Holi : होली खेलते समय स्किन और हेयर की कुछ इस तरह करें केयर, ताकि आपकी स्किन रहे फिट

रंग बिरंगे रंगों से होली खेलने में मजा तो बहुत आता है. लेकिन इन रंगों में कई केमिकल मिले होते हैं, जो आपकी स्किन और बालों को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं. इन रंगों के स्किन पर कई साइड इफेक्ट्स होते हैं जैसे कि, त्वचा का लाल होना, दाने और जलन होना. इसलिए होली से पहले अपनी स्किन का ध्यान रखना चाहिए.

भले ही, आप हर्बल रंगों से होली खेल रहें हो लेकिन सामने वाला कौन-से रंगों का इस्तेमाल कर रहा है, इसके बारे में आपको नहीं पता होता. इसलिए अपनी त्वचा को रंगों के साइड इफेक्ट से बचने के लिए स्किन और बालों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

होली में अपनी त्वचा की केयर कैसे करें?

– होली खेलने से पहले अपनी त्वचा पर सूट करने वाली एसपीएफ की सनस्क्रीन लगाना ना भूलें. ये स्किन पर एक परत बना देती है. इससे रंगों के बुरे प्रभाव से आपकी त्वचा का बचाव होगा.

– होली के 3 से 4 दिन बाद और पहले त्वचा पर किसी तरह का ट्रीटमेंट जैसे की फेशियल, वैक्स, ब्लीच नहीं करना चाहिए.

– होली खेलने से पहले अपनी बॉडी पर अच्छे से तेल लगा लें. इससे रंग सीधा आपकी बॉडी पर नहीं चिपकेगा. अगर आप तेल नहीं लगाना चाहते तो आप उसकी जगह पर मॉइश्चराइजर भी लगा सकते हैं.

– आंखों में रंग जाने से आंखों को नुकसान पहुंच सकता है, यदि गलती से आपकी आंखों में रंग चला गया है तो उसे मसले नहीं बल्कि ठंडे पानी से अपनी आंखें धोएं और अगर दिक्कत ज्यादा बढ़ रही है तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं.

– रंगों मे मिले केमिकल से बालों को भी नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए रात में ही अपने बालों में तेल की अच्छे से मालिश करें.

– होली खेलने के बाद स्किन को रंगों से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए अपने चेहरे पर आप गुलाब जल लगा सकते हैं. यह जलन को कम करने और त्वचा पर रंगों से होने वाले नुकसान से आपका बचाव कर सकता है.

– होली खेलने में बहुत से लोग अपने होठों का ध्यान रखना भूल जाते हैं और होठों पर कुछ नहीं लगाते. लेकिन होठों का भी इन रंगों से बचाव करना चाहिए. इसके लिए होली खेलने से पहले होठों पर पेट्रोलियम जेली लगाकर हल्के हाथों से मसाज करनी चाहिए. उसके बाद आप चाहें, तो ऊपर से लिपस्टिक की एक कोट भी लगा सकते हैं.

– रंगों से अपने शरीर के हिस्सों को बचाने के लिए हमेशा होली खेलने से पहले फुल स्लीव्स के कपड़े ही पहनें. कपड़ों में भी कॉटन यानी सूती के कपड़े पहने सलाह दी जाती है. क्योंकि यह हल्के होते हैं और पानी व रंग पड़ने के बाद भी शरीर को अनकंफर्टेबल महसूस नहीं होता.

– होली खेलने के बाद नॉर्मल पानी से ही नहाएं. क्योंकि बताया जाता है कि, गर्म पानी से नहाने के बाद स्किन से रंग नहीं छूटता बल्कि रंग वहीं बना रहता है.

– होली खेलते समय अपने बालों को खोलकर ना रखें। हो सकते तो बालों की चुटिया या फिर जूड़ा बनाएं. क्योंकि इससे पूरे बालों पर रंग नहीं लगेगा और रंगों के बुरे प्रभाव से बालों को बचा जा सकता है.

– नाखून को होली के रंगों से बचाने के लिए नाखूनों पर गहरे रंग का नेल पेंट लगा सकते हैं.

– होली खेलने से पहले अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन लगाएं और इसके अलावा आप नारियल तेल या फिर कोई ऐसा तेल लगाएं. जिससे स्किन एलर्जी ना होती हो.

होली के रंग और कपड़े

– होली के रंगों से कपड़ों को बचाने के लिए ध्यान रखें कि आप डार्क रंग के कपड़े पहनें. साथ ही ऐसे कपड़े चुनें जिन पर दाग लगने से आपको कोई परेशानी न हो. होली के मौके पर रेशम और शिफॉन जैसे कपड़े पहने से बचें.

– अगर होली खेलने के दौरान आपके कपड़ों पर दाग लग जाए, तो जितनी जल्दी हो सके उन्हें धोने की कोशिश करें. दाग वाली जगह को ठंडे पानी से धोएं और रंगों को जमने से पहले हटाने के लिए हल्के डिटर्जेंट से धीरे से रगड़ें. हाईन्यूज़ !

शिवसेना UBT में बगावत की आहट! इमरजेंसी मीटिंग में तय होगा कितने सांसद हुए अलग

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना यूबीटी के सांसदों के बागी होने के बाद अब पार्टी डैमेज कंट्रोल की कोशिश में है. पार्टी नेतृत्व

Read More »

क्या कांग्रेस में विलय की तैयारी में है शिवसेना UBT? संजय राउत के बयान के बाद 6 सांसदों में बगावत की चर्चा

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर है. उद्धव ठाकरे के 6 बागी सांसदों ने पार्टी का साथ क्यों छोड़ा, इसकी असल वजह सामने आ गई

Read More »

12वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती! बस ड्राइवर के 4599 पदों पर निकली वैकेंसी, ₹26,000 तक सैलरी

अगर आप 12वीं पास हैं और ड्राइविंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए खास हो सकता है. गुजरात राज्य

Read More »

गर्मी में बार-बार फट जाता है दूध? अपनाएं ये आसान ट्रिक, लंबे समय तक रहेगा फ्रेश

How To Keep Milk Fresh Longer In Summer: गर्मियों के मौसम में दूध को ताजा रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता. तापमान बढ़ते ही दूध जल्दी खराब

Read More »

Fridge Storage Tips: फ्रिज में रखी ये चीजें सबसे जल्दी होती हैं खराब, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

Fridge Storage Tips : अक्सर कई लोगों की आदत होती है कि बाजार से सामान लाते ही उसे सीधे फ्रिज में रख देते हैं. उन्हें लगता

Read More »

खाली स्टैंड, सड़कों पर हंगामा और टिकटों पर बवाल; फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ओपनिंग मैच सह-मेजबान मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया. शुरुआत से पहले टूर्नामेंट को लेकर काफी हाइप बनाया

Read More »

केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, अचानक संन्यास से फैंस हैरान

न्यूजीलैंड क्रिकेट के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज व पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. इंग्लैंड से जारी

Read More »

एयर इंडिया विमान हादसे की पहली बरसी पर नम आंखों से श्रद्धांजलि, क्रू मेंबर्स को याद कर भावुक हुए लोग

अहमदाबाद में पिछले साल 12 जून को हुए एअर इंडिया विमान हादसे में मारे गए 260 लोगों में से 12 चालक दल के सदस्यों को

Read More »

UP Politics: बहराइच से चुनावी बिगुल फूंकेंगे ओवैसी, सपा-BJP के सियासी गढ़ पर नजर

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी क्रम में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लेमीन

Read More »

“रूस पर सवाल उठाने वाले यूरोप को जयशंकर का करारा जवाब, बोले- आपके हथियारों से हो रही हमारी मौत”

रूस-यूक्रेन जंग में भारत शुरू से ही किसी एक गुट का हिस्सा नहीं रहा है. इसके बावजूद यूरोप ने भारत पर शक जताया. इसी के

Read More »