अयोध्या में रामलला के बाद अब श्रीलंका में बनेगा मां सीता का मंदिर, जानिए क्या जानकारी निकलकर आई सामने

Srilanka Mata Sita Temple:HN/ अयोध्या में भव्य राम मंदिर का 22 जनवरी 2024 को धूमधाम से उद्घाटन किया गया. जहां एक तरफ भारत में राम मंदिर के उदघाटन का जश्न है तो वहीं दूसरी ओर अब श्रीलंका में माता सीता के मंदिर बनने की खबर सामने आई है. इस बात की पुष्टि मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने की है. उन्होंने कहा कि ये निर्णय पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिया था.

श्रीलंका के दिवुरमपोला में बनाना चाहते है मंदिर

सीएम यादव का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने इस मंदिर को श्रीलंका के दिवुरमपोला में बनाने की बात की थी. उन्होंने कहा, “हम पुरानी योजनाओं पर काम करने का सोच रहे हैं और हमारी कोशिश है कि हम अपने उचित संसाधनो के आधार पर माता सीता के मंदिर के निर्माण पर जरूर पहल करेंगे.अभी हम संस्कृति मंत्रालय की मदद से मंदिर निर्माण के निर्णय की समीक्षा कर रहे हैं.”

बता दें कि रामायण में जिस अशोक वाटिका की बात की गई है उसका प्रमाण श्रीलंका में मिलता है. श्रीलंका हिंद महासागर के उत्तर में स्थित एक द्वीप है.जो भारत से महज 31 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. देश के नुवारा एलिया क्षेत्र की पहाड़ियों पर वो पवित्र स्थान भी मौजूद है जहां माता सीता ने अग्नि परिक्षा दी थी. इन पहाड़ियो पर हनुमान के चरण चिन्ह् भी देखने को मिलते हैं और इस जगह पर रिंग फेस्टिवल भी मनाया जाता है.

श्रीलंका और भारत के बीच अच्छे संबंधो का कारण क्या ?

श्रीलंका के इस क्षेत्र में तमिल लोग पोंगल के महीने में उत्साह मानाने आते हैं. मान्यता है कि अशोक वाटिका में ही माता सीता को भगवान हनुमान ने श्री राम की अंगूठी दी थी और इसी आधार पर यहां त्योहार मनाया जाता है. भारत और श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक रिश्तों की मजबूती के पीछे का कारण भी यह है. इसलिए सीएम यादव का कहना है कि मध्य प्रदेश सरकार मां सीता के मंदिर बनाने के कई साल पूराने सपने को पूरा कर सकती है.

साल 2016 से ठंडा पड़ा है मुद्दा

बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार कई साल पहले से मंदिर बनाने का सोच रही है, लेकिन ये मुद्दा साल 2016 से ठंडा पड़ा हुआ है. अगर श्रीलंका सरकार इस मंदिर के निर्माण के लिए राजी हो जाती है तो इससे देश के धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव अक्सर धार्मिक मुद्दों पर बात करते हैं. हाल ही में उन्होंने 2028 में होने वाले कुंभ मेले को लेकर कहा कि इस बार पूरी दूनिया देखेगी की मेले का आनंद कैसा होता है. हाईन्यूज़ !

फ्रिज में रखने से फलों के पोषक तत्व होते हैं कम? जानें कितने दिन तक करें स्टोर

गर्मी हो या सर्दी, ज्यादातर घरों में फल खरीदकर सीधे फ्रिज में रख दिए जाते हैं, ताकि वे ताजे बने रहें और ठंडे-ठंडे खाने को

Read More »

अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की मिली मंजूरी, BCCI से नियम बदलने की अपील

ट्रांसजेंडर क्रिकेटर अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की अनुमति मिलने के बाद भारत में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लेकर बहस तेज हो गई है.

Read More »

पाकिस्तानी गेंदबाज ने लिया अचानक संन्यास, 4 वर्ल्ड कप खेलकर कहा क्रिकेट को अलविदा

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने 34 साल की उम्र में संन्यास का एलान कर दिया है. पाक बोर्ड (PCB) ने

Read More »

अलीगंज अग्निकांड: भवन मालिक की 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति चिह्नित, कुर्की की तैयारी

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद फरार चल रहे भवन मालिक सुरेंद्र शुक्ला की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस ने सुरेंद्र की 100 करोड़

Read More »

महोबा में बारिश का कहर! 6 घंटे में डूबा बाजार, दुकानों में घुसा पानी

उत्तर प्रदेश के महोबा में लगातार 6 घंटों के मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है. यहां के कुलपहाड़ कस्बे में पानी की निकासी नहीं

Read More »

तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में 6 की मौत, 20 घायल

हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा

Read More »