ल्ड सुसाइड प्रीवेंशन डे है यानि कि आत्महत्या से लोगों को बचाने का दिन. अगर किसी के मन में आत्महत्या का विचार है तो उन्हें बहुत डर लगता है. ये ख्याल ही इतना डरावना होता है कि वो इसे किसी को भी बताने से डरते हैं. लेकिन अगर आप उनसे पूछेंगे तो उन्हें लगेगा कि कोई है जो डरेगा नहीं कि मेरे मन में ऐसा विचार है.’

आयरा ने आगे कहा, ‘बहुत लोगों को ऐसा लगता है कि अगर वो इस टॉपिक पर बात करेंगे तो उनके मन में भी इस तरह का आत्महत्या का ख्याल आने लगेगा. लेकिन ऐसा नहीं है. आपको इसके बारे में डरने की जरूरत नहीं है. बल्कि खुलकर बात करने की जरूरत है.’

बता दें कि आयरा ने कुछ समय पहले ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से सगाई की थी. नुपुर शिखरे एक जिम ट्रेनर हैं. आयरा अक्सर उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं. वे सोशल मीडिया पर नुपुर के साथ अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं. हाईन्यूज़ !

चढ़ावा चोरी मामले पर शंकराचार्य का बड़ा आरोप, बोले- ‘PM मोदी चंपत राय को बचा रहे’

गौ-रक्षा को लेकर प्रदेशभर में यात्रा कर रहे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद गोंडा पहुंचे, जहां उन्होंने राम मंदिर से लेकर बाबा बागेश्वर के बयान को लेकर

Read More »

मदन मित्रा की बगावत पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, अभिषेक बनर्जी को लेकर भी उठा दिया बड़ा सवाल

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी को बुधवार (15 जुलाई, 2026) को एक बार फिर से बड़ा झटका

Read More »

US से तनाव के बीच ईरान का बड़ा फैसला, सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी को दी फांसी

पश्चिम एशिया में अमेरिका के साथ एक बार फिर से बढ़ते संघर्ष और तनाव के बीच ईरान ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, लेकिन यह कार्रवाई

Read More »

पाकिस्तान में बिटकॉइन पर ‘फतवा’, क्रिप्टो कारोबार को बताया शरिया के खिलाफ

Pakistan Cryptocurrency: पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है.  देश के प्रमुख इस्लामी विद्वान मुफ्ती मुहम्मद तकी उस्मानी ने एक फतवा जारी

Read More »

127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से दुनिया में छा गया, अब क्या कर रहे हैं ड्वेन लेवरॉक?

वनडे वर्ल्ड कप 2007 भारतीय टीम के लिए भले ही निराशाजनक रहा हो, लेकिन बरमूडा के क्रिकेटर ड्वेन लेवरॉक ने अपने एक हैरतअंगेज कैच से पूरी दुनिया

Read More »

Bihar Politics: JDU की नई लिस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या नीतीश कुमार की सियासत बदल रही है?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) ने सोमवार ( 13 जुलाई) को प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की है. इस

Read More »

आमिर खान की तीसरी शादी पर सियासत तेज, JDU ने नितेश राणे पर बोला हमला

बॉलीवुड के दिग्गद अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर सियासी बयानबाजी हो रही है. महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने

Read More »

धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में सिंघवी बोले- ‘आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा कर देगी’

मध्य प्रदेश के धार की ऐतिहासिक भोजशाला से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. मंगलवार (14 जुलाई) को मामले की सुनवाई के दौरान

Read More »

मोसाद का सीक्रेट ऑपरेशन! अहमदीनेजाद को तेहरान की सत्ता दिलाने की थी प्लानिंग, फिर कैसे पलट गया पूरा खेल?

इजरायल ने ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद को गुप्त रूप से अपना एसेट की तरह तैयार करने की लंबी योजना बनाई थी, ताकि अमेरिका-इजरायल

Read More »