Ramadan 2024: सऊदी अरब में अब रमजान को लेकर भी नए नियम बनाए, मस्जिद के अंदर इफ्तार पर रोक

रमजान का पवित्र महीना आने वाला है, इस्लाम धर्म में इस महीने की खास अहमियत बताई गई है. रमजान को लेकर पूरी दुनिया में तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस्लाम का केंद्र माने जाने वाले सऊदी अरब ने रमजान के मद्देनजर नई गाइडलाइन जारी की है. जिसमें मस्जिदों में होने वाले इफ्तार को लेकर कुछ पाबंदियां लगाई हैं, यहां तक कि इमाम को इफ्तार के लिए लोगों से चंदा लेने के लिए भी मना किया है. बता दें कि रमजान में रोजा (उपवास) खोलने के लिए ज्यादातर मस्जिदों में इफ्तार (शाम के वक्त खाने-पीने) का इंतजाम किया जाता है, ये इंतजाम मुसाफिरों, गरीब लोगों के लिए होता है.

रमजान से पहले सऊदी की मिनिस्ट्री ऑफ इस्लामिक अफेयर कई तरह की तैयारियां करती है, ये पाबंदी भी इन्हीं तैयारियों का हिस्सा है. मिनिस्ट्री की ओर जारी आदेश में कहा गया है, रमजान में होने वाले इफ्तार मस्जिदों को साफ रखने की वजह से अंदर नहीं होने चाहिए. बल्कि इफ्तार का आयोजन एक निर्धारित स्थान या मस्जिद के आंगन में हो. इसका अलावा कई और पाबंदिया लगाई गई हैं, जैसे मस्जिदों के अंदर कैमरे का इस्तेमाल और साथ ही मीडिया को भी इमामों के भषण के सीधे प्रसारण पर रोक लगा दी गई है.

तरावीह में इमामों को लंबे बयान से मनाही

रमजान में होने वाली खास नमाज ‘तरावीह’ के दौरान मस्जिदों के इमामों को हिदायत दी गई है कि वे अपने बयानों को छोटा रखें. इसके अलावा मस्जिद में दिए जाने वाले बयानों (भाषणों) में सिर्फ रोजेदारों के लिए लाभकारी बातें बताने कहा गया है. साथ ही इफ्तार के तुरंत बाद होने वाली नमाज और अजान के बीच कम से कम 10 मिनट का समय देने की बात कही गई है.

रमजान की अहमियत

इस साल रमजान 10 मार्च से शुरू होने वाले है इस महीने में पूरी दुनिया के मुसलमान रोजे रखते हैं और बुरे कामों से दूर रहकर पैगंबर मोहम्मद के बताए गए रास्ते पर चलने की कोशिश करते हैं. रोजे के दौरान मुसलमान हर दिन सुबह से सूर्यास्त तक खाने-पीने से परहेज करते हैं. रमजान के 30 रोजे रखने की खुशी में ही ईद-अल-फितर मनाई जाती है. हाईन्यूज़ !

फ्रिज में रखने से फलों के पोषक तत्व होते हैं कम? जानें कितने दिन तक करें स्टोर

गर्मी हो या सर्दी, ज्यादातर घरों में फल खरीदकर सीधे फ्रिज में रख दिए जाते हैं, ताकि वे ताजे बने रहें और ठंडे-ठंडे खाने को

Read More »

अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की मिली मंजूरी, BCCI से नियम बदलने की अपील

ट्रांसजेंडर क्रिकेटर अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की अनुमति मिलने के बाद भारत में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लेकर बहस तेज हो गई है.

Read More »

पाकिस्तानी गेंदबाज ने लिया अचानक संन्यास, 4 वर्ल्ड कप खेलकर कहा क्रिकेट को अलविदा

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने 34 साल की उम्र में संन्यास का एलान कर दिया है. पाक बोर्ड (PCB) ने

Read More »

अलीगंज अग्निकांड: भवन मालिक की 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति चिह्नित, कुर्की की तैयारी

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद फरार चल रहे भवन मालिक सुरेंद्र शुक्ला की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस ने सुरेंद्र की 100 करोड़

Read More »

महोबा में बारिश का कहर! 6 घंटे में डूबा बाजार, दुकानों में घुसा पानी

उत्तर प्रदेश के महोबा में लगातार 6 घंटों के मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है. यहां के कुलपहाड़ कस्बे में पानी की निकासी नहीं

Read More »

तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में 6 की मौत, 20 घायल

हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा

Read More »