अल्लू अर्जुन के बेटे ने गाया ‘लुट-पुट गया’ गाना, शाहरुख खान ने भी पुष्पा स्टार से कर दिया बड़ा वादा

पिछले साल रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ का गाना ‘लुट-पुट गया’ आते ही लोगों की जुबान पर चढ़ गया था. इंस्टाग्राम पर इस गाने पर लाखों लोगों ने रील्स बनाई. वहीं साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के बेटे अयान का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो गाड़ी में बैठा हुआ शाहरुख खान का ‘लुट-पुट गया’ गाना गा रहा है. ये वीडियो शाहरुख खान के फैन पेज की ओर से शेयर किया गया. अब इस वीडियो को खुद शाहरुख खान ने भी शेयर किया है.

शाहरुख खान ने अल्लू अर्जुन के बेटे के वीडियो की खूब तारीफ की. उन्होंने उसे फ्लॉवर और फायर दोनों बताया. इसके साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपने बच्चों को भी ‘पुष्पा’ फिल्म के गाने श्रीवल्ली पर प्रैक्टिस कराने की बात कही. शाहरुख खान ने एक्स (पहले के ट्वीटर) पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- “शुक्रिया लिटिल वन. तुम फ्लॉवर और फायर दोनों हो गए हो. अब मैं अपने बच्चों को अल्लू अर्जुन के श्रीवल्ली गाने की प्रैक्टिस करवाऊंगा. हा हा.”

शाहरुख खान के फैन!

अयान की वीडियो को लोग खूब पंसद कर रहे हैं और इस पर प्यार बरसा रहे हैं. वीडियो में अयान ने ब्लैक, येलो और व्हाइट कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है. वीडियो देखकर लग रहा है कि अल्लू अर्जुन के बेटे शाहरुख खान के फैन हैं. वो कार में बैठे हुए ‘लुट-पुट गया’ गाने को खूब एंजॉय कर रहे हैं.

शाहरुख खान-अल्लू अर्जुन

शाहरुख खान के वीडियो शेयर करने पर अल्लू अर्जुन ने कमेंट करते हुए लिखा- “शाहरुख जी आप बहुत स्वीट हो, आपके प्यारे से मैसेज के लिए आभार. बहुत सारा प्यार.” बात अगर दोनों के वर्कफ्रंट की करें तो शाहरुख खान पिछले साल की तरह एक बार फिर धमाल मचाने वाले हैं. मेकर्स ने उनकी फिल्म ‘पठान’ के पार्ट 2 का ऐलान कर दिया है. इसकी शूटिंग इस साल के आखिर यानी दिसंबर में शुरू हो सकती है. वहीं अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा 2’ में नजर आने वाले हैं. उनकी फिल्म इसी साल अगस्त में रिलीज होगी. हाईन्यूज़ !

मदन मित्रा की बगावत पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, अभिषेक बनर्जी को लेकर भी उठा दिया बड़ा सवाल

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी को बुधवार (15 जुलाई, 2026) को एक बार फिर से बड़ा झटका

Read More »

US से तनाव के बीच ईरान का बड़ा फैसला, सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी को दी फांसी

पश्चिम एशिया में अमेरिका के साथ एक बार फिर से बढ़ते संघर्ष और तनाव के बीच ईरान ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, लेकिन यह कार्रवाई

Read More »

पाकिस्तान में बिटकॉइन पर ‘फतवा’, क्रिप्टो कारोबार को बताया शरिया के खिलाफ

Pakistan Cryptocurrency: पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है.  देश के प्रमुख इस्लामी विद्वान मुफ्ती मुहम्मद तकी उस्मानी ने एक फतवा जारी

Read More »

127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से दुनिया में छा गया, अब क्या कर रहे हैं ड्वेन लेवरॉक?

वनडे वर्ल्ड कप 2007 भारतीय टीम के लिए भले ही निराशाजनक रहा हो, लेकिन बरमूडा के क्रिकेटर ड्वेन लेवरॉक ने अपने एक हैरतअंगेज कैच से पूरी दुनिया

Read More »

Bihar Politics: JDU की नई लिस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या नीतीश कुमार की सियासत बदल रही है?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) ने सोमवार ( 13 जुलाई) को प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की है. इस

Read More »

आमिर खान की तीसरी शादी पर सियासत तेज, JDU ने नितेश राणे पर बोला हमला

बॉलीवुड के दिग्गद अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर सियासी बयानबाजी हो रही है. महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने

Read More »

धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में सिंघवी बोले- ‘आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा कर देगी’

मध्य प्रदेश के धार की ऐतिहासिक भोजशाला से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. मंगलवार (14 जुलाई) को मामले की सुनवाई के दौरान

Read More »

मोसाद का सीक्रेट ऑपरेशन! अहमदीनेजाद को तेहरान की सत्ता दिलाने की थी प्लानिंग, फिर कैसे पलट गया पूरा खेल?

इजरायल ने ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद को गुप्त रूप से अपना एसेट की तरह तैयार करने की लंबी योजना बनाई थी, ताकि अमेरिका-इजरायल

Read More »

होर्मुज में ईरानी हमले में भारतीय की मौत, भारत का सख्त संदेश- जहाजों को निशाना बनाना तुरंत बंद करो

होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों को लेकर भारत ने मंगलवार (14 जुलाई) को कड़ी निंदा की. भारत ने कहा कि ये हमले

Read More »