अगर एक साल तक न खाएं आप शुगर तो शरीर में दिखेंगे ये बदलाव

चीनी डाइट में शामिल न हो ये नामुमकिन तो लगता है लेकिन बॉलीवुड के स्टार कार्तिक आर्यन ने इसे मुमकिन कर दिखाया है. हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा था कि पूरे 8 महीने के दिन रात शूट, और एक साल तक चीनी छोड़ने के बाद आज रसमलाई खाना एक जीत के बराबर है. हमने फिटनेस फ्रीक लोगों से अक्सर यही सुना है कि फिट रहने के लिए आपको अपनी डाइट में से शुगर को बाहर कर देना चाहिए. लेकिन ऐसा वो कुछ समय के लिए ही करते हैं. अगर आप पूरे एक साल तक चीनी या उससे बनी कोई चीज न खाएं तो आपको शरीर पर क्या असर होगा आइए जानते हैं.

एक साल तक न खाएं चीनी तो क्या होगा

चीनी छोड़ना या इसकी लिमिट तय करने से कई फायदे मिल सकते हैं. शुरुआत में आपको चीनी खाने की बहुत ललक जगेगी लेकिन अगर आप लंबे समय तक चीनी नहीं खाते हैं तो इससे आपके शरीर का एनर्जी लेवल कम नहीं होगा साथ ही मूड स्विंग्स भी कम होंगे. मोटापे की सबसे बड़ी वजह होती है ज्यादा जंक खाना जिसमें भरपूर मात्रा में चीनी का इस्तेमाल किया जाता है. डाइट से चीनी हटा देने से आपका वजन नियंत्रित रहेगा. इसके साथ ही अगर आप चीनी खाना कम कर देते हैं तो आपको स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है.

चीनी खाना कम करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है जो हार्ट हेल्थ को बनाए रखने का काम करता है. इससे आप दिल से जुड़ी कई बीमारियों से बचे रहते हैं. शुगर कम करने का सबसे बड़ा फायदा डायबिटीज के मरीजों को मिलता है, उनके इंसुलिन लेवल में बढ़ोतरी नहीं होती है. ज्यादा शुगर वाली चीजें खाने से दांत जल्दी खराब हो जाते हैं इसलिए भी हमें चीनी से भरपूर चीजें खाने से बचना चाहिए. डाइट में से चीनी कम कर देने का मतलब ये नहीं कि आप गुड़ को डाइट में शामिल कर लें या फिर किसी आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल करें. चीनी और गुड़ में कैलोरी की मात्रा समान होती है. इसके साथ ही बाजार में मिलने वाली मिठाइयों को भी अपनी डाइट से बाहर कर दें. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »